Responsive Scrollable Menu

आज का पंचांग 25 सितंबर 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया, सूर्योदय-सूर्यास्त

आज की तिथि क्या है?: आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो रात 11 बजकर 07 मिनट तक रहेगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

  • वार: शुक्रवार
  • नक्षत्र: शतभिषा- सुबह 11:22 बजे तक, इसके बाद पूर्वा भाद्रपद
  • योग: शूल योग- दोपहर लगभग 2:51 बजे तक
  •  करण: गर- सुबह लगभग 11:17 बजे तक, इसके बाद वणिज

शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: 11:47 एएम से 12:36 पीएम तक
  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:34 एएम से 05:22 एएम तक
  • अमृत काल: 26 सितंबर को 03:28 एएम से 05:05 एएम तक
  • विजय मुहूर्त: लगभग 02:11 पीएम से 02:53 पीएम तक

राहुकाल

  • राहुकाल: 10:42 एएम से 12:13 पीएम तक
  • यमगण्ड: 03:13 पीएम से 04:44 पीएम तक
  • गुलिक: 07:41 एएम से 09:11 एएम तक
  • दुर्मुहूर्त: लगभग 08:35 एएम से 09:23 एएम तक

सूर्योदय-सूर्यास्त

  • सूर्योदय: 06:10 एएम
  • सूर्यास्त: 06:14 पीएम
  • चंद्रोदय: लगभग 05:21 पीएम
  • चंद्रास्त: 26 सितंबर को लगभग 05:35 एएम

आज के व्रत
अनंत चतुर्दशी व्रत

आज का पर्व
अनंत चतुर्दशी:
आज भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है। इसी दिन गणेश विसर्जन भी किया जाता है।

आज का धार्मिक महत्व
अनंत चतुर्दशी भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप को समर्पित महत्वपूर्ण तिथि है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और अनंत सूत्र बांधा जाता है। अनंत सूत्र में 14 गांठें होती हैं, जिन्हें 14 लोकों का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि पांडवों ने भी भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर अनंत चतुर्दशी का व्रत किया था। श्रद्धालु सुख, समृद्धि, संतान और जीवन की परेशानियों से मुक्ति की कामना से यह व्रत करते हैं।

आज राहुकाल कब है?: भोपाल के अनुसार आज राहुकाल सुबह 10:42 बजे से दोपहर 12:13 बजे तक रहेगा।

Continue reading on the app

सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, 'हनुमान अंश' फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई स्थित टी-सीरीज ऑफिस में आयोजित सत्यनारायण पूजन में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। हर साल की तरह इस बार भी संगीत कंपनी टी-सीरीज के कार्यालय में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इस खास मौके पर वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ, तृप्ति डिमरी और आयुष्मान खुराना समेत कई कलाकारों ने बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सभी सितारे पारंपरिक भारतीय परिधानों में बप्पा के सामने माथा टेकते नजर आए। इस दौरान जैकी श्रॉफ वहां मौजूद फोटोग्राफर्स को प्रसाद बांटते नजर आए। देखें तस्वीरें पारंपरिक कपड़ों में पहुंचे वरुण, कार्तिक और टाइगर गणपति दर्शन के लिए टी-सीरीज दफ्तर पहुंचे कार्तिक आर्यन हल्के नीले रंग के कुर्ते में नजर आए, जबकि टाइगर श्रॉफ सफेद रंग के पारंपरिक कुर्ते-पायजामे में पहुंचे। वहीं वरुण धवन ने भी साधारण पारंपरिक आउटफिट में पहुंचकर बप्पा की पूजा-अर्चना की और वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पति डेनियल संग पहुंचीं सनी, तृप्ति डिमरी भी दिखीं अभिनेत्री सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ टी-सीरीज के कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान सनी पारंपरिक साड़ी में नजर आईं, वहीं डेनियल कुर्ता-पायजामा पहने दिखे। उनके अलावा एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी, नेहा शर्मा, रकुल प्रीत सिंह और पलक तिवारी भी सादगी भरे पारंपरिक कपड़ों में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। 'हनुमान अंश' फेम शोभिनव भी दिखे अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे। दोनों ही एथनिक वियर में नजर आए। वहीं फिल्म 'हनुमान अंश' में नीम करोली बाबा की मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्य भी बेहद सादे अंदाज में दर्शन करने पहुंचे। वे एक साधारण कुर्ता पहने और कंधे पर बैग टांगे दिखे। उन्होंने हाथ जोड़कर वहां मौजूद लोगों का धन्यवाद किया। हर साल टी-सीरीज में आयोजित होती है पूजा टी-सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार हर साल गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर अपने मुंबई स्थित दफ्तर में गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं। उत्सव के दौरान फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े निर्माता, निर्देशक, गायक और अभिनेता बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। ‘लव एंड वॉर’ का लुक रिलीज होने के बाद स्पॉट हुए रणबीर बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर फिल्म लव एंड वॉर’ में अपना लुक रिलीज होने के बाद स्पॉट हुए। वे मुंबई में अपने लाइफस्टाइल ब्रांड आर्क्स के नए स्टोर लॉन्च इवेंट के दौरान साधारण लुक में नजर आए। इस दौरान वे बिना आस्तीन वाली सफेद टी-शर्ट, ब्लैक जॉगर्स और काले सनग्लासेज पहने दिखे। इस दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने उनसे सवाल किया की रणबीर आपको गोली कहां लगी। इसके जवाब में रणबीर अपना हाथ दिखाते नजर आए। दरअसल ‘लव एंड वॉर’ के उनके पहले लुक में उनकी शर्ट पर खून के दाग नजर आए थे। जिसके बाद पैपराजी ने उनसे यह सवाल किया।

Continue reading on the app

  Sports

ऋतुराज गायकवाड़ नंबर 4 पर, जडेजा-कुलदीप की वापसी, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की संभावित XI

India Likely XI 1st ODI against West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. एशियन गेम्स के कारण कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में युवा कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ टीम में अनुभव की कोई कमी नहीं है. हालांकि, श्रेयस अय्यर की जगह नंबर 4 पर दांव लगाने और तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की कमी को पूरा करने की चुनौती प्रबंधन के सामने रहेगी. Fri, 25 Sep 2026 19:42:06 +0530

  Videos
See all

टक्कर इतनी जोरदार कि हवा में उछला बाइक सवार #ludhiana #caraccident #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T14:45:11+00:00

Sahil Joshi | क्या है CJP की मांगें? | Abhijeet Dipke | #shorts #electioncommission #abhijeetdipke #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T14:45:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers