Responsive Scrollable Menu

BJP मुख्यालय में 8 देशों के राजनयिकों से मिले Nitin Nabin, संगठनात्मक ढांचे और सेवा अभियान की दी जानकारी

आर्मेनिया, मिस्र और फिलीपीन समेत आठ देशों के मिशन प्रमुखों और वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनधियों ने बृहस्पतिवार यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। राजनयिकों से मुलाकात के दौरान, नवीन ने उन्हें भाजपा के संगठनात्मक ढांचे, इसके व्यापक जमीनी नेटवर्क और लोगों के साथ लगातार जुड़ाव बनाए रखने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका के बारे में जानकारी दी। पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की भाजपा को जानो संपर्क पहल के तहत भाजपा मुख्यालय में आठ देशों - आर्मेनिया, मिस्र, वियतनाम, भूटान, सूरीनाम, फिलीपीन, अर्जेंटीना और ताजिकिस्तान के मिशन प्रमुखों और वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।’’ बयान के अनुसार, बैठक के दौरान नवीन ने प्रतिनिधियों को 17 सितंबर को शुरू किए गए पार्टी के सेवा संकल्प अभियान और जन सेवा, जन भागीदारी तथा विकसित भारत 2047 दृष्टि के बारे में जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि नवीन ने इस अभियान के तहत देशभर में आयोजित की जा रही सेवा गतिविधियों का भी जिक्र किया, जिनमें रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर शामिल हैं। पार्टी ने कहा, ‘‘राजनयिकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे, कामकाज और जमीनी जुड़ाव को समझने के लिए भाजपा को जानो’ पहल की सराहना की।’’ बयान के अनुसार, बैठक में भाजपा सांसद संदीप पाठक और बांसुरी स्वराज के साथ-साथ पार्टी के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले भी मौजूद थे।

Continue reading on the app

न्यायधीश के आदेश के बाद ‘सीएनएन’ और ‘एमएस नाउ’ के संवाददाताओं को व्हाइट हाउस में प्रवेश

न्यायधीश के आदेश के बाद 'सीएनएन' और 'एमएस नाउ' के संवाददाताओं को व्हाइट हाउस में प्रवेश

Continue reading on the app

  Sports

Patna Cricket League: पटना क्रिकेट लीग का बजा बिगुल, 10 अक्टूबर से फॉर्म मिलेंगे, 16 नवंबर तक होगा चुनाव

PDCA Cricket League 2026-27: पटना जिला क्रिकेट संघ (PDCA) की बैठक में 2026-27 की घरेलू क्रिकेट लीग, पटना टीम के प्रदर्शन और संघ के चुनाव पर अहम चर्चा हुई. लीग के फॉर्म 10-11 अक्टूबर को मिलेंगे और 24-25 अक्टूबर को जमा होंगे. 16 नवंबर तक नई कमेटी के गठन का लक्ष्य है. Sat, 26 Sep 2026 17:36:20 +0530

  Videos
See all

Goonj With Arpita Aarya: दलित मुसलमान' पर चढ़ गया डिबेट का पारा! #upelection2027 #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T12:38:39+00:00

Goonj With Arpita Aarya : दलित पर कांग्रेस प्रवक्ता के बिगड़े बोल! | Akhilesh Yadav | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T12:42:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers