World Cup 2027: विश्वकप में कप्तान गिल को 'रोको' से फायदा! कोच गंभीर का बड़ा दावा
World Cup 2027: भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल के सामने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में कप्तानी के साथ बल्लेबाजी की भी बड़ी जिम्मेदारी होगी। इसी बीच भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने गिल को लेकर बड़ा बयान दिया है। गंभीर ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का साथ युवा कप्तान के लिए काफी अहम है।
गिल पिछले साल भारत के वनडे कप्तान बने थे और अब टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में रोहित और विराट की वापसी से भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम में अनुभव बढ़ेगा। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
गंभीर ने जियो स्टार से बातचीत में कहा- वनडे क्रिकेट में गिल काफी भाग्यशाली हैं कि उनके पास रोहित और विराट जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। दोनों उन्हें मैदान के अंदर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी सलाह दे सकते हैं। गंभीर के मुताबिक युवा कप्तान के लिए भावनाओं को नियंत्रण में रखना और शांत रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि कम उम्र में कई बार खिलाड़ी मैच की परिस्थितियों के भावनात्मक असर में आ सकता है।
'गिल ने सभी बॉक्स टिक किए'
गंभीर ने गिल की कप्तानी के तरीके की भी तारीफ की। उन्होंने कहा- 26 साल के गिल ने नेतृत्व में कई जरूरी खूबियां दिखाई हैं। वह शांत रहे हैं, निस्वार्थ नजर आए हैं और जरूरत के मुताबिक आक्रामक भी रहे हैं। गंभीर के अनुसार गिल सिर्फ रन बनाकर ही नहीं, बल्कि अपने व्यवहार और फैसलों से भी उदाहरण पेश करते हैं।
हालांकि, गंभीर ने माना कि वनडे क्रिकेट में गिल का हालिया समय थोड़ा मुश्किल रहा है। इसके बावजूद उन्होंने उम्मीद जताई कि चीजें जल्द बदलेंगी, क्योंकि गिल ने कप्तानी में सही दिशा में काम किया है।
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान हैं। दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी में और तीसरा मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा। इसके बाद भारत-वेस्टइंडीज दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी, जिसका आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में गिल का रिकॉर्ड भी अच्छा है। उन्होंने 6 मैचों में 66.2 की औसत और 92.71 के स्ट्राइक रेट से 331 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 98 रन है। अब रोहित और विराट के अनुभव के बीच गिल अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।
गौतम गंभीर ने शुभमन गिल की कप्तानी पर बात करते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा के अनुभव को अहम बताया। जानिए वेस्टइंडीज सीरीज और 2027 वर्ल्ड कप से पहले क्या बोले गंभीर।
Bigg Boss 20: बेटी रीति तिवारी की हरकतों पर शर्मिंदा हुए मनोज तिवारी; काजी तौकीर से मांगी माफी?
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच विवाद लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। दोनों के बीच रैप टास्क के दौरान जमकर बहस हुई। इसी बीच सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी की एक पोस्ट वायरल हो गई, जिसमें काजी से माफी मांगने का दावा किया गया।
रैप टास्क में हुई बहस
Dusro ke character par bolna
— Varun__Edits (@divan_dnfs3) September 23, 2026
Double meaning words use karna ????????
Yeh sab creativity hai ??? ????
Baap ka naam karab karne aaye hai yeh nepo kid bigg boss mai
Uditi ???? sahi callout kiya iss nepo kid ko ????????#BiggBoss20 #BB20 #UditiSingh pic.twitter.com/ThvYp4MKkf
शो के आने वाले एपिसोड में काजी तौकीर, रीति तिवारी और उदिति के बीच रैप वाला टास्क होता है। इस दौरान सभी को एक-दूसरे को रोस्ट करना था। काजी ने रीति को बिना गाली दिए रोस्ट किया। इसके बाद जब रीति की बारी आई तो उन्होंने काजी और उदिति को लेकर अपशब्द कहे। यह सुनकर काजी गुस्सा हो गए और उन्होंने रीति को ऐसा बोलने से मना किया।
काजी ने रीति को रोका
काजी ने कहा कि रोस्टिंग की भी एक सीमा होती है और इस तरह की बातें ठीक नहीं हैं। दोनों के बीच काफी बहस हुई। इस दौरान उदिति वहां से चली गईं और बाद में रोने लगीं। काजी ने भी साफ कहा कि वह इस तरह की बातें नहीं सुन सकते। इसके बाद उन्होंने कैमरे की तरफ देखकर रीति के पिता मनोज तिवारी से भी शिकायत की।
वायरल हुई माफी की पोस्ट
Manoj Tiwari Latest instagram Story
— ???????????????????? ???????????????????????????? (@irfan_ranjani) September 23, 2026
Manoj Tiwari is deeply Ashamed of his daughter’s behaviour and has apologized to Qazi for her inappropriate conduct !!
Stay Strong Manoj Sir We All Against Your Daughter !! ????????#BiggBoss20 • #BB20 • #QaziTouqeer pic.twitter.com/f3LeC4DiRG
इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी के नाम से एक पोस्ट वायरल होने लगी। इसमें दावा किया गया कि उन्होंने रीति के बर्ताव के लिए काजी से माफी मांगी है। वायरल पोस्ट में मनोज तिवारी की ओर से काजी को सॉरी कहने और बेटी के शब्दों को गलत बताने की बात लिखी थी।
हालांकि, यह पोस्ट असली नहीं है। मनोज तिवारी ने रीति और काजी के विवाद पर ऐसी कोई पोस्ट नहीं की है और न ही उन्होंने काजी से माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर उनके नाम से यह फेक पोस्ट बनाई गई और वायरल की गई। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भी कई लोगों ने इसे फेक बताया है।
बेटी के गेम पर पहले बोल चुके हैं
हालांकि, मनोज तिवारी पहले अपनी बेटी रीति के बिग बॉस गेम पर बात कर चुके हैं। कुछ समय पहले मुंबई में पैपराजी ने उनसे रीति के गेम को लेकर सवाल किया था।
इस पर मनोज तिवारी ने कहा था, "डर-डरकर देखता हूं।" अब रीति और काजी के विवाद के बाद देखना होगा कि वीकेंड का वार में इस मामले पर क्या होता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









