आपके TWS का एक ईयरबड धीमा पड़ गया? पैसे खर्च करने से पहले अपनाएं ये ट्रिक
अगर आपके TWS ईयरबड्स में एक साइड की आवाज कम हो गई है तो तुरंत नया खरीदने की जरूरत नहीं। गंदगी, Ear-Tip फिटिंग, फोन की Audio Balance सेटिंग और Bluetooth Pairing चेक करके कई बार यह समस्या आसानी से ठीक की जा सकती है।
Watch Promo: कथावाचक बनने का भाव कब आया? इंद्रेश जी महाराज से खास बातचीत, कल रात 7:55 बजे सिर्फ INH पर
युवा कथावाचक इंद्रेश जी महाराज ने अपनी अनूठी शैली, आधुनिक दृष्टिकोण और भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी गंभीर सोच से कम समय में कथा जगत में अलग पहचान बनाई है। उनके जीवन, कथावाचन के सफर और सोच को करीब से जानने के लिए INH और हरिभूमि के प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी ने उनसे खास बातचीत की है।
इस खास इंटरव्यू में इंद्रेश जी महाराज के कथावाचक बनने के सफर, उनके गुरु, पिता के साथ उनके रिश्ते और कथा के प्रति उनके नजरिए से जुड़े कई अहम सवाल पूछे गए हैं। साथ ही भजन और कथा- दोनों में उनकी पसंद को लेकर भी दिलचस्प सवाल किए गए हैं।
यहां देखें प्रोमो...
इंटरव्यू में उठेंगे ये सवाल...
- आधुनिक युग में ऐसा कैसे हुआ कि आपको कथावाचक के रूप में अपनी पहचान बनानी पड़ी?
- उम्र के किस दौर में आपके मन में कथावाचक बनने का भाव आया था?
- एक गुरु के तौर पर आपके मार्गदर्शक आपके पिताजी थे या कोई और? पिताजी ने आपको चुना या आपने अपने गुरु के रूप में पिताजी को चुना?
- एक शिष्य के तौर पर आप अपने गुरु यानी पिताजी को समय कब दे पाते हैं, क्योंकि आप लगातार कथाओं में व्यस्त रहते हैं?
- आपको भजन गाने में ज्यादा अच्छा लगता है या फिर कथा सुनाने में?
देखना न भूलें युवा कथावाचक इंद्रेश जी महाराज का यह खास Exclusive Interview, कल रात 7:55 बजे सिर्फ INH पर।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
Haribhoomi










