Viral Video: जिस सांप से कांपता है मेंढक, उसी की पीठ पर बैठकर की सवारी, वीडियो हुआ वायरल
Snake and Frog Viral Video: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडल क्षेत्र स्थित छतरी खेड़ा गांव में प्रकृति का एक बेहद हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला. यहां एक घर के पानी के टैंक में सांप और मेंढक एक साथ मिले. सबसे बड़ी हैरानी की बात यह थी कि मेंढक अपने जानी दुश्मन सांप के ऊपर आराम से बैठा हुआ था. इस अजीबोगरीब दृश्य को देखकर घरवाले और ग्रामीण पूरी तरह सन्न रह गए. वन्यजीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत ने मौके पर पहुंचकर दोनों जीवों का बेहद सावधानी से सुरक्षित रेस्क्यू किया और उन्हें जंगल में छोड़ दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें शिकार और शिकारी की यह अनोखी जुगलबंदी साफ देखी जा सकती है.
5 फिफ्टी, 1 शतक और 600 से ज्यादा रन... गेंदबाजों के लिए कब्रगाह बना लीड्स वनडे, अंतिम ओवर में श्रीलंका की इंग्लैंड पर रोमांचक जीत
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स वनडे में इंग्लैंड को 16 रन से हरा दिया. मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसल मेंडिस की शतकीय पारी से निर्धारित 50 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 321 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में मेजबान इंग्लैंड 50 ओवर के खेल में 305 रन ही बना पाई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






