नोएडा में जाम का ‘ट्रिपल अटैक’: ट्रेड शो डायवर्जन-VIP मूवमेंट और बस हादसे से एक्सप्रेसवे समेत कई रूट ठप, इन रास्तों का करें इस्तेमाल
Mivi One 5G भारत में लॉन्च: Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट और 6,000mAh बैटरी से लैस; कीमत ₹14,999 से शुरू
Mivi One 5G Launch: भारत की घरेलू टेक्नोलॉजी ब्रांड Mivi ने अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया 5G स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 4 Gen 2 5G प्रोसेसर से लैस है। फोन में 90Hz डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
Mivi One 5G को तीन RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। फोन पांच कलर ऑप्शन में आएगा और इसकी पहली सेल अक्टूबर में शुरू होगी।
Mivi One 5G की कीमत और सेल
Mivi One 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,999 रखी गई है। वहीं, 6GB + 128GB मॉडल ₹15,999 और 8GB + 128GB वेरिएंट ₹16,999 में आएगा। फोन को Blue, Burgundy, Pink, Green और Navy Blue कलर में पेश किया गया है। इसकी पहली सेल 8 अक्टूबर को Flipkart पर होगी।
आगामी Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान फोन को स्पेशल प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा। 4GB + 128GB मॉडल की प्रभावी कीमत ₹11,999, 6GB + 128GB मॉडल की ₹12,999 और 8GB + 128GB मॉडल की ₹13,999 होगी। इन कीमतों में सेल के दौरान मिलने वाली लागू छूट और बैंक ऑफर्स शामिल हैं।
Jio ग्राहकों को मिलेंगे खास फायदे
Mivi One 5G खरीदने वाले Jio ग्राहकों को कई अतिरिक्त फायदे मिलेंगे। इनमें 12 महीने का Canva Pro सब्सक्रिप्शन, जिसकी कीमत ₹4,000 बताई गई है, और एक महीने का Hotstar Mobile + Hollywood सब्सक्रिप्शन शामिल है। इसके अलावा ग्राहकों को 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान और 5,000GB Google Cloud स्टोरेज भी मिलेगा। साथ ही 50GB अतिरिक्त Jio AI Cloud स्टोरेज दिया जाएगा।
ये भी पढ़े-ः YouTube Music में जुड़ेंगे 2 नए AI फीचर्स: गाने और पॉडकास्ट खोजना होगा आसान, जानें क्या होगा खास
Mivi One 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Mivi One 5G Pure Android 16 पर चलता है। कंपनी ने इसे Android 18 तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा किया है।फोन में 6.745 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर 2.5D कवर ग्लास भी मिलता है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में 4nm Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 5G चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। कंपनी के मुताबिक, फोन का AnTuTu स्कोर करीब 4.9 लाख है।
50MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Mivi One 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जो PDAF सपोर्ट करता है। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी मौजूद है, हालांकि कंपनी ने इसके सेंसर की जानकारी नहीं दी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन की मोटाई 9.15mm और वजन 210 ग्राम है। डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए इसे IP64 रेटिंग मिली है।
ClearTalk फीचर भी खास
Mivi One 5G में कंपनी का ClearTalk फीचर दिया गया है, जो Mivi Neural Voice Engine पर काम करता है। कंपनी का दावा है कि यह कॉल के दौरान ट्रैफिक, हवा, बातचीत और म्यूजिक जैसी आसपास की आवाजों को कम करने में मदद करता है, जिससे यूजर की आवाज ज्यादा स्पष्ट सुनाई दे सकती है।
फोन के साथ कंपनी एक साल की वारंटी दे रही है। Mivi के मुताबिक, उसका आफ्टर-सेल्स नेटवर्क भारत में 500 से ज्यादा सर्विस सेंटर तक फैला है और 19,000 से अधिक PIN कोड पर फ्री पिकअप और ड्रॉप सर्विस उपलब्ध है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







