Responsive Scrollable Menu

25 सितंबर के करेंट अफेयर्स:रक्षा मंत्रालय ने ₹810 करोड़ के सैटेलाइट वेपन की डील की, भारत को एमी अवार्ड्स में दो नॉमिनेशन मिले

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. एमी अवार्ड्स नॉमिनेशन में भारत को 2 नॉमिनेशन मिले स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. पुणे में होगी रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप मिसलीनियस 4. दिल्ली में 'दुर्गा योजना' को मंजूरी मिली 5. अहमदाबाद में अंबेडकर म्यूजियम और ई-लाइब्रेरी शुरू हुई आज का इतिहास -------------------- ये खबर भी पढ़ें.. 24 सितंबर के करेंट अफेयर्स:पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, लावणी क्वीन शकुंतला नगरकर का निधन आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

Continue reading on the app

BB 20: गाली देने के बाद ट्रोल हुईं रीति, बेटी को सपोर्ट करने आ रहे हैं मनोज तिवारी? काजी की लगाएंगे क्लास

Bigg Boss 20 Update: बिग बॉस 20 के घर में टास्क के दौरान रीति तिवारी ने काजी तौकीर और उदिति सिंह को नेशनल टीवी पर गाली दे दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. अब खबर आ रही है कि बेटी रीति के सपोर्ट में भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी वीकेंड का वार में एंट्री ले सकते हैं. जानिए घर में हुए इस भारी ड्रामे की पूरी अपडेट.

Continue reading on the app

  Sports

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

श्रीलंका के लिए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा एकदिवसीय मुकाबला बेहद अहम है और इसी मुकाबले में कप्तान कुसल मेंडिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मेंडिस ने 100 गेंदों में 121 रन बनाए। उन्होंने केवल 82 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया और श्रीलंका को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस पिछले सप्ताह हुई टी20 सीरीज में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में वापसी करते हुए उन्होंने न सिर्फ कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली, बल्कि बल्ले से भी टीम को जरूरी मजबूती दी। गौरतलब है कि श्रीलंका के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, क्योंकि श्रृंखला में आगे बने रहने के लिए टीम को जीत की जरूरत है।

कुसल मेंडिस के इस शतक के साथ कई खास रिकॉर्ड भी जुड़े हैं। वह श्रीलंका के लिए कप्तान रहते हुए एकदिवसीय शतक लगाने वाले केवल दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि कुमार संगकारा ने हासिल की थी। संगकारा ने 18 मार्च 2011 को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 128 गेंदों में 111 रन बनाए थे।

इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान के तौर पर एकदिवसीय शतक लगाने वाले कुसल मेंडिस श्रीलंका के तीसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनसे पहले सनथ जयसूर्या और महेला जयवर्धने यह कारनामा कर चुके हैं। दोनों ने अपने करियर में इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान रहते हुए दो-दो एकदिवसीय शतक लगाए थे।

कुसल का शतक एक और खास रिकॉर्ड से जुड़ा है। वह इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में एकदिवसीय शतक लगाने वाले दुनिया के केवल तीसरे खिलाड़ी हैं। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक ने सबसे पहले यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने 4 फरवरी 2020 को केपटाउन में इंग्लैंड के खिलाफ 107 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप भी इस सूची में शामिल हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज रहते हुए दो एकदिवसीय शतक लगाए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान के तौर पर एकदिवसीय पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम है। बाबर ने 13 जुलाई 2021 को बर्मिंघम में 139 गेंदों पर 158 रन बनाए थे। वह इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान के तौर पर एकदिवसीय पारी में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान हैं।

मौजूदा मुकाबले में कुसल ने दूसरे विकेट के लिए कामिंदु मेंडिस के साथ 120 गेंदों में 137 रन की अहम साझेदारी की। कामिंदु ने 65 गेंदों पर 54 रन बनाए। इसके बाद कुसल ने पवन रत्नायके के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 40 रन जोड़े। रत्नायके ने 39 गेंदों पर 48 रन बनाए।

श्रीलंका की पारी को मजबूती देने के बाद कुसल मेंडिस 36वें ओवर में रेहान अहमद की गेंद पर आउट हुए। उनकी 121 रन की पारी में दबाव के बीच संयम और आक्रामक बल्लेबाजी दोनों देखने को मिली। ऐसे में उनका यह शतक श्रीलंका के लिए सिर्फ रिकॉर्ड बनाने वाली पारी नहीं, बल्कि श्रृंखला में बने रहने के लिए बेहद अहम योगदान भी है।

Fri, 25 Sep 2026 19:04:00 +0530

  Videos
See all

Sahil Joshi | क्या है CJP की मांगें? | Abhijeet Dipke | #shorts #electioncommission #abhijeetdipke #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T14:45:40+00:00

टक्कर इतनी जोरदार कि हवा में उछला बाइक सवार #ludhiana #caraccident #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T14:45:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers