Responsive Scrollable Menu

Bihar के समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में छेड़खानी के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार

बिहार के जमुई जिले में हुई छेड़खानी की चर्चित घटना के कुछ दिन बाद समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर से भी ऐसी ही घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। समस्तीपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। समस्तीपुर की पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, वायरल वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत होता है। पीड़िता की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

वह नाबालिग प्रतीत होती है और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर प्राथमिकी दर्ज की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार, राहुल कुमार और रामबाबू साहनी के रूप में हुई है। ये सभी जगतसिंहपुर गांव के निवासी हैं, जहां घटना हुई थी।

चौथा आरोपी अवधेश पासवान बिजौलिया गांव का रहने वाला है। पड़ोसी जिले मुजफ्फरपुर के टाउन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी और मारपीट करने के आरोप में ललित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। मुजफ्फरपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत होता है और विशेषज्ञ उसकी मानसिक स्थिति की जांच कर रहे हैं।

पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, सोशल मीडिया पर मधेपुरा में भी इसी तरह की घटना होने की फैल रही अफवाहों का पुलिस ने खंडन किया है। मधेपुरा पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो एक माध्यमिक विद्यालय के पास का है, जहां अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद छात्र-छात्राएं आपस में तीखी बहस कर रहे थे।

पुलिस ने कहा कि दुर्भावनापूर्ण उद्देश्य से वीडियो साझा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इन ताजा घटनाओं को लेकर विपक्ष ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर हमला बोला। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कथित आपराधिक अतीत का हवाला देते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। तेजस्वी ने मंत्री अशोक चौधरी का एक वीडियो भी साझा किया और दावा किया कि जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता का बयान बिहार में ‘‘प्रशासनिक अराजकता’’ का संकेत है। उल्लेखनीय है कि अशोक चौधरी की बेटी शांभवी समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद हैं।

वायरल वीडियो में अशोक चौधरी यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अमेरिका और जापान जैसे विकसित देशों में भी होते हैं और इसलिए ऐसी घटनाओं पर अत्यधिक विचलित नहीं होना चाहिए। जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर दौरे के दौरान कहा, ‘‘ऐसी घटना समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में हुई है, इससे पहले जमुई में हुई थी। बिहार में शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता हो जब किसी न किसी हिस्से में अपराध न हो।

कल ही पटना में एक पूर्व पार्षद पर गोली चलाई गई।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि जब तक सरकार का चरित्र नहीं बदलेगा, तब तक बेहतर प्रशासन की उम्मीद नहीं की जा सकती। किशोर ने यह भी दावा किया कि पुलिस पर भूमि, शराब और बालू माफिया का प्रभाव बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि जमुई मामले में गिरफ्तार आरोपी अवैध बालू खनन से जुड़े स्थानीय गिरोहों के करीब थे।

Continue reading on the app

11 साल बाद अमेरिका पहुंचे शी जिनपिंग, ट्रंप से मुलाकात में इन 4 मुद्दों पर होगी बड़ी बात

11 साल बाद शी जिनपिंग अमेरिका पहुंचे, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से उनकी मुलाकात हुई. ट्रेड वॉर, AI तकनीक और ताइवान जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत हुई, जिसका वैश्विक असर पड़ सकता है.

The post 11 साल बाद अमेरिका पहुंचे शी जिनपिंग, ट्रंप से मुलाकात में इन 4 मुद्दों पर होगी बड़ी बात appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

3 खिलाड़ी...जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया पर दिलाई जीत, 2 ने बल्ले से तो एक ने गेंद से फूंका मंतर

3 players star as SA beat AUS: मैथ्यू ब्रिट्जके के 112 रन और मार्को यानसेन के विस्फोटक 75 रनों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे में 297 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने 36 गेंदों में 60 रन बनाकर आक्रामक शुरुआत दी, लेकिन केशव महाराज की फिरकी का जादू चलते ही बाजी पलट गई. महाराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए महज 20 रन देकर 4 विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया 230 रनों पर ढेर हो गई और दक्षिण अफ्रीका ने 67 रन से मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. Thu, 24 Sep 2026 22:53:39 +0530

  Videos
See all

Should pints return to football stands? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T18:49:47+00:00

Viral Video | सड़क पर दौड़ती थार ने मारी जोरदार टक्कर | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T18:50:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers