Responsive Scrollable Menu

Govinda: गोविंदा की जिंदगी में चल रही उथल-पुथल, अनुपम खेर ने किया कॉल; तलाक और डेटिंग की रूमर्स के बीच दी बड़ी सलाह

Anupam Kher on Govinda: अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ उनके रिश्ते की अफवाहों से लेकर पत्नी सुनीता आहूजा के साथ तलाक की चर्चाओं तक, अभिनेता की निजी जिंदगी में उथल-पुथल मची है। गोविंदा के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके एक्टर अनुम खेर ने इन विवादों पर अपनी राय रखी है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर ने गोविंदा के साथ अपने रिश्ते और उनके करियर पर बात की। उन्होंने गोविंदा को सलाह देते हुए भी कहा की वह जरूर अपनी वापसी करेंगे।

‘गोविंदा बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं’
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुपम खेर ने फरीदून शहरयार से कहा, "मुझे गोविंदा बहुत पसंद हैं। मुझे लगता है कि जिन बेहतरीन एक्टर्स के साथ मैंने काम किया है, उनमें से वह एक हैं। मैंने उनके साथ 10-12 फिल्में की हैं। इम्प्रोवाइज़ेशन, एक्टिंग और डांस – इन मामलों में कोई भी उनका मुकाबला नहीं कर सकता। लेकिन आपको अपनी पर्सनल ज़िंदगी या अपनी आदतों को अपनी पूरी ज़िंदगी पर हावी नहीं होने देना चाहिए।"

‘निजी जिंदगी को पूरी जिंदगी पर हावी न होने दें’
गोविंदा की मौजूदा परिस्थितियों पर बात करते हुए अनुपम खेर ने कहा- "मैं उनके बारे में कोई राय देने वाला कोई नहीं हूं। वे अपनी ज़िंदगी को बेहतर समझते हैं और उसे संभाल सकते हैं। मैंने उन्हें एक बार फोन किया था और उन्होंने कहा कि वे मुझे वापस फोन करेंगे। मैं उनसे कहना चाहता था कि यह मुश्किल समय भी गुजर जाएगा। हर किसी की ज़िंदगी में दुख-तकलीफें आती हैं। मुझे नहीं लगता कि समस्या यह है कि उन्हें खुद को मार्केट करना नहीं आता।"

"...मुझे लगता है कि वे अपने आस-पास के माहौल और अपनी ज़िंदगी की वजह से उलझ गए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक हार नहीं मानी है, इसलिए उम्मीद है। मैं प्रार्थना करता हूं कि वे वापसी करें और अभी जितना काम कर रहे हैं, उससे कहीं ज़्यादा काम करें।"

 

कोमल रानी के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में गोविंदा
गोविंदा इन दिनों कोमल रानी स्वर्णकार के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों आगामी फिल्म ‘रूपा’ में साथ नजर आने वाले हैं। इसी वजह से दोनों के बीच रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया में अटकलें भी चल रही हैं।

हालांकि, दोनों के रिश्ते को लेकर सामने आई चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सुनीता आहूजा ने किया था शादी का दावा
अगस्त में सुनीता आहूजा ने राखी सावंत के साथ बातचीत के दौरान गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते को लेकर बात की थी। सुनीता ने दावा किया था कि दोनों शादी करने की योजना बना रहे हैं।

हालांकि, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इन दावों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि गोविंदा के दूसरी शादी करने का कोई सवाल ही नहीं है और अभिनेता अभी भी सुनीता आहूजा के पति हैं।


 

Continue reading on the app

Diwali navratri employee bonus: नवरात्रि पर मिलेगा सैलरी का 20% बोनस.. कैबिनेट की बैठक में फैसला, कर्मचारियों के बैंक खातों में आएगी इतनी रकम

असम कैबिनेट ने दुर्गा पूजा से पहले ATCL चाय बागान के पात्र मजदूरों और कर्मचारियों के लिए 20 प्रतिशत बोनस मंजूर किया है। इसके अलावा 17 अक्टूबर 2026 को राज्य सरकारी कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त अवकाश घोषित किया गया है। अरुणोदय योजना के लाभार्थियों को अक्टूबर में ₹1,250 की जगह ₹1,500 मिलेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

कमलजीत और सुरुचि ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में देश को दिलाया गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स 2026 में भारत को दूसरा गोल्ड मेडल मिल गया है। शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि ने सटीक निशाना लगाकर देश को एक और मेडल दिलाया है, जिसका रंग सुनहरा है। दोनों ने मिक्स्ड डबल्स 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड जीता है। Fri, 25 Sep 2026 09:28:18 +0530

  Videos
See all

PM Modi ने Varanasi से Vadnagar जा रहे Seva Yatris से की बात l Seva Yatra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T04:36:07+00:00

PM Modi LIVE: PM Modi ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रियों से बातचीत की | Varanasi | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T04:42:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers