मंदसौर में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, स्मैक और डोडाचूरा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस बीच, मंदसौर में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुये स्मैक और डोडाचूरा जब्त किया है।
बता दें कि दलोदा थाना पुलिस ने गुरुवार को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में 35 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस को तस्कर के पास से 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा भी बरामद हुआ है। दोनों की अनुमानिक कीमत करीब 4.03 लाख रुपये आंकी जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
जानकारी अनुसार, पुलिस को अपने मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले रंग की बाइक जिसका क्रमांक MP14 MT 2956 है, से मादक पदार्थ स्मैक और डोडाचूरा लेकर भावगढ़-दलोदा रोड पर ग्राम एलची के कच्चे रास्ते से जाने वाला है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर निगरानी करना शुरू कर दिया।
कुछ देर बाद मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला शख्स आता हुआ दिखाई। जिसके बाद पुलिस की टीम अलर्ट हो गई। जैसे ही तस्कर ने पुलिस को देखा तो वह भागने का प्रयास करने लगा। तभी पुलिस ने घेराबंदी की और तस्कर को दबोच लिया।
आरोपी के पास मिल स्मैक और डोडाचूरा
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आरिफ पिता इशाक अजमेरी (35) बताया। वह ग्राम बादाखेड़ी, थाना नई आबादी, मंदसौर का रहने वाला है। ग्राम बादाखेड़ी, थाना नई आबादी, मंदसौर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 40 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस के अनुसार इसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये है। इसके साथ ही 1.5 किलो डोडाचूरा मिला, जिसकी कीमत करीब 3 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मंदसौर पुलिस थाना दलौदा पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ 40 ग्राम स्मैक व 1.5 किलोग्राम डोडाचूरा किया जप् @CMMadhyaPradesh @mohdept @DGP_MP @IgpUjjain @DIG_RATLAM_MP @PHQ_Editorial @MPPoliceDeptt pic.twitter.com/T4Rky6CI21
— SP_Mandsaur (@mandsaur_sp) September 24, 2026
CG SCHOOL HOLIDAY 2026: दशहरा-दिवाली पर 5-5 दिन की छुट्टी, 24 से 28 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश, यहां देखें लिस्ट
छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों और शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तिथियां घोषित कर दी हैं। इस आदेश के तहत राज्य के सभी सरकारी, अनुदान प्राप्त, निजी स्कूलों और डी.एड./बी.एड. कॉलेजों में कुल 15 दिनों का अवकाश रहेगा।
स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक ये अवकाश सरकारी स्कूलों, अनुदान प्राप्त स्कूलों और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ डीएड., बीएड. और एमएड. कॉलेजों पर भी लागू होंगे। शासन के नियमानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 की अवधि 16 जून 2026 से शुरू होकर 31 मार्च 2027 तक रहेगी। अवकाश की समाप्ति के बाद निर्धारित समय के अनुसार स्कूलों में नियमित कक्षाएं दोबारा शुरू होंगी।
- दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक कुल 5 दिनों की छुट्टी रहेगी।
- दीपावली अवकाश : स्कूलों में 06 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक लगातार 5 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है।
- शीतकालीन अवकाश (विंटर ब्रेक) : सर्दियों के मौसम में 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक 5 दिनों का शीतकालीन ब्रेक रहेगा।
विभाग ने इस आदेश की प्रतिलिपि राज्य के सभी संभागायुक्तों, सभी जिलों के कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों तथा संबंधित शिक्षण संस्थानों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दी है। सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों को शासन द्वारा निर्धारित इस अवकाश तालिका के आधार पर ही अपनी शैक्षणिक गतिविधियों एवं छुट्टियों का संचालन करना होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News











