Responsive Scrollable Menu

लखनऊ में दो बड़ी आवासीय योजनाओं की शुरुआत, 14 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में दो बड़ी आवासीय योजनाओं वरुण विहार और नैमिष नगर का भूमिपूजन किया. आगरा एक्सप्रेसवे के पास दोना गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों योजनाओं में भूखंडों के पंजीकरण की शुरुआत भी की गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में अब विकास की तस्वीर तेजी से बदल रही है. उन्होंने कहा कि शहर में आधुनिक उद्योग, मेट्रो, एयरपोर्ट और बेहतर कनेक्टिविटी से जुड़े काम आगे बढ़ रहे हैं. उनके मुताबिक राजधानी में अब नए दौर की औद्योगिक गतिविधियां और आधुनिक सुविधाएं विकसित हो रही हैं.

10 लाख से ज्यादा लोगों के लिए आवास की योजना

लखनऊ विकास प्राधिकरण की दोनों योजनाओं को करीब 10,680 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा. इनके विकास पर लगभग 12 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. मुख्यमंत्री के अनुसार, वरुण विहार में 6,500 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकास किया जाएगा. यहां छह लाख से ज्यादा लोगों के लिए आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है. वहीं नैमिष नगर करीब 4,100 एकड़ में विकसित होगा, जिससे चार लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है.

4,526 भूखंडों के लिए पंजीकरण शुरू

भूमिपूजन के साथ दोनों टाउनशिप में कुल 4,526 भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला गया है। इनमें वरुण विहार के 2,847 और नैमिष नगर के 1,679 भूखंड शामिल हैं।नैमिष नगर में 72 से 450 वर्गमीटर और वरुण विहार में 112.5 से 450 वर्गमीटर तक के भूखंड उपलब्ध हैं. पंजीकरण की प्रक्रिया 24 अक्टूबर तक जारी रहेगी. एलडीए के अनुसार वरुण विहार में भूखंड की दर 2,800 रुपये प्रति वर्गफुट, जबकि नैमिष नगर में 3,800 रुपये प्रति वर्गफुट रखी गई है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर फिर भिड़ंत, तालिबान लड़ाकों से भिड़ी पाक सेना

पांच अपार्टमेंट परियोजनाओं का भी शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने इस दौरान करीब 2,166 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित पांच बहुमंजिला अपार्टमेंट परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया. इनमें अनंत नगर के अदिति अपार्टमेंट में सबसे ज्यादा 1,932 फ्लैट प्रस्तावित हैं. इसके अलावा शारदा नगर विस्तार में बागेश्वरी अपार्टमेंट में 824, गोमती नगर के विराज खंड में लेक व्यू अपार्टमेंट में 646, ऐशबाग स्क्वायर में 384 और बसंत कुंज के पार्क व्यू अपार्टमेंट में 364 फ्लैट प्रस्तावित हैं. टाउनशिप और अपार्टमेंट परियोजनाओं को मिलाकर कुल 14,166 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत हुई है.

अनियोजित विकास से होने वाली परेशानियों का किया जिक्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शहरों का विकास बिना योजना के होने पर लोगों को लंबे समय तक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. उनके मुताबिक कई लोग जमीन तो खरीद लेते थे, लेकिन वहां सड़क, बिजली, पानी और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं होती थीं. उन्होंने कहा कि इसी वजह से बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए नियोजित तरीके से शहरों का विस्तार जरूरी है. मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष शुरू की गई 785 एकड़ की अनंत नगर आवासीय परियोजना का भी उल्लेख किया.

किसान पथ और ग्रीन कॉरिडोर से बढ़ी कनेक्टिविटी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ अब शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने टाटा की ऑटोमोबाइल फैक्टरी, अशोक लीलैंड के इलेक्ट्रिक वाहन संयंत्र, किसान पथ, ग्रीन कॉरिडोर और आईटी सिटी जैसी परियोजनाओं का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राजधानी में बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट, कनेक्टिविटी, शिक्षा, पर्यटन और आधुनिक बुनियादी सुविधाओं पर और काम किया जाएगा.

लखनऊ के साथ आसपास के जिलों के विकास की योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ के विकास को केवल महानगर या जिले की सीमा तक सीमित नहीं रखा जा रहा है. राजधानी को स्टेट कैपिटल रीजन के तौर पर विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है.  इसमें लखनऊ के साथ उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी और रायबरेली के आसपास के क्षेत्रों को भी क्षेत्रीय विकास योजना से जोड़ने की तैयारी है. दोनों आवासीय योजनाओं को अलग सांस्कृतिक पहचान देने की भी तैयारी की गई है. वरुण विहार में जल और जीवन के प्रतीक माने जाने वाले वरुण देव की प्रतिमा लगाने की योजना है।वहीं नैमिष नगर के प्रवेश द्वार पर एक ऋषि की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. भूमिपूजन कार्यक्रम में दोनों प्रतिमाओं के मॉडल प्रदर्शित किए गए, जिनका मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया.

50 हजार से ज्यादा लोग कार्यक्रम में पहुंचे

भूमिपूजन कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का दावा किया गया. इस दौरान एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मुख्यमंत्री को दोनों परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. एलडीए के मुताबिक दोनों टाउनशिप को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करने की योजना है और भविष्य में इन्हें राजधानी के विस्तार के प्रमुख केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा. नैमिष नगर सीतापुर रोड पर आईआईएम के आसपास प्रस्तावित है. वहीं वरुण विहार को आगरा एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित प्रस्ताव यूपीडा को भेजे जाने की जानकारी दी गई है.

भविष्य के लखनऊ के विस्तार की आधारशिला: राजेश्वर सिंह

सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उनके विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में विकास कार्य चल रहे हैं. उन्होंने वरुण विहार और नैमिष नगर को लखनऊ के भविष्य के नियोजित विस्तार से जोड़कर देखा।कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र कुमार सिंह समेत कई विधायक और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: देशभर में आज एक साथ गाया जाएगा वंदे मातरम्, 1 करोड़ से ज्यादा लोग लेंगे हिस्सा

 

Continue reading on the app

Rajasthan Mayor Election 2026: राजस्थान में मेयर चुनाव, निर्दलीयों की भूमिका अहम

Rajasthan Mayor Election 2026: राजस्थान में शुक्रवार, 25 सितंबर को जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों में मेयर पद के लिए मतदान होगा। नगर निगमों के निर्वाचित पार्षद अपने-अपने शहर का महापौर चुनेंगे। मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा और इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक …

The post Rajasthan Mayor Election 2026: राजस्थान में मेयर चुनाव, निर्दलीयों की भूमिका अहम appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं चलेगा विराट कोहली का बल्ला? लगने वाली है ‘शर्मनाक हैट्रिक’

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली उतरने वाले हैं. सवाल ये है कि क्या उनका बल्ला इस सीरीज में चल पाएगा? Fri, 25 Sep 2026 15:38:40 +0530

  Videos
See all

CJP ने मांगा CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा [CJP Demands Resignation of CEC Gyanesh Kumar] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T10:01:57+00:00

Imran Khan Protest: इमरान समर्थकों से डरे शहबाज और मुनीर | Asim Munir | Shehbaz Sharif | Imran Khan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T09:55:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers