Responsive Scrollable Menu

फिजिकल हेल्थ- देश में बढ़ रहे स्क्रब टाइफस के मामले:कैसे फैलता है ये संक्रमण, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण, बचाव और सावधानियां

हाल के दिनों में देश के अलग-अलग राज्यों से ‘स्क्रब टाइफस’ के कई मामले दर्ज किए गए हैं। स्क्रब टाइफस एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन है, जो संक्रमित चिगर के काटने से होता है। चिगर घास-झाड़ियों वाले इलाकों में पाया जाने वाला एक छोटा कीड़ा होता है। ‘नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन’ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, दुनिया में हर साल करीब 10 लाख लोग स्क्रब टाइफस से संक्रमित होते हैं। शुरुआत में स्क्रब टाइफस के लक्षण सामान्य वायरल या डेंगू जैसे लग सकते हैं। लेकिन इलाज में देरी होने पर संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है। ऐसे में स्क्रब टाइफस के बारे में जानना बेहद जरूरी है। इसलिए आज ‘फिजिकल हेल्थ’ में स्क्रब टाइफस के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. आशीष मेहरोत्रा, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन एंड क्रिटिकल केयर, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, कानपुर आगे बढ़ने से पहले आइए देश के अलग-अलग राज्यों में फैल रहे स्क्रब टाइफस के आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं। सवाल- स्क्रब टाइफस क्या है और यह क्यों होता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- यह बीमारी किन इलाकों में ज्यादा देखने को मिलती है? जवाब- स्क्रब टाइफस बीमारी आमतौर पर घास, झाड़ियों, खेतों और जंगल जैसे इलाकों में ज्यादा होती है। किन जगहों पर इसका रिस्क ज्यादा होता है, ग्राफिक में देखिए- सवाल- यह बैक्टीरिया इंसानों तक कैसे पहुंचता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- स्क्रब टाइफस के शुरुआती लक्षण क्या हैं? जवाब- इसके शुरुआती लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, ठंड लगना, शरीर में दर्द और कमजोरी शामिल हैं। सभी लक्षण ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या इसके अलावा कोई और लक्षण है, जो सिर्फ इस बैक्टीरिया के काटने पर दिखता है? जवाब- इसके अलावा एक खास संकेत भी है- ‘एस्चर’ यानी पपड़ी। जिस जगह पर संक्रमित चिगर ने काटा हो, वहां काले रंग की पपड़ी या घाव जैसा निशान बन सकता है। हालांकि, हर मरीज में एस्चर दिखाई दे, यह जरूरी नहीं है। सवाल- अगर एस्चर या पपड़ी न हो तो कैसे पता चलेगा कि यह स्क्रब टाइफस है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- डॉक्टर स्क्रब टाइफस का पता लगाने के लिए कौन से टेस्ट करते हैं? जवाब- स्क्रब टाइफस की जांच के लिए डॉक्टर मरीज के लक्षण और मेडिकल हिस्ट्री देखने के साथ कुछ ब्लड टेस्ट करा सकते हैं। इसे पॉइंटर्स से समझिए- IgM ELISA (एंजाइम-लिंक्ड इम्यूनोसॉरबेंट एसे) टेस्ट: स्क्रब टाइफस के खिलाफ बनी IgM (इम्युनोग्लोबुलिन एम) एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए किया जाता है। IFA (इम्यूनोफ्लोरोसेंट एसे) टेस्ट: स्क्रब टाइफस की एंटीबॉडी की जांच करता है और इसे रेफरेंस स्टैंडर्ड माना जाता है। PCR (पॉलीमरेज चेन रिएक्शन) टेस्ट: ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी के जेनेटिक मटेरियल की पहचान करता है। यह बीमारी के शुरुआती चरण में खासतौर पर उपयोगी हो सकता है। CBC (कंप्लीट ब्लड काउंट), लिवर और किडनी फंक्शन टेस्ट: डॉक्टर संक्रमण की गंभीरता का पता लगाने के लिए ये टेस्ट भी करा सकते हैं। केवल एक टेस्ट से बीमारी का पता नहीं चलता। डॉक्टर लक्षण, बीमारी की अवधि और टेस्ट रिपोर्ट को देखकर इसकी पुष्टि करते हैं। सवाल- अगर समय पर इलाज न मिले तो क्या स्क्रब टाइफस खतरनाक हो सकता है? जवाब- ‘यूएस सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन’ के मुताबिक, समय पर इलाज न मिलने पर स्क्रब टाइफस गंभीर हो सकता है। इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- स्क्रब टाइफस का इलाज क्या है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- ध्यान रखें, बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक शुरू या बंद न करें। सवाल- इलाज शुरू होने के बाद कितने समय में लक्षणों में सुधार आता है? जवाब- आमतौर पर 24-48 घंटे में बुखार और दूसरे लक्षणों में सुधार दिखने लगता है। हालांकि, पूरी तरह ठीक होने में 3-7 दिन लग सकते हैं। सवाल- स्क्रब टाइफस का रिस्क किन लोगों को ज्यादा होता है? जवाब- इसका रिस्क किसी खास व्यक्ति को नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति को हो सकता है, जो किसी भी कारण से संक्रमित चिगर के संपर्क में आया हो। डिटेल ग्राफिक में देखिए– सवाल- स्क्रब टाइफस से बचने के लिए क्या सावधानियां जरूरी हैं? जवाब- इससे बचाव का सबसे जरूरी तरीका संक्रमित चिगर माइट के संपर्क से बचना है। खासकर घास, झाड़ियों और घनी वनस्पति वाले इलाकों में जाते समय शरीर को ढककर रखें। साथ ही कुछ बातों का ध्यान रखें- सवाल- स्क्रब टाइफस में मरीज की डाइट कैसी होनी चाहिए? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- स्क्रब टाइफस से जुड़े कॉमन सवाल-जवाब सवाल- क्या स्क्रब टाइफस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है? जवाब- नहीं, यह आमतौर पर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता। सवाल- क्या पालतू जानवरों से स्क्रब टाइफस फैल सकता है? जवाब- नहीं, स्क्रब टाइफस पालतू जानवरों से सीधे तौर पर इंसानों में नहीं फैलता है। लेकिन ये जानवर संक्रमण का एक अप्रत्यक्ष माध्यम बन सकते हैं। सवाल- क्या स्क्रब टाइफस दोबारा हो सकता है? जवाब- हां, दोबारा संक्रमण संभव है, क्योंकि बैक्टीरिया के अलग-अलग स्ट्रेन से दोबारा संक्रमण हो सकता है। सवाल- क्या स्क्रब टाइफस जानलेवा हो सकता है? जवाब- हां, समय पर इलाज न मिलने पर ऑर्गन फेल्योर का रिस्क होता है। सवाल- क्या स्क्रब टाइफस से बचाव के लिए कोई वैक्सीन है? जवाब- फिलहाल स्क्रब टाइफस से बचाव के लिए कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। सवाल- क्या तेज बुखार में खुद से एंटीबायोटिक लेना सही है? जवाब- नहीं, तेज बुखार के कई कारण हो सकते हैं। एंटीबायोटिक डॉक्टर की सलाह और सही जांच के आधार पर ही लें। ***************** ग्राफिक्स- विपुल शर्मा ………………… फिजिकल हेल्थ से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए फिजिकल हेल्थ- कमर में दर्द को इग्नोर न करें: हो सकता है एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके कमर दर्द की शिकायत बहुत कॉमन है। ज्यादातर लोग इसे थकान, गलत पोस्चर या बढ़ती उम्र का असर मान लेते हैं। लेकिन अगर यह दर्द बार-बार हो रहा है और कई महीनों से बना हुआ है तो यह एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस (AS) हो सकता है। पूरी खबर पढ़िए…

Continue reading on the app

हाथ में हथियार, आंखों में गुस्सा और पानी के अंदर एक्शन, MYSAA Teaser में छाईं Rashmika Mandanna

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म ‘मायसा’ का टीजर जारी हो गया है। टीजर में रश्मिका एक ऐसे किरदार में नजर आ रही हैं, जो उनके अब तक के निभाए किरदारों से काफी अलग है। फिल्म में वह एक गोंड महिला की भूमिका निभा रही हैं, जिसे सामाजिक बंदिशों और कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, वह इन चुनौतियों के आगे झुकने के बजाय उनका सामना करती नजर आती हैं।

मुश्किलों के खिलाफ लड़ती नजर आईं रश्मिका

टीजर में मायसा ऐसी महिला के रूप में दिखाई गई हैं, जो अपने रास्ते में आने वाली हर मुश्किल से लड़ने का फैसला करती है। उनके किरदार का एक बेहद मजबूत और जुझारू रूप देखने को मिलता है। युद्ध का ऐलान करने के उनके फैसले के साथ ही कहानी में संघर्ष और अपने अस्तित्व के लिए लड़ाई की झलक मिलती है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

रश्मिका का अलग अंदाज और जबरदस्त एक्शन

‘मायसा’ के टीजर की खास बात रश्मिका मंदाना का बदला हुआ रूप भी है। वह कई दमदार लड़ाई वाले दृश्यों में नजर आती हैं। इसके अलावा फिल्म में पानी के अंदर फिल्माए गए मुश्किल एक्शन दृश्यों की भी झलक देखने को मिलती है। रश्मिका ने मायसा के किरदार को बेहद सहज और मजबूत अंदाज में पेश किया है, जिससे टीजर में उनका प्रभाव साफ नजर आता है।

टीजर साझा करते हुए रश्मिका ने सामाजिक मंच पर लिखा, “जिस मायसा से आप मिलने वाले हैं... वह अब तक देखी गई किसी भी चीज से अलग है। और इन सबके बीच... कहीं एक तूफान बाहर आने का इंतजार कर रहा है। मैं आप सभी को उसकी कहानी दिखाने का इंतजार नहीं कर सकती।” उन्होंने आगे फिल्म की रिलीज तारीख 27 नवंबर 2026 बताई।

इसे भी पढ़ें: 'दर्शकों ने ऐसा सिनेमाई जादू पहले कभी नहीं देखा होगा!' रणबीर कपूर की Ramayana पर सास सोनी राजदान का बड़ा बयान

कौन बना रहा है ‘मायसा’?

‘मायसा’ का निर्देशन पहली बार फिल्म बना रहे रवींद्र पुल्ले ने किया है। फिल्म का निर्माण अजय साईपुरेड्डी, अनिल सयापुरेड्डी और वीरसाई गोपा ने अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म का संगीत जेक्स बिजॉय ने तैयार किया है, जबकि श्रेयस कृष्णा ने छायांकन की जिम्मेदारी संभाली है।

फिल्म में ये कलाकार भी आएंगे नजर

रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म में ईश्वरी राव, राहुल रविंद्रन, समुथिरकानी, राव रमेश, तारक पोनप्पा और निधि सिंह समेत कई कलाकार नजर आएंगे। ‘मायसा’ 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Continue reading on the app

  Sports

Success Story: पिता ने खेत में बनवाई शूटिंग रेंज, बेटी ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, जानें माहेश्वरी की सक्सेस जर्नी

Shooter Maheshwari Chauhan Success Story: जालोर के सियाणा गांव की बेटी महेश्वरी चौहान ने अपनी मेहनत और पारिवारिक सहयोग के दम पर अंतरराष्ट्रीय शूटिंग में खास पहचान बनाई है. 2026 एशियन गेम्स में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर उन्होंने अपने गांव और राजस्थान का नाम रोशन किया. महेश्वरी की निशानेबाजी की शुरुआत परिवार के खेल माहौल में हुई. उनके दादा गणपत सिंह और पिता प्रदीप सिंह नेशनल स्तर के निशानेबाज रहे हैं. पिता ने बेटी की ट्रेनिंग के लिए अपने खेत में करीब 18 से 20 बीघा जमीन पर शूटिंग रेंज तैयार करवाई. महेश्वरी ने यहीं लगातार अभ्यास करते हुए अपनी तकनीक को निखारा. इससे पहले वह पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और दोहा में ISSF शॉटगन ओलंपिक क्वालीफिकेशन चैंपियनशिप में स्कीट शूटिंग का सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं. Sun, 27 Sep 2026 07:56:18 +0530

  Videos
See all

S Jaishankar UN speech: एस जयशंकर ने UN में दुनिया को दिया कड़ा संदेश | UNGA 2026 | India At UN #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T02:23:38+00:00

Afghanistan Vs Pakistan War Breaking LIVE: गुस्से में तालिबान, निकली फौज | Taliban | Shehbaz #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T02:11:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers