संजू सैमसन ने रचा इतिहास... टी20 में 9,000 रन पूरे, विराट-रोहित के साथ 'स्पेशल 5' क्लब में धांसू एंट्री
Sanju Samson 9000 t20 runs: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अपने टी20 करियर के 9,000 रन पूरे कर लिए हैं. नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली गई इस ऐतिहासिक पारी के साथ ही वे विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और सूर्यकुमार यादव के साथ एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं. विश्व कप 2026 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे संजू का यह मील का पत्थर उनके निरंतर प्रदर्शन और क्रिकेट के इस प्रारूप में उनकी महारत को दर्शाता है.
अभिषेक शर्मा के नाम 5 बड़े रिकॉर्ड...पावरप्ले में कत्लेआम से लेकर 30 गेंदों के शतक तक, बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा
Abhishek Sharma 5 big records: भारतीय टी20 क्रिकेट हमेशा से अपने विस्फोटक बल्लेबाजों के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में आंकड़े जिस तेजी से बदले हैं, उसने सीमित ओवरों के खेल की परिभाषा ही बदल दी है. युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने इंटरनेशनल स्टेज पर आते ही रिकॉर्ड्स की ऐसी झड़ी लगाई है, जिसने दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है. पावरप्ले का अधिकतम इस्तेमाल करने से लेकर सबसे तेज शतक जड़ने तक, भारतीय क्रिकेट में एक नया पावर-हिटिंग दौर शुरू हो चुका है. अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में 5 बड़े रिकॉर्ड बनाए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









