Responsive Scrollable Menu

गुजरात-जूनागढ़ में तेंदुए ने 6 साल की बच्ची को उठाया:खेत में मिला शव; पकड़ने के लिए 8 पिंजरे लगाए गए

गुजरात के जूनागढ़ जिले में बुधवार रात तेंदुए ने 6 साल की बच्ची पर हमला कर उसे मार डाला। बच्ची की पहचान प्रिशा सोलंकी के रूप में हुई है। घटना का CCTV वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। घटना मेंदरडा में थोभणभाई कोराट के खेत में हुई। गिर वेस्ट डिविजन के DFO प्रशांत तोमर के मुताबिक, तेंदुए के हमले के बाद बच्ची का शव खेत के पास मिला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने आसपास 8 पिंजरे लगाए हैं। इलाके में लगातार गश्त कर तेंदुए की तलाश की जा रही है। वन विभाग ने लोगों से रात के समय सावधानी बरतने की अपील की है। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… तेंदुए के हमले से जुड़ी अन्य खबर… कर्नाटक में घायल तेंदुए का रेस्क्यू टीम पर हमला, VIDEO कर्नाटक के दावणगेरे जिले में एक घायल तेंदुए ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वन विभाग के कर्मचारी पर हमला कर दिया। तेंदुआ हाईवे पर एक कार की टक्कर के बाद घायल हो गया था। वन विभाग की टीम जब उसका रेस्क्यू करने की कोशिश कर रही थी, तभी उसने एक अधिकारी पर हमला कर दिया। देखें पूरा वीडियो ------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… गुजरात में 12 शेर, MP में 10 बाघों की मौत:इनके CDV वायरस से मरने का दावा, वन-विभाग ने अब तक रिपोर्ट नहीं की जारी एशियाटिक लायंस के लिए फेमस गुजरात के पूर्वी और पश्चिमी गिर फॉरेस्ट में 12 शेरों की मौत का मामला केंद्र सरकार तक पहुंच गया है। वन विभाग ने 30 से अधिक शेरों को एनीमल केयर सेंटर में रखा है। हालांकि, शेरों की लेबोरेटरी रिपोर्ट अभी तक जारी नहीं की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

सेंसेक्स में 100 अंक की बढ़त:73,700 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; ऑटो और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 25 सितंबर को बढ़त है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 73,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की बढ़त है, ये 23,100 पर कारोबार कर रहा है। ऑटो और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। आज से 4 IPO ओपन हो रहे रनवाल एंटरप्राइजेज, जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर, ओरिएंट केबल्स और एसवेक्टर के IPO आज से ओपन होंगे। रनवाल एंटरप्राइजेज इस IPO के जरिए 499.83 करोड़ रुपए, जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर 303.90 करोड़ रुपए, ओरिएंट केबल्स 552 करोड़ रुपए और एसवेक्टर 420 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में 24 सितंबर को बढ़त रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 7,796 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 24 सितंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1248 अंक गिरकर 73,581 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 384 अंक की गिरावट रही थी। ये 23,063 पर बंद हुआ था।

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या की वापसी फिर टली! अब इस इंजरी ने बढ़ाई टेंशन, ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज से बाहर होने का खतरा

Hardik Pandya Return Delayed: हार्दिक पंड्या ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली सीरीज से बाहर हो सकते हैं. पंड्या की दाहिनी पिंडली में दोबारा उठे दर्द ने वापसी की योजना पर पानी फेर दिया है. Fri, 25 Sep 2026 23:23:06 +0530

  Videos
See all

Russia Ukraine War :कीव पर फिर मिसाइलों की बारिश! पुतिन को लेकर ज़ेलेंस्की ने कही बड़ी बात| Trump | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T21:30:19+00:00

BBC challenges ex-hospital boss over maternity unit failings | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T21:30:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers