Disha Salian Case Breaking LIVE: मिल गई पेन ड्राइव, दिशा केस में पक्के सबूत? | SSR | Maharashtra
Disha Salian Case Breaking LIVE: मिल गई पेन ड्राइव, दिशा केस में पक्के सबूत? | SSR | Maharashtra दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस द्वारा अब तक की गई जाँच में कई गंभीर ख़ामियों के बारे में बताते हुए बुधवार को इसकी जाँच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी.यह मामला साल 2020 के 8 और 9 जून की दरमियानी रात का है. मुंबई के मलाड इलाक़े में एक बहुमंज़िला इमारत की 12वीं मंज़िल से गिरकर दिशा सालियान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. उस समय पुलिस ने जाँच के बाद यह दावा किया था कि दिशा की मौत आत्महत्या थी. डिस्क्लेमर: इस कार्यक्रम में व्यक्त विचार संबंधित वक्ताओं/पैनलिस्ट्स के निजी विचार हैं। इन विचारों से चैनल का सहमत होना आवश्यक नहीं है। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न पक्षों और विचारों को सामने रखना है। #DishaSalian #DishaSalianCase #CBIForDishaSalian #SushantSinghRajput #SSR #AadityaThackeray #SoorajPancholi #DinoMorea #RheaChakraborty #JusticeForSSR #DishaSalianFIR #CBILiveUpdate #DishaCaseMystery #JusticeForDishaSalian #DishaDeathInvestigation #BollywoodNews #BreakingNews #DishaSalianLive #SSRians #MumbaiPolice #DishaSSRConnection #BombayHighCourt #DishaSalianTruth #SatishSalian #DishaCaseFIR ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
भारत की एशियाड में साउथ कोरिया पर सबसे बड़ी जीत:मेंस टीम ने 8-2 से हराया, अभिषेक और दिलप्रीत ने 2-2 गोल किए
भारत ने एशियन गेम्स के ग्रुप स्टेज के तीसरे मुकाबले में साउथ कोरिया को 8-2 से हरा दिया। चार बार की चैंपियन साउथ कोरिया के खिलाफ यह भारत की एशियन गेम्स में सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ भारतीय मेंस हॉकी टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की। भारत की ओर से अभिषेक और दिलप्रीत सिंह ने दो-दो गोल किए। भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और साउथ कोरिया पर दबाव बनाए रखा। भारत ने पहले क्वार्टर में 4-0 की बढ़त बनाई भारत ने पहले क्वार्टर के चौथे मिनट में ही बढ़त बना ली। शिलानंद लाकड़ा ने गोल करके टीम का खाता खोला। सुखजीत सिंह ने नौवें मिनट में गोल किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में गेंद गोलपोस्ट में पहुंचाई। इससे भारत ने शुरुआती 11 मिनट में 3-0 की बढ़त बना ली। साउथ कोरिया को संभलने का मौका नहीं मिला। 14वें मिनट में अभिषेक ने भारत के लिए चौथा गोल दागा। भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में ही मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली। दिलप्रीत और अभिषेक ने बढ़ाई बढ़त दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने दबदबा बनाए रखा। दिलप्रीत सिंह ने 26वें मिनट में गोल करके भारत की बढ़त 5-0 कर दी। तीसरे क्वार्टर में 32वें मिनट में दिलप्रीत ने अपना दूसरा गोल दागा। अभिषेक ने 38वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। इससे भारतीय टीम को 7-0 की मजबूत बढ़त मिल गई। सात गोल से पिछड़ने के बाद साउथ कोरिया ने वापसी की कोशिश की। किम जाएहो ने 42वें मिनट में गोल करके साउथ कोरिया का खाता खोला। इसके बाद किम योंगबोक ने 52वें मिनट में दूसरा गोल दागा। हालांकि, तब तक मुकाबला भारत के नियंत्रण में था। मैच के आखिरी मिनट में राजिंदर सिंह ने गोल किया। इस गोल के साथ भारत ने जीत का अंतर 8-2 कर दिया। इंडोनेशिया-श्रीलंका के बाद साउथ कोरिया को हराया भारत ने एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया के खिलाफ की थी। भारतीय टीम ने उस मुकाबले में 13-1 से जीत दर्ज की। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 16-1 की एकतरफा जीत हासिल की। अब साउथ कोरिया के खिलाफ 8-2 की जीत के साथ भारत ने ग्रुप स्टेज में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है।भारतीय टीम का अगला मुकाबला 26 सितंबर को जापान से होगा। विवेक सागर प्रसाद का 200वां इंटरनेशनल मैच विवेक सागर प्रसाद ने भारत के लिए 200 सीनियर इंटरनेशनल मैच पूरे कर लिए हैं। उन्होंने साउथ कोरिया के खिलाफ मुकाबले में उतरकर यह उपलब्धि हासिल की। ------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशियन गेम्स- भारत को मिक्स्ड स्कीट में पहली बार मेडल निशानेबाज अनंतजीत सिंह नारूका और परिनाज धालीवाल की जोड़ी ने एशियन गेम्स में भारत को ब्रॉन्ज दिलाया। इस जोड़ी शॉटगन शूटिंग के स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में 48 में से 44 निशाने लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया।गेम्स के इतिहास में इंडिया को इस इवेंट में पहली बार मेडल मिला है। पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat







