Responsive Scrollable Menu

Mahadev App से सट्टेबाजी में 94400 करोड़ रुपये की कमाई, ED ने कोर्ट को बताया

(नीलाभ श्रीवास्तव) नयी दिल्ली/रायपुर, 24 सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रायपुर की एक अदालत को बताया है कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप और उससे संबंधित वेबसाइट ने पिछले 10 साल में 94,400 करोड़ रुपये कथित तौर पर अर्जित किये हैं तथा इसका मुख्य प्लेटफॉर्म अभी भी संचालित हो रहा और ‘‘बड़ी संख्या’’ में पैनल चलाये जा रहे हैं। केंद्रीय एजेंसी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी में धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में कुछ दिन पहले दाखिल छठे आरोपपत्र में यह बात कही है। इसमें कुल 42 लोगों और कंपनियों को आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है।

एजेंसी ने अदालत को बताया कि महादेव ऐप, जिसके मुख्य प्रवर्तक और पैनल सदस्य छत्तीसगढ़ से हैं, असल में विदेश स्थित सर्वर वाली सट्टेबाजी वेबसाइट का एक समूह है। एजेंसी के मुताबिक, महादेव ऑनलाइन बुक के नाम से जाना जाने वाला यह ऐप बंद हो चुके वॉट्सऐप एवं टेलीग्राम ग्रुप और फेसबुक पेज के जरिए इन सट्टेबाजी वेबसाइट का प्रचार करता है तथा सट्टेबाजी और मनोरंजन के जरिए जल्द पैसे कमाने का प्रलोभन देकर हजारों युवाओं को आकर्षित करता है। ईडी ने छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पुलिस द्वारा दर्ज सात प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए अक्टूबर, 2022 में पीएमएलए के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया।

अधिकारियों के अनुसार, ईडी ने आरोपपत्र में कहा है, ‘‘पीएमएलए, 2002 के तहत जांच के हालिया नतीजों से पता चला है कि महादेव ऑनलाइन बुकिंग ऐप अभी भी काम कर रहा है और बड़ी संख्या में पैनल संचालित कर रहा है।’’ ईडी ने कहा कि महादेव ऐप के जरिए अपराध से अर्जित कुल आय का अनुमान, इसके पिछले सात साल के संचालन (2019 से) के दौरान 75,000 से 80,000 करोड़ रुपये तक लगाया जा सकता है। एजेंसी ने कहा कि महादेव की अनुषंगी वेबसाइट, जैसे ‘स्काईएक्सचेंज डॉट कॉम’ और ‘लोटस365 डॉट कॉम’ ने कथित तौर पर अपराध से क्रमशः लगभग 11,000-12,000 करोड़ रुपये और 2,400 करोड़ रुपये अर्जित किए। ईडी के अनुसार, ‘स्काईएक्सचेंज डॉट कॉम’ 2016 से संचालित हो रही है।

एजेंसी ने अदालत को बताया कि अपराध से अर्जित आय से जुड़े ये आंकड़े ‘‘सिर्फ एक शुरुआती अनुमान हैं और अगर कोई ऐसा सबूत सामने आता है जिससे बेहतर अनुमान लगाया जा सके, तो उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।’’ ईडी ने कहा कि महादेव ऐप का ‘‘व्यवस्थित’’ रूप से संचालन छत्तीसगढ़ की स्थानीय पुलिस और नेताओं के ‘‘सक्रिय सहयोग और मिलीभगत’’ से स्थानीय स्तर पर हो रहा है। एजेंसी ने कहा, ‘‘... इसमें (आरोपपत्र में) कहा गया है कि नौकरशाहों और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लोगों को इस गैर-कानूनी सट्टेबाजी गिरोह की अनदेखी करने के बदले अवैध रूप से पैसे मिलते हैं।’’ महादेव ऐप पोकर, कार्ड गेम, चांस गेम और क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस और फुटबॉल जैसे अलग-अलग ‘लाइव’ खेल में गैर-कानूनी सट्टेबाजी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। एजेंसी ने बताया कि यह ऐप तीन पत्ती, ड्रैगन टाइगर और वर्चुअल क्रिकेट जैसे कार्ड गेम खेलने का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है।

साथ ही ऐसे ऐप भी उपलब्ध कराता है जिनसे भारत में चुनावों में सट्टा लगाया जा सकता है। एजेंसी ने कहा कि पैनल संचालित करने वाले लोग भिलाई, रायपुर, भोपाल और दिल्ली जैसे शहरों से हैं। उन्होंने लगभग 3.5 करोड़ रुपये से लेकर 60 करोड़ रुपये तक कथित तौर पर अर्जित किए और इस पैसे का इस्तेमाल शादियों, जमीन एवं मकान, सोना, कार और महंगी साड़ियां खरीदने में किया।

इस जांच के तहत ईडी ने अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है और 2,104 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त और कुर्क की है। एजेंसी ने अपने छह आरोपपत्र में 116 आरोपियों का उल्लेख किया है और देश भर में 190 जगहों पर तलाशी ली है।

Continue reading on the app

IIT Bombay में छात्र की मौत के बाद मिड-सेम एग्जाम टला, अब इस दिन होगी परीक्षा

IIT Bombay Mid-Semester Exam 2026: IIT Bombay ने 26 और 27 सितंबर को होने वाली मिड-सेमेस्टर परीक्षा को टाल दिया है. अब यह एग्जाम 10 और 11 अक्टूबर को होगा. यह फैसला कैंपस में छात्र की मौत के बाद हुए विरोध और परीक्षा से जुड़े नियमों की समीक्षा के बीच लिया गया है.

The post IIT Bombay में छात्र की मौत के बाद मिड-सेम एग्जाम टला, अब इस दिन होगी परीक्षा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय विमेंस हॉकी का मुकाबला आज, कबड्डी का सेमीफाइनल भी:एशियन गेम्स में 8 मेडल इवेंट में इंडिया की दावेदारी; शूटिंग-एथलेटिक्स में गोल्ड का मौका

एशियन गेम्स में भारतीय विमेंस हॉकी टीम पुल-B के मुकाबले में आज जापान से भिड़ेगी। टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0, इंडोनेशिया को 17-1 और थाईलैंड को 20-1 को हराया है। शुक्रवार को भारत की महिला और पुरुष कबड्डी टीम सेमीफाइनल खेलगी। कुल 8 मेडल में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। टीम के पास शूटिंग और एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने का मौका होगा। दिनभर में कुल 37 गोल्ड पर फैसला होगा। स्वीमिंग में सबसे ज्यादा 7 गोल्ड दांव पर होंगे। वहीं एथलेटिक्स में 6, जबकि आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में 5 गोल्ड मेडल इवेंट होंगे। सुबह शूटिंग और कैनो स्प्रिंट से शुरुआत सुबह 6:15 बजे कमलजीत और सुरूचि इंदर सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन में उतरेंगे। 6:30 बजे प्रोहित बरई और प्रसन्ना कुमार पुरुष कयाक डबल 500 मीटर सेमीफाइनल खेलेंगे। 7:15 बजे एपीएस तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन के फाइनल में उतरेंगे। 8:10 बजे धनामंजुरी ख्वैरकपाम, पूजा, सोनिया देवी फेइरेम्बम और पार्वती गीता महिला कयाक फोर 500 मीटर फाइनल खेलेंगी। क्वालिफाई करने पर 8:30 बजे कमलजीत और सुरूचि इंदर सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल में उतर सकती हैं। विमेंस हॉकी में जापान से मुकाबला हॉकी का मुकाबला सुबह 7:30 बजे से भारत और जापान की महिला टीमों के बीच होगा। इसी दौरान टेबल टेनिस और बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे। 6:30 बजे दिया चिताले-मानुष शाह और हरमीत देसाई-यशस्विनी घोरपड़े की जोड़ियां मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल खेलेंगी। 7:30 बजे जी. साथियान-हरमीत देसाई पुरुष डबल्स राउंड-2 में उतरेंगे। बैडमिंटन में 6:10 बजे ध्रुव कपिला-तनिषा क्रास्टो मिक्स्ड डबल्स के पहले राउंड में खेलेंगे। 12:30 बजे सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी पुरुष डबल्स के पहले राउंड में उतरेंगे। कबड्डी में महिला टीम नेपाल, पुरुष थाईलैंड के खिलाफ उतरेंगे सुबह 9:30 बजे भारतीय महिला कबड्डी टीम नेपाल के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। इसके बाद 10:45 बजे पुरुष टीम थाईलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेगी। दोनों टीमें जीतीं तो फाइनल में उनके पास गोल्ड जीतने का मौका रहेगा। स्क्वैश में क्वार्टरफाइनल सुबह 9:15 बजे अभय सिंह पुरुष सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में जापान के रयूनोसुके त्सुकुए से खेलेंगे। 10 बजे अनाहत सिंह महिला सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में तन्वी खन्ना के सामने होंगी। 10:45 बजे वीर चोटरानी पुरुष सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में मुहम्मद इरफान से मुकाबला करेंगे। सुबह 7 बजे जोशना चिनप्पा-वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल खेलेगी। बॉक्सिंग में सचिन और प्रीति बॉक्सिंग में सुबह 10:15 बजे सचिन सिवाच राउंड ऑफ-16 में UAE के अबू जाजेह मोहम्मद से भिड़ेंगे। दोपहर 2:15 बजे प्रीति पवार का मुकाबला उत्तर कोरिया की मी चोल पांग से होगा। इसके अलावा टेबल टेनिस में सुबह 9 बजे यशस्विनी घोरपड़े, 9:45 बजे श्रीजा अकुला और 10:30 बजे मानव ठक्कर अपने-अपने सिंगल्स राउंड-2 मुकाबले खेलेंगे। एथलेटिक्स में 4 मेडल इवेंट दोपहर 3:35 बजे मनप्रीत कौर और कृष्णा जयशंकर मेनन महिला शॉट पुट फाइनल में उतरेंगी। 4:33 बजे सिंधुश्री गणेशा और बारानिका एलंगोवाल महिला पोल वॉल्ट फाइनल खेलेंगी। शाम 5:02 बजे गुलवीर सिंह पुरुष 10,000 मीटर फाइनल में उतरेंगे। 5:10 बजे दमनीत सिंह और प्रवीण कुमार पुरुष हैमर थ्रो फाइनल में हिस्सा लेंगे। 100 मीटर में अनीमेश और गुरिंदरवीर शाम 4:11 बजे गुरिंदरवीर सिंह और 4:19 बजे अनीमेश कुजूर पुरुष 100 मीटर सेमीफाइनल में उतरेंगे। क्वालिफाई करने पर दोनों शाम 6:50 बजे फाइनल में दौड़ सकते हैं। इसके अलावा शाम 5:53 बजे किरण महिला 400 मीटर हीट्स, 6:01 बजे प्राची महिला 400 मीटर हीट्स और 6:21 बजे विशाल टीके पुरुष 400 मीटर हीट्स में हिस्सा लेंगे। ई-स्पोर्ट्स में साउथ कोरिया से मुकाबला सुबह 7:55 बजे भारत की टीम पोकेमॉन यूनाइट में साउथ कोरिया के खिलाफ खेलेगी। इसके अलावा दिनभर बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शूटिंग, फेंसिंग, बॉक्सिंग और अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ी अपने मुकाबले खेलेंगे। 25 सितंबर को भारत का शेड्यूल: Fri, 25 Sep 2026 00:00:00

  Videos
See all

Greater Noida Bus Fire: बस ड्राइवर और कंडक्टर ने लापरवाही की? | Greater Noida | Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T00:40:53+00:00

UP Politics: सीएम योगी पर बोले कांग्रेस नेता अजय राय | #ajayrai #hindinews #eci #gyaneshkumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T00:44:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers