Responsive Scrollable Menu

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

गाजीपुर में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल(एएनटीएफ) और पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब दो करोड़ रुपये मूल्य की एक किलो 150 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इराज राजा ने बताया कि एएनटीएफ और नगर पुलिस की टीम नियमित जांच कर रही थी, तभी उसे मादक पदार्थ लेकर एक कार के गुजरने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने महराजगंज में गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर घेराबंदी कर उस कार को रोक लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार वाहन की तलाशी के दौरान उसमें सवार दो पुरुषों और एक महिला के पास से 1.15 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश यादव उर्फ गामा, कृष्ण बिहारी, पिंटू प्रजापति और रीना यादव के रूप में की गई है। राजा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गाजीपुर कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस बरामद हेरोइन के स्रोत और उसके संभावित गंतव्य के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

Continue reading on the app

25 सितंबर के Free Fire MAX Redeem Codes से फ्री में पाएं वेपन स्किन्स, आउटफिट्स समेत कई रिवॉर्ड्स

Free Fire MAX प्लेयर्स के लिए 25 सितंबर 2026 के नए Redeem Codes जारी कर दिए गए हैं. इन कोड्स को रिडीम करके गेमर्स बिना पैसे खर्च किए कई तरह के फ्री इन-गेम रिवॉर्ड्स जैसे आइटम्स और दूसरे एक्सक्लूसिव गिफ्ट्स हासिल कर सकते हैं.

The post 25 सितंबर के Free Fire MAX Redeem Codes से फ्री में पाएं वेपन स्किन्स, आउटफिट्स समेत कई रिवॉर्ड्स appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

बारानिका एलांगोवान ने रचा इतिहास, पोल वॉल्ट में जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक

भारत की बारानिका एलांगोवान ने एशियाई खेलों में महिलाओं की पोल वॉल्ट स्पर्धा में देश को पहला कांस्य दिलाया। Fri, 25 Sep 2026 19:10:21 +0530

  Videos
See all

Sahil Joshi | क्या है CJP की मांगें? | Abhijeet Dipke | #shorts #electioncommission #abhijeetdipke #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T14:45:40+00:00

टक्कर इतनी जोरदार कि हवा में उछला बाइक सवार #ludhiana #caraccident #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T14:45:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers