'हे हैंडसम', 'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक पोस्टर देख गदगद हुईं आलिया भट्ट, रोमांटिक अंदाज में की रणबीर कपूर की तारीफ
संजय लीला भंसाली की मेगा-बजट फिल्म 'लव एंड वॉर' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. कार में बैठे, टी-शर्ट पर गोली के निशान और खून के धब्बों के साथ रणबीर का रफ एंड टफ अवतार सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया. पति का यह दमदार लुक देखकर आलिया भट्ट खुद को रोक नहीं पाईं और पोस्टर शेयर करते हुए उन पर प्यार लुटाया. यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस सस्ता हो सकता है:एजेंट का कमीशन कम करने की तैयारी, गलत जानकारी देकर बेची पॉलिसी वापस लेना होगा
लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस सस्ते हो सकते हैं, क्योंकि बीमा की देखभाल करने वाली संस्था IRDAI ने इंश्योरेंस बेचने के नियम बदलने की तैयारी कर रही है। IRDAI ने 23 सितंबर को एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें कंपनियों के खर्च घटाने, एजेंट्स के कमीशन को साफ-साफ बताने और मिस-सेलिंग यानी गलत जानकारी देकर पॉलिसी बेचने को रोकने के लिए नए नियम लागू करने का प्रस्ताव दिया है। इन नए नियमों का सीधा फायदा और असर आपकी जेब, सही पॉलिसी चुनने और बीमा खरीदने के पूरे तरीके पर पड़ेगा। कंपनियों का खर्च 12.5% तक घटाने की तैयारी एजेंट को मिलने वाले कमीशन जानकारी देनी होगी अब आपको साफ-साफ पता चलेगा कि आपकी पॉलिसी बेचने पर एजेंट या बैंक को कितना कमीशन मिल रहा है। नए नियम के अनुसार कंपनियों को कमीशन की पूरी जानकारी आसान भाषा में बतानी होगी, ताकि ग्राहक को मालूम रहे कि उसके दिए पैसों में से कितना हिस्सा एजेंट की जेब में जा रहा है। मिस-सेलिंग रोकने के लिए तीन नियम बीमा सुगम से डिजिटल सर्विस और क्लेम आसान होगा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





