Health Tips : क्या आपको भी नहीं हो रहा होम्योपैथिक दवा से फायदा? 99% मरीज करते हैं गलती, अंबाला की डॉक्टर से जानिए
Ayurvedic medicine tips : होम्योपैथिक दवा धीरे-धीरे अपना असर शुरू करती है. अक्सर लोगों को लगता है कि दवा का असर नहीं हो रहा. इसकी वजह सिर्फ बीमारी या दवा नहीं, बल्कि उसे लेने का तरीका और खान-पान भी हो सकता है. लोकल 18 ने इस बारे में अंबाला की होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रजिता से बात की. वे बताती हैं कि कई बार मरीज दवा तो समय पर लेते हैं, लेकिन खान-पान और दूसरी जरूरी सावधानियों का पालन नहीं करते, जबकि दवा लेने का समय और तरीका भी उपचार का हिस्सा है. डॉ. रजिता कहती हैं कि अगर डॉक्टर ने दवा खाना खाने से 20 मिनट पहले या खाना खाने के 20 मिनट बाद लेने की सलाह दी है, तो इस अंतर का ध्यान रखें. दवा लेने के दौरान पानी के सेवन को लेकर भी डॉक्टर के निर्देशों का पालन जरूरी है.
Health tips : कैसे पहचानें सामान्य बुखार और स्क्रब टाइफस? एक गलती से खराब हो जाएगा फेफड़ा
Common fever and scrub typhus difference : बारिश के मौसम में ज्यादातर लोग बुखार से परेशान रहते हैं. अक्सर लोग स्क्रब टाइफस को सामान्य बुखार समझ लेते हैं. ये गलती आगे चलकर घातक हो सकती है. थोड़ी सी लापरवाही से मरीजों की जान तक जा सकती है. आइये जानते हैं कि स्क्रब टाइफस और सामान्य बुखार में क्या अंतर है. लोकल 18 ने इस बारे में मऊ के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमंत गुप्ता से बात की. डॉ. सुमंत बताते हैं कि स्क्रब टाइफस बुखार लाल घुन के काटने से होता है. जहां ये काटते हैं, वहां काले रंग के निशान पड़ जाते हैं. सामान्य बुखार में लोगों को सर्दी और जुकाम के साथ खांसी होती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








