UP Rain Alert: यूपी के अगले 2 दिन इन जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी की चेतावनी
यूपी में मानसून फिर सक्रिय! IMD ने 26-27 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं. जानें किन जिलों पर गिरेगी गाज.
The post UP Rain Alert: यूपी के अगले 2 दिन इन जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी की चेतावनी appeared first on Prabhat Khabar.
अमेरिका का ‘इकोनॉमिक डी-डे’ शुरू: ईरान से खाड़ी देशों की सभी उड़ानें रद्द, सऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों की 6 मिसाइलें रोकीं
दुबई/रियाद। ईरान से खाड़ी देशों के लिए संचालित उड़ानें गुरुवार को रद्द कर दी गईं। यह घटनाक्रम ऐसे समय देखने को मिला जब ईरानी एयरलाइंस के साथ काम करने वाली दुनिया भर की कंपनियों के लिए अमेरिका की तय समयसीमा समाप्त हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसे अपनी नई आर्थिक रणनीति का “इकोनॉमिक डी-डे” बता चुके हैं। उधर, सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष जारी है। सऊदी अरब ने अपने बयान में बताया है कि उसने यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से दागी गई छह बैलिस्टिक मिसाइलों को रास्ते में ही नष्ट कर दिया है।
ईरानी एयरलाइंस पर अमेरिकी दबाव बढ़ा
प्रतिबंधों के तहत केवल ईरानी कंपनियों को निशाना बनाने के बजाय उन तीसरे देशों की कंपनियों पर भी निशाना है, जो ईरानी कंपनियों के साथ कारोबार करती हैं। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने दुनिया भर की कंपनियों को 23 सितंबर तक ईरानी एयरलाइंस के साथ कारोबार बंद करने का समय दिया था। वॉशिंगटन का घोषित उद्देश्य ईरान के पूरे वैश्विक नागरिक विमान बेड़े को उड़ान भरने से रोकना है। ट्रंप ने पिछले महीने इस रणनीति की तुलना द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी नियंत्रण वाले फ्रांस पर अमेरिका और उसके सहयोगियों के हमले से करते हुए इसे इकोनॉमिक डी-डे नाम दिया है।
खाड़ी देशों की उड़ानों पर असर
अमेरिकी समयसीमा समाप्त होने के बाद ईरान से दुबई सहित खाड़ी क्षेत्र के प्रमुख गंतव्यों के लिए उड़ानों पर असर दिखाई दिया। संयुक्त अरब अमीरात के लिए सभी उड़ानें आधी रात से ही रोक दी गईं। हालांकि, किसी खाड़ी देश ने तत्काल सार्वजनिक रूप से यह घोषणा नहीं की कि उसने अमेरिकी आदेश के तहत ईरानी उड़ानें बंद की हैं। गुरुवार को दुबई और अबूधाबी हवाईअड्डों की वेबसाइटों पर ईरान से आने या वहां जाने वाली कोई उड़ान दिखाई नहीं दी। ईरान की दो एयरलाइंस किश्म एयर और वारेश एयर की वेबसाइटों पर भी यूएई की उड़ानों को रद्द बताया गया है।
ईरान की पड़ोसी देशों को चेतावनी
बता दें ईरान ने बुधवार को चेतावनी दी थी कि यदि उसके पड़ोसी देश अमेरिकी उड़ान प्रतिबंधों का पालन करते हैं तो वह जवाबी कार्रवाई कर सकता है। इसी दौरान सऊदी अरब ने बताया कि उसने हूती लड़ाकों की ओर से दागी गई छह बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया है। यमन के ईरान समर्थित हूती लड़ाकों और सऊदी अरब के बीच बढ़ता संघर्ष इस महीने व्यापक मध्य-पूर्व युद्ध में एक प्रमुख मोर्चे के रूप में उभरा है। अमेरिका नई रणनीति में ईरान पर सैन्य कार्रवाई के साथ-साथ आर्थिक और वित्तीय दबाव बढ़ाने पर जोर दे रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











