Responsive Scrollable Menu

क्या 5 राज्यों में फिर होगी वोटिंग? SIR विवाद के बीच समझिए चुनाव रद्द होने का पूरा कानून

बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली और हरियाणा में दोबारा चुनाव की मांग को लेकर सियासी विवाद तेज है। जानिए SIR और वोटर लिस्ट से जुड़े आरोप क्या हैं और कानून के तहत क्या किसी पूरे राज्य में दोबारा चुनाव कराया जा सकता है।

Continue reading on the app

Saudi Arabia पर Houthi विद्रोहियों के हमले, सेना ने नाकाम की छह मिसाइलें

सऊदी अरब के लाल सागर स्थित यान्बू बंदरगाह और दक्षिण-पश्चिमी शहर ताइफ को निशाना बनाकर दागी गई छह बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक दिया गया है। सऊदी सेना के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी सऊदी की सेना ने इस हमले के लिए पड़ोसी यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया। बाद में हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी जजान प्रांत पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागने का दावा किया।

हाल के दिनों में हूतियों पर सऊदी अरब की राजधानी रियाद समेत अन्य इलाकों को निशाना बनाकर हमले की कोशिश करने के आरोप लगे हैं। हूतियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी का बयान सऊदी नागरिक सुरक्षा अधिकारियों की ओर से जारी चेतावनियों के बाद आया। अधिकारियों ने बाद में कहा कि खतरा टल गया।

लाल सागर के महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग के पास जारी लड़ाई ने वैश्विक बाजारों की चिंता बढ़ा दी है। हूती ईरान के समर्थन से दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक सऊदी अरब की नाकेबंदी की कोशिश कर रहे हैं। नए हमले ऐसे समय हुए जब यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार संयुक्त राष्ट्र में विश्व के नेताओं की वार्षिक बैठक को संबोधित करने की तैयारी कर रही थी।

यमन में ईरान और सऊदी अरब के समर्थन से चल रहे संघर्ष ने चार साल की अपेक्षाकृत शांति के बाद देश को फिर गृहयुद्ध की ओर धकेल दिया है। लड़ाई के कारण 1.25 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और मानवीय संकट बढ़ रहा है। सऊदी अरब ने सहयोगी देशों से सैन्य मदद मांगी है जबकि उसके प्रमुख सहयोगी अमेरिका ने हूतियों के संपर्क में होने और इस लड़ाई से दूर रहने के संकेत दिए हैं।

हूतियों का कहना है कि उनका निशाना केवल सऊदी अरब है और लाल सागर में वाणिज्यिक जहाजों को अन्यथा कोई खतरा नहीं है। हालांकि उन्होंने दूसरे देशों को संघर्ष में शामिल होने के खिलाफ चेतावनी दी है।

Continue reading on the app

  Sports

Women’s UPL 2026: देहरादून वॉरियर्स बनी उत्तराखंड प्रीमियर लीग की चैंपियन, फाइनल में मसूरी क्वींस को दी मात

Women's UPL 2026: विमेंस उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच देहरादून वॉरियर्स और मसूरी क्वींस की टीमें के बीच खेला गया. इस मैच में देहरादून वॉरियर्स ने 15 रनों से बाजी मारी. Fri, 25 Sep 2026 00:03:09 +0530

  Videos
See all

Priyanka Gandhi Vadra News : प्रियंका गांधी का ये डांस देख क्या? #priyankagandhi #congress #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T18:54:25+00:00

Should pints return to football stands? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T18:49:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers