Responsive Scrollable Menu

YouTube का बड़ा ऐलान! क्रिएटर्स की कमाई बढ़ाने के लिए आए नए AI और Monetization फीचर्स

YouTube New Features 2026: YouTube ने अपने Made On YouTube 2026 इवेंट में क्रिएटर्स और व्यूअर्स के लिए कई नए फीचर्स और अपडेट्स का ऐलान किया है। नए फीचर्स का फोकस क्रिएटर्स को कंटेंट बनाने, ऑडियंस समझने, ब्रांड्स के साथ काम करने और कमाई बढ़ाने में मदद करने पर है। इन अपडेट्स में Ask Studio, YouTube Creator Partnerships, Shorts Series, AI कमेंट मॉडरेशन, लाइव क्रिएटर मैचमेकिंग, Live Showdown, Live Auto Dubbing, Ask YouTube और Custom Feeds जैसे फीचर्स शामिल हैं।

क्रिएटर्स के लिए Ask Studio में नए फीचर्स
YouTube जल्द ही Ask Studio में ऐसे फीचर्स जोड़ने वाला है, जिनकी मदद से क्रिएटर्स ब्रांड ब्रीफ के हिसाब से जवाब तैयार कर सकेंगे और पिच बना सकेंगे। इसके अलावा, यह टूल क्रिएटर्स को उनके Media Kit को किसी ब्रांड की जरूरत के मुताबिक कस्टमाइज करने में भी मदद करेगा।

YouTube Creator Partnerships फिलहाल 20 देशों में उपलब्ध है। इसके जरिए क्रिएटर्स अपने चैनल को ब्रांड्स के सामने प्रमोट कर सकेंगे। ब्रांड पार्टनर्स को कंटेंट के पीछे पेड मीडिया लगाने की सुविधा भी मिलेगी।

YouTube Shopping से कमाई बढ़ाने का मौका
YouTube अपने Shopping Affiliate Program में ज्यादा पार्टनर्स जोड़ने की तैयारी कर रहा है। आने वाले हफ्तों में Amazon प्रोडक्ट्स को टैग करने की सुविधा भारत और ब्राजील तक भी पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा, अलग-अलग क्षेत्रों में लोकलाइज्ड टैग दिखाए जाएंगे, जिससे क्रिएटर्स ग्लोबल बिक्री पर कमीशन कमा सकेंगे। नए Affiliate Campaigns के जरिए रिटेलर्स और ब्रांड्स एक्सक्लूसिव बोनस और अतिरिक्त कमीशन जैसे इंसेंटिव भी दे सकेंगे।

YouTube Live में आएंगे कई नए फीचर्स
YouTube ने लाइव स्ट्रीमिंग के लिए भी कई बड़े अपडेट्स का ऐलान किया है।

Watch With: यह फीचर लाइवस्ट्रीम से आगे बढ़कर इस साल के अंत तक चुनिंदा लॉन्ग-फॉर्म वीडियो के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Live Creator Matchmaking: 2027 की शुरुआत से क्रिएटर्स दूसरे लाइव स्ट्रीमर्स को को-स्ट्रीमिंग के लिए चुन सकेंगे। YouTube का सिस्टम जरूरत पड़ने पर क्रिएटर्स की ऑटोमैटिक मैचिंग भी कर सकेगा।

Live Showdown: 2027 से दो को-होस्ट क्रिएटर्स फैन फंडिंग को एक चैलेंज में बदल सकेंगे। दर्शक Super Chats, Gifts और Chats के जरिए अपने पसंदीदा क्रिएटर का स्कोर बढ़ा सकेंगे।

Live Auto Dubbing: 2027 की शुरुआत में YouTube लाइव ऑटो डबिंग का पायलट शुरू करेगा। इसके जरिए लाइवस्ट्रीम में क्रिएटर की आवाज को रियल टाइम में दूसरी भाषा में ट्रांसलेट करने की सुविधा मिल सकती है।

Shorts के लिए आएगा Series फीचर
YouTube Shorts में Shorts Series फीचर जोड़ा जा रहा है। इसकी मदद से क्रिएटर्स Shorts को अलग-अलग एपिसोड और सीजन में व्यवस्थित कर सकेंगे। इसमें कस्टम थंबनेल और सीक्वेंस प्लेबैक जैसे विकल्प भी मिलेंगे। यह फीचर मोबाइल, टीवी और वेब पर क्रिएटर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।

ये भी पढ़े-ः YouTube Music में जुड़ेंगे 2 नए AI फीचर्स: गाने और पॉडकास्ट खोजना होगा आसान, जानें क्या होगा खास

AI से बेहतर होंगे थंबनेल और वीडियो आइडिया
YouTube Studio में नए Insights and Research फीचर की मदद से क्रिएटर्स पुराने वीडियो के प्रदर्शन को समझ सकेंगे और बेहतर कंटेंट आइडिया के लिए आउटलेयर वीडियो खोज सकेंगे। क्रिएटर्स अपने चैनल के हिसाब से मैच करने वाले थंबनेल भी बना सकेंगे। Ask Studio पुराने कंटेंट का विश्लेषण कर नए थंबनेल सुझाने और उन्हें टेस्ट करने में भी मदद करेगा।

नए A/B Testing फीचर के जरिए क्रिएटर्स जल्द ही तीन क्लिप तक टेस्ट कर सकेंगे और पता लगा सकेंगे कि किस वीडियो का हुक बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

Shorts के लिए Gemini बनेगा AI एडिटिंग असिस्टेंट
YouTube Shorts और YouTube Create ऐप में Gemini को conversational editing assistant के तौर पर इंटीग्रेट किया जाएगा। इससे क्रिएटर्स एडिटिंग से जुड़े सवाल पूछ सकेंगे और अपनी जरूरत के हिसाब से जवाब पा सकेंगे।YouTube AI आधारित कमेंट मॉडरेशन की भी टेस्टिंग कर रहा है, जो क्रिएटर की पसंद और मॉडरेशन स्टाइल को समझकर कमेंट्स को मैनेज करने में मदद करेगा।

व्यूअर्स के लिए Custom Feeds और Ask YouTube
व्यूअर्स के लिए Custom Feeds फीचर पेश किया जा रहा है। इसके जरिए यूजर्स अपने मूड, रूटीन या पसंद के आधार पर अलग-अलग फीड बना सकेंगे। यह फीचर जल्द ही अमेरिका में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, Ask YouTube की मदद से यूजर्स किसी प्रोडक्ट से जुड़े सवाल पूछ सकेंगे। किसी प्रोडक्ट के रिव्यू खोजने पर यूजर की पसंद के आधार पर वीडियो के साथ तुलना टेबल और प्रोडक्ट के अलग-अलग फीचर्स की जानकारी भी दिखाई जा सकती है।

इसके अलावा, टीवी पर YouTube देखने वाले यूजर्स जल्द ही आवाज के जरिए कमेंट कर सकेंगे। YouTube Shorts Feed से व्यूअर्स को कम्युनिटी पोस्ट भी सुझाए जाएंगे, जो आगे चलकर वेब, मोबाइल और टीवी पर उपलब्ध होंगे।

Continue reading on the app

लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे आयुष्मान खुराना:संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को तिलक लगाया; अंकिता लोखंडे ने बप्पा के चरणों में झुककर लिया आशीर्वाद

गणेश उत्सव के दौरान मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में लगातार बॉलीवुड और फिल्म जगत की हस्तियां पहुंच रही हैं। बुधवार को गोविंदा के बेटे यशवर्धन और बेटी टीना ने भी गणपति बप्पा के दर्शन किए। वहीं, मंगलवार को गोविंदा खुद अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा पहुंचे थे। दोनों ने साथ में पूजा की और आरती में शामिल हुए। आज अनंत अंबानी ने भी लालबागचा राजा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। लालबागचा राजा के आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, 2026 में गणपति की स्थापना 14 सितंबर को हुई थी। 25 सितंबर को विसर्जन होगा। मंगलवार को एक्टर आयुष्मान खुराना भी लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। उनके अलावा टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने भी पंडाल में बप्पा का आशीर्वाद लिया था। वहीं, अंकिता लोखंडे ने भी बप्पा का आशीर्वाद लिया। इससे पहले संजय दत्त पत्नी मान्यता दत्त के साथ लालबागचा राजा पहुंचे थे। दोनों ने साथ में पूजा की। इसी दौरान संजय दत्त की मुलाकात अभिनेता चंकी पांडे से भी हुई। चंकी अपनी बेटी अनन्या पांडे के साथ वहां पहुंचे थे। दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे से मुलाकात की और कुछ देर बातचीत भी की। इस दौरान संजय दत्त ऑरेंज कुर्ते में नजर आए, जबकि मान्यता ने पिंक सूट पहना था। दोनों ने साथ में गणपति की पूजा की। दर्शन के दौरान संजय ने बप्पा के सामने सिर झुकाया और माथे पर तिलक लगाया। इसी दौरान संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आया। इसमें वह अपने माथे पर तिलक लगाने के बाद मान्यता के माथे पर भी तिलक लगाते नजर आए। दर्शन के दौरान संजय दत्त मान्यता का खास ख्याल रखते भी नजर आए। भारी भीड़ के बीच वह उन्हें अपने करीब रखते दिखे। पंडाल की तरफ जाते समय भी संजय लगातार उनके साथ चलते रहे। फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद मंगलवार सुबह कार्तिक आर्यन लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने बप्पा के चरणों में अवॉर्ड रखकर आशीर्वाद लिया था। मंगलवार को गोविंदा लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान वह अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए थे। दोनों ने गणपति बप्पा के दर्शन किए थे। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव भी मंगलवार को लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। खास बात यह रही कि उन्होंने वीआईपी एंट्री लेने के बजाय आम श्रद्धालुओं की कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। राजपाल यादव ने भक्तों के साथ खड़े होकर ‘गणपति बप्पा मोरया’ का जाप किया और चरण स्पर्श कर दर्शन किए। इस दौरान फैंस ने उन्हें अपने बीच देखकर खुशी जताई। अभिनेता ने भी मुस्कुराकर लोगों का अभिवादन किया।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs SL: एक चोट से बदला मैच, श्रीलंका ने 12 ओवर में पलटी बाजी , इंग्लैंड की लगातार चौथी हार

इंग्लैंड के दौरे पर लगातार 4 मैच हार चुकी श्रीलंका की एक और शिकस्त तय नजर आ रही थी. मगर जॉस बटलर की चोट ने मैच का रुख पलट दिया और श्रीलंका ने जबरदस्त वापसी की. Fri, 25 Sep 2026 07:42:49 +0530

  Videos
See all

CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा एक्शन | Breaking News | Gyanesh Kumar | Congress Vs CEC | Rahul #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T02:36:09+00:00

Xi Jinping US Visit 2026: Trump ने व्हाइट हाउस में जिनपिंग का किया भव्य स्वागत #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T02:33:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers