Responsive Scrollable Menu

Winter Fashion Tips: ठंड में भी दिखना है स्टाइलिश, तो ट्राई करें फ्रूट प्रिंटेड आउफिट्स, देखें Photos

Winter Fashion Tips: फ्रूट प्रिंट्स वाली ड्रेसेस अब सभी मौसमों के लिए ट्रेंड बन चुके हैं। लेकिन खासतौर पर टीनएजर गर्ल्स और यंग वूमेन के बीच इनका ट्रेंड लगातार पॉपुलर हो रहा है। विंटर सीजन में इस तरह के फ्रूट प्रिंटेड ड्रेसेस के काफी सारे ऑप्शन देखने को मिलते हैं। जिनसे आप अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकते हैं। इतना ही नहीं, आपको फ्रूट प्रिंट्स में वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल तक कई सारे ऑप्शन मिल जाते हैं। ऐसे में आप भी विंटर सीजन में फ्रूट प्रिंटेड आउफिट्स खरीद सकती हैं। तो चलिए देखते हैं फोटोज...

फ्रूट प्रिंटेड स्वेटर
विंटर सीजन में आप मैंगो, पाइन एप्पल या चेरी प्रिंट्स के स्वेटर या पुलओवर स्वेटर खरीद सकती हैं। सर्दियों के मौसम में ये सारे स्वेटर खूब जचते हैं। हालांकि, ऐसी प्रिंटेड ड्रेसेस महिलाओं के चुलबुले अंदाज को दर्शाती हैं। 

fruit printed design sweater

फ्रूट थीम्ड जैकेट्स
इसके अलावा आप नीबू, संतरा या स्ट्रॉबेरी प्रिंट वाली लेडीज जैकेट्स या डेनिम जैकेट्स भी विंटर सीजन वियर कर सकती हैं। ये जैकेट्स आपको एकदम फ्रेश लुक देंगी। साथ ही आप इस लुक में काफी अट्रिक्टव लगेंगी। 

fruit printed design jacket

फ्रूट प्रिंटेड स्कार्फ-शॉल
फ्रूट प्रिंट वाले ये छोटे एक्सेसरीज, ठंड से बचाने के साथ-साथ एक कलरफुल टच भी देते हैं। वहीं इन दिनों पपाया, बनाना या ग्रेप के प्रिंट्स वाले स्कार्फ काफी पॉपुलर हैं। इस तरह के सॉल को आप शादी के फंक्शन में भी किसी आउटफिट्स पर वियर कर सकती हैं। 

fruit printed design scarf-shawl

फ्रूट पैटर्न वाले ब्लेजर 
इस सीजन में ठंड से बचाव के साथ फैशनेबल दिखने के लिए आप ब्लैक या डार्क कलर के बेस वाले, बनाना या ग्रेप प्रिंटेड ब्लेजर आउटफिट्स पर कैरी कर सकती हैं। ये काफी यूनीक लगते हैं। इन्हें लड़कियों के साथ लड़के भी पहन सकते हैं।

fruit pattern blazer

 
स्मार्ट लुक के लिए रखें ध्यान

  • अगर आप ओवर वेटेड हैं तो बड़े प्रिंट्स की बजाए छोटे प्रिंट की ड्रेस लें।
  • फॉर्मल ड्रेस में फ्रूट प्रिंट्स बिल्कुल ना पहनें, इससे आपकी प्रोफेशनल इमेज बिगड़ सकती है।
  • अपने दोस्तों के साथ हैंगआउट पर ऐसे प्रिंट्स पहने जा सकते हैं। ट्रैवलिंग या बीच डेस्टिनेशंस पर ये प्रिंट्स बहुत सूट करते हैं।
  • विंटर सीजन में फ्रूट प्रिंट्स पहनें तो इन्हें वूल, फ्लीस या कॉटन-ब्लेंड्स फैब्रिक में ही चुनें, ताकि वे मौसम के अनुकूल हों और आपको गर्म भी रखें।

Continue reading on the app

Cushion Tips: बेडरूम-लिविंग रूम को स्टाइलिश बनाएंगे ये कुशन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

Cushion Tips: आप चाहते हैं कि आपका घर सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। घर को सुंदर दिखाने में कुशन का भी यूज किया जा सकता है। इसीलिए हम आपको कुशन के कुछ बेहतरीन ऑप्शंस के बारे में बता रहे हैं, जो आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। मार्केट में आपको बहुत ही कलरफुल और अट्रैक्टिव डिजाइन वाले कुशन कवर मिल जाएंगे, जो आपके होम डेकोर को स्टाइलिश और क्लासी लुक देंगे। इन कुशन को लिविंग रूम, बेडरूम या ड्रॉइंग रूम कहीं भी यूज किया जा सकता है।

लेस वाले कुशन कवर
लेस कवर वाले कुशन, घर की डेकोरेशन को स्टाइलिश लुक देते हैं। इससे आपके होम डेकोर को ट्रेडिशनल लुक मिलता है। सोफा या बेड पर ऐसे सुंदर से कुशन रखने से उसका लुक और भी निखर उठता है।

जूट फैब्रिक कुशन कवर
एलिगेंट लुक के साथ आने वाले जूट के मैटेरियल से बने कुशन कवर की फैब्रिक क्वालिटी काफी अच्छी होती हैं। ये कुशन कवर, घर के लुक बढ़ाएंगे। ये कुशन कवर्स बहुत ही सॉफ्ट और आरामदायक होते हैं, जो टॉप क्लास स्किन फ्रेंडली फैब्रिक से बने होते हैं। ये कुशन कवर मल्टीकलर्ड और अट्रैक्टिव डिजाइन में मिलते हैं, जो घर के डेकोरेशन को और भी निखार देंगे।

ये भी पढ़ें: सर्दियों में पाना है सुर्ख गुलाबी होंठ, तो घर पर इन 4 तरीकों से बनाएं लिप बाम, कटने-फटने का भी डर नहीं

वेलवेट कुशन कवर
वेलवेट कुशन आपके घर को रॉयल लुक फील कराते हैं। ये ज्यादातर डार्क शेड्स में आते हैं। इनका मखमली एहसास बहुत आरामदायक फील कराता है। ये मार्केट में अफोर्डेबल प्राइस में आपको मिल जाएंगे।

एंब्रॉयडरी कुशन कवर
ऐसे कवर वाले कुशन घर को रिच लुक देते हैं। आप अगर अपने रूम को एलीगेंट दिखाना चाहती हैं तो आप एंब्रॉयडरी कवर वाले कुशन ले सकती हैं। आजकल मार्केट में तरह-तरह के फ्रैब्रिक वाले एंब्रॉयडरी कुशन कवर मौजूद हैं। ये कुशन कवर आपके घर को बहुत खूबसूरत लुक देंगे।

एथनिक कुशन कवर
एथनिक कुशन कवर, पार्टी या फंक्शन में आपके घर को बिल्कुल डिफरेंट लुक देते हैं। इसमें बीड्स, पर्ल और खूबसूरत लेसेस भी लगी होती हैं। ये ऑफलाइन मार्केट और ऑनलाइन दोनों जगह उपलब्ध हैं। आप इसे अपने बजट के हिसाब से ले सकती हैं।

ये भी पढ़ें: बालों की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये टिप्स, बदलते मौसम में भी बाल नहीं होंगे रफ-ड्राय

ग्राफिक डिजाइनर कुशन कवर
इन दिनों ग्राफिक डिजाइन वाले कुशन कवर काफी ट्रेंड में हैं। आप अपने बच्चों के कमरे को ऐसे कवर वाले कुशन से सजा सकते हैं। इसमें आपको कार्टून कैरेक्टर वाले कुशन कवर भी मिल सकते हैं। आप चाहें तो पिलो या कुशन कवर पर अपने बच्चों की फोटो भी प्रिंट करवा सकते हैं। इसके अलावा आप बच्चों के कमरे में 3डी प्रिंट वाले कुशन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये भी बच्चों के रूम डेकोरेशन के लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं।

मल्टी साइज्ड कुशन 
आप अपने बेड या सोफे को अलग-अलग साइज के कुशन सेट से भी सजा सकती हैं। इससे आपका बेड और सोफा काफी खूबसूरत लगेंगे।

नेचुरल कलर्ड कुशन कवर
अगर आप अपने बेड रूम को लग्जरी लुक देना चाहती हैं तो इसके लिए नेचुरल कलर के कुशन कवर का इस्तेमाल करें। नेचुरल कलर वाले कुशन में काफी वैरायटीज आपको मिल जाएंगी। इन दिनों नेचुरल कलर वाले फैब्रिक्स का डेकोर के लिए काफी उपयोग किया जा रहा है। इससे होम डेकोर को कोजी लुक मिलता है।

ये भी पढ़ें: शादियों में अपने नाखूनों को दिखाना चाहते हैं खूबसूरत, तो कराएं ऐसे नेल आर्ट कि हर कोई करेगा तारीफ, देखें PHOTOS

इन बातों का रखें ध्यान

  • कुशन खरीदते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि वह सोफे या बेड के आकार के हिसाब से हों, ना ज्यादा बड़े हों ना ज्यादा छोटे। अगर सोफा या बेड बड़े साइज के हैं तो बड़े आकार का कुशन लें और अगर बेड/सोफा छोटा है तो छोटे साइज के कुशन, उन पर लगाएं।
  • जरूरत से ज्यादा संख्या में कुशन, सोफे या बेड पर ना रखें। 
  • कुशन के आकार का भी ध्यान रखें। हमेशा रेक्टेंगुलर या स्क्वेयर शेप के कुशन लें। ये दिखने में अच्छे लगते हैं।
  • कुशन कवर के कलर और पैटर्न का सेलेक्शन, लिविंग रूम के वॉल और सोफे कलर से मैच करता हुआ ही लें।

होम डेकोर: ललिता गोयल

Continue reading on the app

  Sports

Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत दोनों टीमों के लिए कई सवालों के बीच हो रही है। भारत ने पहले मुकाबले के लिए तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज को अंतिम 11 में जगह नहीं दी है। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को शामिल किया गया है। दोनों गेंदबाज अपनी लंबाई और पिच पर तेज उछाल हासिल करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

भारतीय टीम में 3 ऑलराउंडर को भी जगह मिली है। इनमें बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा, मध्यम गति के गेंदबाज नीतीश कुमार रेड्डी और पदार्पण कर रहे ऑफ स्पिन गेंदबाज नमन धीर शामिल हैं। हालांकि, यशस्वी जायसवाल इस मुकाबले के लिए अंतिम 11 में जगह नहीं बना सके हैं।

भारत की बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। रुतुराज गायकवाड़ और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी टीम का हिस्सा हैं। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा संभालेंगे, जबकि तेज गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को मौका दिया गया है।

वेस्टइंडीज की टीम में भी एक अहम बदलाव देखने को मिला है। शेरफेन रदरफोर्ड निजी कारणों से पहले वनडे में उपलब्ध नहीं हैं। उनकी अनुपस्थिति में 19 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू को टीम में शामिल किया गया है। एंड्रयू ने आखिरी बार एकदिवसीय मुकाबला एक साल से भी ज्यादा समय पहले खेला था। ऐसे में उनके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का मौका है।

गौरतलब है कि दोनों टीमें इस सीरीजमें अपनी पिछली एकदिवसीय सीरीजहारने के बाद पहुंची हैं। वेस्टइंडीज को घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि भारत को इंग्लैंड के दौरे पर सीरीजगंवानी पड़ी थी। भारत ने अपनी पिछली 3 एकदिवसीय श्रृंखलाओं में से 2 में हार झेली है और अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले टीम का मुख्य ढांचा तैयार करने पर ध्यान है।

वेस्टइंडीज के लिए 50 ओवर का क्रिकेट लंबे समय से चुनौती बना हुआ है। अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप में सीधे जगह बनाने से चूकने के बाद उसे क्वालीफायर मुकाबलों से गुजरना होगा। अगर टीम क्वालीफायर में सफल नहीं होती है तो लगातार दूसरी बार विश्व कप से बाहर रह सकती है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, वेस्टइंडीज में आर्थिक कारणों से इस साल घरेलू स्तर पर 50 ओवर की लिस्टेड प्रतियोगिता भी आयोजित नहीं की गई है। इससे वहां इस प्रारूप के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने की चुनौती और बढ़ गई है। इसके बावजूद एकदिवसीय क्रिकेट को बचाए रखने की कोशिश जारी है।

भारत में इस प्रारूप को अब भी काफी पसंद किया जाता है, लेकिन टीम पिछले कुछ मुकाबलों में लगातार स्थिर संयोजन की तलाश में रही है। अगले साल के विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच सही संतुलन बनाना टीम प्रबंधन के लिए अहम है।

भारत की अंतिम 11 में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ शामिल हैं। वेस्टइंडीज की टीम में जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप, अमीर जंगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, जायडेन सील्स और अल्जारी जोसेफ शामिल हैं।

Sun, 27 Sep 2026 21:14:00 +0530

  Videos
See all

बार-बार हार रहे Rahul Gandhi, अभी तक PM Modi को हरा न पाए। Aishwarya Kapoor । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T15:43:14+00:00

पूरे देश को Confuse करना चाहते हैं Rahul Gandhi?। Aishwarya Kapoor । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T15:40:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers