Kareena Birthday: 'तैमूर और जेह जैसी लग रही हैं' करीना के बर्थडे पर करिश्मा ने शेयर की बचपन की Photo, फैंस हुए कन्फ्यूज!
Kareena Kapoor Childhood Photo: बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान 21 सितंबर को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें परिवार, दोस्तों और फिल्म जगत से जुड़े कई सितारों ने शुभकामनाएं दीं। इसी बीच उनकी बहन करिश्मा कपूर ने एक पुरानी तस्वीर साझा कर करीना को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। तस्वीर सामने आते ही फैंस का ध्यान करीना के बचपन के चेहरे पर गया और उन्होंने उनकी तुलना उनके छोटे बेटे जेह से करनी शुरू कर दी।
करिश्मा कपूर ने साझा की बचपन की तस्वीर
करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर करीना के जन्मदिन के मौके पर बचपन की तस्वीर शेयर की। तस्वीर में दोनों बहनें काफी क्यूट नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों की प्यारी बॉन्डिंग भी साफ दिखाई दे रही है। करिश्मा ने फोटो के साथ कैप्शन में बेबो को विश करते हुए लिखा- 'दुनिया की सबसे अच्छी बहन को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई...हमेशा साथ-साथ, हमेशा ट्विनिंग और विनिंग। मैं तुम्हें सबसे ज़्यादा प्यार करती हूं।'
फैंस को तैमूर-जेह की जैसी लगीं करीना-करिश्मा
करिश्मा की पोस्ट का मकसद भले ही करीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना था, लेकिन प्रशंसकों का ध्यान तस्वीर की एक खास बात पर चला गया। कई लोगों को करीना का बचपन वाला चेहरा उनके छोटे बेटे जेह से मिलता-जुलता लगा।
एक फैन ने मजाकिया अंदाज में पूछा, ‘जेह, क्या ये आप हैं?’ कुछ लोगों ने करीना को जेह की ‘कार्बन कॉपी’ तक बता दिया। एक प्रशंसक ने करिश्मा और करीना के बच्चों की तुलना करते हुए लिखा कि करिश्मा अपने बेटे तैमूर जैसे दिखती हैं, जबकि करीना का चेहरा जेह से मिलता है।
फैंस के बीच पॉपुलर हैं और तैमूर जेह?
तैमूर और जेह करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे हैं। बड़े बेटे तैमूर अली खान का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था, वहीं जेह का जन्म 21 फरवरी 2021 को हुआ था। दोनों ही बच्चे फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। पैपराजी वर्ल्ड में दोनों के चेहरे हमेशा छाए रहते हैं।
करीना और सैफ ने अक्टूबर 2012 में शादी की थी। सैफ अली खान की पहली शादी अभिनेत्री अमृता सिंह से हुई थी। इस रिश्ते से उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं।
‘The Vaan’ पर गाना चोरी करने का आरोप: सिंगर सरगम वैश ने वीडियो में दिखाए सबूत; बोले- बिना इजाजत इस्तेमाल किया
The Vaan Song Controversy: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। सिंगर और कंपोजर सरगम वैश ने फिल्म के ट्रेलर में अपने गाने ‘ऐगिरि नंदिनी’ के इस्तेमाल पर सवाल उठाए हैं। सरगम का दावा है कि उनके गाने का करीब 25 सेकंड का हिस्सा बिना उनकी इजाजत के ट्रेलर में इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर ट्रेलर और अपने गाने के हिस्से को साथ में दिखाया। साथ ही मेकर्स से गाना हटाने की मांग की है।
मेरे गाने का 25 सेकंड इस्तेमाल किया
सरगम वैश ने बताया कि वह करीब तीन साल से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उनके मुताबिक, ‘वन’ के ट्रेलर में 1 मिनट 8 सेकंड से 1 मिनट 33 सेकंड के बीच उनके गाने का हिस्सा इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने वीडियो में अपने गाने का वर्जन भी चलाया और दावा किया कि ट्रेलर में इस्तेमाल किया गया हिस्सा उससे मेल खाता है।
मास्टर फाइल और आवाज भी इस्तेमाल की
सरगम ने आरोप लगाया कि मेकर्स ने उनके गाने की मास्टर फाइल, म्यूजिक और आवाज को उसी तरह इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक बड़े म्यूजिक लेबल के साथ डील साइन की है। सरगम ने मेकर्स से अपील की कि उनके गाने को ट्रेलर और फिल्म से हटा दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो उनकी कानूनी टीम इस मामले को आगे देखेगी।
लाइसेंस है तो जानकारी देने की मांग
सरगम ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि उन्होंने अपने म्यूजिक को फिल्म के ट्रेलर या उसके प्रमोशन में इस्तेमाल करने की कोई मंजूरी नहीं दी है। उन्होंने संबंधित टीम से सीधे संपर्क करने और अगर गाने के इस्तेमाल की कोई अनुमति या लाइसेंस लिया गया है तो उसकी जानकारी देने की मांग की है।
25 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म को एकता कपूर, शोभा कपूर, नीरज कोठारी और अरुणाभ कुमार ने प्रोड्यूस किया है। इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर (टीवीएफ) के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म पहले मई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज टाल दी गई। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़े- ‘Yeh Prem Mol Liya’ का टाइटल सॉन्ग रिलीज: आयुष्मान-शरवरी ने की छठ पूजा; शादी और परिवार की भी दिखी झलक
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






