Assam के ATCL चाय बागान श्रमिकों को मिलेगा 20 प्रतिशत Durga Puja बोनस
असम सरकार ने राज्य सरकार के स्वामित्व वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ‘असम टी कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (एटीसीएल) के चाय बागान श्रमिकों के लिए 20 प्रतिशत दुर्गा पूजा बोनस देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। यह बोनस 500 से अधिक बागान प्रबंधन द्वारा पहले ही घोषित की गई राशि के समान होगा। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने सरकारी कर्मचारियों के लिए दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिन का अतिरिक्त अवकाश देने को भी मंजूरी दी है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा ‘अरुणोदय’ योजना के लाभार्थियों को अक्टूबर महीने के लिए अतिरिक्त 250 रुपये देने का फैसला किया गया है। शर्मा ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य सरकार के तहत एटीसीएल के चाय बागानों में काम करने वाले श्रमिकों को 20 प्रतिशत दुर्गा पूजा बोनस मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य के 807 चाय बागानों में से 548 बागान पहले ही 20 प्रतिशत बोनस की घोषणा कर चुके हैं।
अब हमने एटीसीएल के बागानों के लिए भी इसे मंजूरी दे दी है। मुझे उम्मीद है कि बाकी बागानों की कंपनियां और मालिक भी इतनी ही राशि का बोनस देंगे।’’ उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए 17 अक्टूबर को अतिरिक्त अवकाश को मंजूरी दी है। इस साल दुर्गा पूजा की छुट्टियां तीन दिन तक सीमित थीं क्योंकि महोत्सव के बीच एक दिन रविवार था।
उन्होंने कहा, ‘‘अब दुर्गा पूजा का अवकाश 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक रहेगा।’’ शर्मा ने कहा कि ‘अरुणोदय’ योजना के लाभार्थियों को अक्टूबर महीने में नियमित 1,250 रुपये के बजाय 1,500 रुपये मिलेंगे। यह राशि दुर्गा पूजा के विशेष आवंटन के तौर पर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अप्रैल में रोंगाली बिहू के लिए भी इसी तरह की पहल की जाएगी।
IND vs WI: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के मैचों को टीवी-मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव
IND vs WI ODI Series Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से 17 अक्टूबर तक तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. हाल में अफगानिस्तान सीरीज का प्रसारण सोनी और फैनकोड पर हुआ था, लेकिन इस बार टीवी पर मैच और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग अलग प्लेटफॉर्म पर होगी. वनडे में शुभमन गिल और टी-20 में श्रेयस अय्यर भारत की कप्तानी करेंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18









