Responsive Scrollable Menu

Today Live Breaking News and Updates 24 September 2026: भाजपा ने कई राज्यों में बदले प्रदेश महामंत्री, कर्मवीर को छत्तीसगढ़ की कमान, देखें लिस्ट

Today Live Breaking News and Updates 24 September 2026: भाजपा ने कई राज्यों में बदले प्रदेश महामंत्री, कर्मवीर को छत्तीसगढ़ की कमान, देखें लिस्ट

Continue reading on the app

Calcutta High Court का आदेश, Milan Pradhan को नंदीग्राम उपचुनाव लड़ने दिया जाए

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को दोहराया कि गिरफ्तार कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को नंदीग्राम उपचुनाव में उचित तरीके से चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाए। अदालत ने कहा कि निचली अदालत द्वारा जिस मामले में उन्हें सात अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, उसमें उन्हें गिरफ्तार नहीं माना जाएगा। नंदीग्राम में उपचुनाव छह अक्टूबर को होना है और चुनाव प्रचार चार अक्टूबर को समाप्त होगा।

प्रधान के वकील की दलीलों का संज्ञान लेते हुए न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य की ओर से ऐसा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया गया, जिससे यह साबित हो कि प्रधान के खिलाफ पेशी वारंट तामील किया गया था। याचिका में कहा गया है कि 22 सितंबर को अदालत के समक्ष बताए गए 11 मामलों के अलावा 2007 के एक आपराधिक मामले में उन्हें गिरफ्तार दिखाया गया और सात अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। न्यायमूर्ति भट्टाचार्य ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूर्बा मेदिनीपुर जिला स्थित खेजुरी थाने के 2007 के मामला संख्या 45 में 12 अक्टूबर तक प्रधान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाए और इस आपराधिक मामले में उन्हें गिरफ्तार नहीं माना जाए।

अदालत ने कहा, ‘‘यह जानकर हैरानी होती है कि यह आपराधिक मामला 2007 का है और जांच अधिकारी ने 19 सितंबर को याचिकाकर्ता को ‘गिरफ्तार दिखाने’ के लिए आवेदन दिया।’’ न्यायमूर्ति भट्टाचार्य ने अतिरिक्त महाधिवक्ता राजदीप मजूमदार से मौखिक रूप से कहा कि प्रधान को चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाए। अदालत ने 22 सितंबर को भी मौखिक रूप से पश्चिम बंगाल सरकार के वकील से कहा था कि यदि कांग्रेस उम्मीदवार उन पांच आपराधिक मामलों में जमानत हासिल कर लेते हैं, जिनमें उन्हें गिरफ्तार किया गया है, तो उन्हें नंदीग्राम उपचुनाव उचित तरीके से लड़ने दिया जाए। अदालत ने कहा कि प्रधान को 22 सितंबर के बाद खेजुरी थाने में दर्ज मामले में गिरफ्तार दिखाया गया।

प्रधान के वकील अयान भट्टाचार्य की दलील पर अदालत ने सवाल किया कि इस अदालत के 22 सितंबर के आदेश के बाद याचिकाकर्ता को एक और मामले में आरोपी क्यों बनाया गया, जबकि राज्य सरकार ने कहा था कि उनके खिलाफ पांच ही आपराधिक मामले लंबित हैं। पूर्बा मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम और खेजुरी थानों में 2007 में प्रधान के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। प्रधान की ओर से छह अन्य मामलों में दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण मांगने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान 22 सितंबर को कलकत्ता उच्च न्यायालय को राज्य की ओर से बताया गया था कि इनमें से पांच मामले पिछली सरकार ने वापस ले लिये थे और छठे मामले में उनकी जरूरत नहीं थी।

अदालत को यह भी बताया गया था कि प्रधान को अन्य पांच आपराधिक मामलों में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। न्यायमूर्ति भट्टाचार्य ने कहा कि जब राज्य सरकार ने कहा था कि किसी अन्य मामले में उनकी जरूरत नहीं है, तो उन्हें किसी और मामले में नहीं जोड़ा जाना चाहिए। प्रधान के वकील अयान भट्टाचार्य ने कहा कि उन्हें खेजुरी थाने के 2007 के मामला संख्या 45 की जानकारी नहीं थी, और इसलिए 22 सितंबर को अदालत के समक्ष इसका उल्लेख नहीं किया गया।

अतिरिक्त महाधिवक्ता ने बताया कि 19 सितंबर को कांथी एसीजेएम अदालत ने खेजुरी थाना मामले में प्रधान के खिलाफ पेशी वारंट जारी किया था, जिसमें उनपर हत्या, हत्या के प्रयास और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। मजूमदार ने कहा कि पिछली सरकार ने 2020 में उन छह मामलों को वापस ले लिया था, जिनमें प्रधान को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन एक जनहित याचिका पर अदालत ने 2021 में इन मामलों को फिर से बहाल करने का आदेश दिया था, क्योंकि ये हत्या के आरोपों से जुड़े थे। न्यायमूर्ति भट्टाचार्य ने अतिरिक्त महाधिवक्ता से पूछा कि यदि गिरफ्तारी वारंट लंबित था तो जांच अधिकारी अब तक क्या कर रहे थे।

अतिरिक्त महाधिवक्ता ने कहा कि पिछली सरकार ने इन मामलों में कार्रवाई नहीं की थी। प्रधान ने अपने खिलाफ दर्ज चार आपराधिक मामलों में पहले ही जमानत याचिका दायर कर दी है। प्रधान के वकील ने कहा कि राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय के समक्ष यह कहा था कि प्रधान के खिलाफ 11 मामलों के अलावा कोई अन्य मामला नहीं है, इसके बावजूद उन्हें एक अन्य मामले में गिरफ्तार दिखाकर निचली अदालत में पेश किया गया और हिरासत की मांग की गई।

उन्होंने कहा कि खेजुरी थाना मामले में पेशी वारंट के बारे में अभियोजन पक्ष ने उच्च न्यायालय को जानकारी नहीं दी। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि ऐसा आदेश पारित किया जाए कि राज्य किसी अन्य मामले में कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा। प्रधान के खिलाफ दर्ज मामले 2007 में तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार द्वारा नंदीग्राम और खेजुरी में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ हुए हिंसक आंदोलन से जुड़े हैं।

पुलिस ने कहा कि लंबित मामलों में हत्या, हत्या के प्रयास, हत्या के इरादे से अपहरण, सबूत मिटाना, घर में घुसना, हथियारों के साथ दंगा और शस्त्र अधिनियम के तहत अपराधों के आरोप शामिल हैं। प्रधान की गिरफ्तारी 18 सितंबर को उस समय हुई थी, जब ममता बनर्जी ने घोषणा की थी कि तृणमूल कांग्रेस का उनका गुट नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करेगा। इससे पहले उनकी पार्टी की उम्मीदवार संचिता प्रधान ने चुनाव से नाम वापस ले लिया था।

Continue reading on the app

  Sports

36 की उम्र, 17.17 मीटर का थ्रो... किसान की बेटी ने डोपिंग का कलंक धोकर एशियन गेम्स में रचा इतिहास

Manpreet Kaur Farmer Daughter: पंजाब के किसान परिवार से आने वाली शॉट पुट एथलीट मनप्रीत कौर ने एशियन गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कीं. 36 वर्षीय मनप्रीत ने महिला शॉट पुट स्पर्धा के फाइनल में 17.17 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक जीती. 2017 में लगे चार साल के डोपिंग बैन और लंबे संघर्ष के बाद, बैंकॉक 2023 एशियन चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाली मनप्रीत की यह जीत उनके अटूट हौसले और कड़ी मेहनत की शानदार मिसाल है. Fri, 25 Sep 2026 17:00:24 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir चढ़ावा चोरी में चार्जशीट आई सामने | Ayodhya | Breaking News | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T11:36:12+00:00

Congress Protest LIVE Updates: CEC ज्ञानेश कुमार पर कांग्रेस का सड़क संग्राम | Rahul Gandhi | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T11:37:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers