Amazon Great Indian Festival सेल इस तारीख से होगी शुरू, स्मार्टफोन और TV पर मिलेंगे जबरदस्त ऑफर्स
फेस्टिव सीजन के दौरान लोग सबसे ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स पर सेल का इतंजार करते हैं। इस बार आप भी त्योहार के समय ऑनलाइन शॉपिंग करने का सोच रहे हैं, तो यह लेख आपके के लिए है। इस बीच, खबर आई है कि Amazon ने अपनी सबसे बड़ी फेस्टिव सेल, Amazon Great Indian Festival 2026 की डेट अनाउंस कर दी गई है।
आपको बताते चलें कि ये सेल अगले महीने 8 अक्टूबर 2026 से शुरु होने जा रही है। इस सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, TV, अप्लायंसेज, फैशन, ब्यूटी, होम, किचन और रोजाना की जरुरतों से संबंधित प्रोडक्ट्स पर कई तरह के जबरदस्त ऑफर्स देखने को मिलेंगे।
SBI कार्ड पर मिलेगा 10% तक डिस्काउंट
अगर आपके पास SBI कार्ड है, तो अमेजन की फेस्टिव सेल में सीबीआई ग्राहकों के लिए तगड़े ऑफर मिलेंगे। ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के साथ-साथ EMI ट्रांजैक्शन पर 10 परसेंट तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
इसके अतिरिक्त, कुछ कैटेगरी में तो नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेंगे, जिससे महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने पर भी खर्चा कम किया जा सकेगा।
टॉप डील्स के साथ मिलेंगे कई एक्स्ट्रा ऑफर्स
इस सेल में ग्राहकों न केवल फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा, जबकि टॉप 100 डील्स, Mega Deals और 8PM Deals जैसी खास डील्स भी मिलेंगी। इतना ही नहीं, Buy More Save More, Exchange Mela, Sample Mania और Amazon Combo जैसे ऑफर्स इसे और खास बना देते हैं। कंपनी के मुताबिक सेल में करोड़ो प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिलेगा।
स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स मिलेंगे सस्ते
वहीं, इस फेस्टिव सेल में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर सबसे बड़े ऑफर्स देखने को मिलेंगे। टीवी, घरेलू उपकरण, किचन प्रोडक्ट्स और दूसरे गैजट्स पर भी डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। इसके साथ ही कुछ नए प्रोडक्ट भी सेल के समय लॉन्च होंगे।
शॉपिंग में AI करेगा मदद
इस बार अमेजन शॉपिंग के तरीके को और भी आसान बनाने के लिए AI बेस्ड फीचर्स भी उपलब्ध करा रहा है। इससे ग्राहक प्रोडक्ट्स की तुलना कर पाएंगे, कीमतों की हिस्ट्री देख पाएंगे और अपनी जरुरतों के अनुसार सुझाव भी पा सकते हैं। वहीं, कुछ शहरों में Amazon Now के माध्यम से हजारों प्रोडक्ट्स की मिनटों में डिलीवरी का ऑप्शन दिया जाएगा।
Samsung Galaxy S26 FE में मिला One UI 9 का दम, कैमरा से बैटरी तक जानें पूरी डिटेल
सैमसंग ने अपनी प्रीमियम Galaxy S सीरीज में नया Samsung Galaxy S26 FE पेश किया है। कंपनी का यह नया स्मार्टफोन आकर्षक डिजाइन, आधुनिक AI क्षमताओं, दमदार कैमरा और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आया है। खास बात यह है कि यह फोन सीधे One UI 9 के साथ उपलब्ध होगा। ऐसे यूजर्स जो प्रीमियम अनुभव चाहते हैं लेकिन अल्ट्रा-प्रीमियम कीमत से बचना चाहते हैं, उनके लिए यह मॉडल दिलचस्प विकल्प बन सकता है।
One UI 9 के साथ ज्यादा स्मार्ट हुआ Galaxy AI
Galaxy S26 FE में One UI 9 के साथ Galaxy AI को और अधिक उपयोगी बनाया गया है। Now Brief फीचर यूजर की दिनचर्या, मौसम और सेहत से संबंधित जानकारी को कस्टमाइज्ड कार्ड्स में पेश करता है। वहीं, Now Nudge थर्ड-पार्टी ऐप्स से मिलने वाले नोटिफिकेशन के आधार पर उपयोगी सुझाव देता है। Google के साथ मिलकर काम करने वाला Circle to Search भी अब ज्यादा सक्षम है। यह स्क्रीन पर मौजूद कई वस्तुओं को एक साथ पहचानकर उनके बारे में जानकारी खोजने में मदद करता है। यानी रोजमर्रा के कामों में फोन पहले से ज्यादा स्मार्ट असिस्टेंट की भूमिका निभा सकता है।
इसे भी पढ़ें: WiFi Signal Boost Tips: बिना नया राउटर खरीदे ऐसे बढ़ाएं घर में Wi-Fi की स्पीड और रेंज
कैमरे में मिलेगा ट्रैकिंग और AI एडिटिंग का तड़का
फोटोग्राफी के लिहाज से Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और ग्रुप फोटो के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। वीडियो क्रिएटर्स के लिए My FanCam एक खास फीचर है। रिकॉर्डिंग के दौरान यह किसी चुने हुए व्यक्ति को ट्रैक करते हुए उसे फ्रेम के बीच में रखने में मदद करता है। इसके अलावा Super Steady और Nightography जैसे फीचर्स क्रमशः स्थिर वीडियो और कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी का अनुभव देने का दावा करते हैं। AI आधारित Photo Assist और Gemini Omni टूल्स फोटो एडिटिंग को आसान बनाते हैं। यूजर टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए तस्वीरों में बदलाव कर सकता है और गैलरी से बेहतर वीडियो क्लिप तैयार करने में मदद ले सकता है।
6.7 इंच AMOLED स्क्रीन और बड़ी बैटरी
मनोरंजन और गेमिंग के लिए फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। हाई रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग, एनिमेशन और गेमिंग को ज्यादा फ्लुइड बना सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,900mAh बैटरी है। यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और कंपनी के अनुसार लगभग 30 मिनट में बैटरी करीब 69 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।
7 साल तक मिलेगा सॉफ्टवेयर सपोर्ट
Galaxy S26 FE की सबसे बड़ी खूबियों में इसका लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट शामिल है। सैमसंग 7 जनरेशन तक Android OS अपग्रेड और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रहा है। इससे फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त भरोसा मिल सकता है। नए फोन पर शिफ्ट होने वालों के लिए Smart Switch को भी बेहतर बनाया गया है, जिससे Android या iOS डिवाइस से डेटा ट्रांसफर करना आसान होगा। इसके अलावा ग्राहकों को 6 महीने का Google AI Pro एक्सेस भी मिलेगा।
तीन रंगों में आएगा नया Galaxy फोन
Samsung Galaxy S26 FE फोन को ब्लूबेरी, ग्रेफाइट और पिस्ताशियो रंगों में पेश किया गया है। स्लिम डिजाइन, AI फीचर्स, बड़ा डिस्प्ले, मजबूत बैटरी और लंबे अपडेट सपोर्ट का यह कॉम्बिनेशन इसे FE सीरीज का आकर्षक अपग्रेड बना सकता है।
- डॉ. अनिमेष शर्मा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










