Weather Alert: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में फिलहाल राहत
Weather Alert: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में फिलहाल राहत
BJP में संगठनात्मक फेरबदल: शिवप्रकाश, सौदान सिंह, वी सतीश समेत 24 नेताओं को नई जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां की मिली कमान
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बदलाव करते हुए कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से 24 सितंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कुल 24 नियुक्तियां की हैं। इनमें राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन), प्रदेश महामंत्री (संगठन), प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) और संगठक की जिम्मेदारियां शामिल हैं।
इन नियुक्तियों में शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी देते हुए आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा का दायित्व सौंपा गया है। उनका केंद्र मुंबई रहेगा। वहीं सौदान सिंह को बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उनका केंद्र भुवनेश्वर होगा।
यहां देखिए पूरी लिस्ट
मध्य प्रदेश को लेकर क्या बदलाव?
मध्य प्रदेश के लिए चन्द्रशेखर को प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है और उनका केंद्र भोपाल रहेगा। वहीं सतीश धोंड को गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में जनजाति संपर्क की जिम्मेदारी भी दी गई है।
उत्तर प्रदेश में धर्मपाल को जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश में धर्मपाल को प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। उनका केंद्र लखनऊ रहेगा। पश्चिम बंगाल में अमिताभ चक्रवर्ती और ओडिशा में मानस मोहांती को प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है।
बीजेपी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। पत्र पर राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग के हस्ताक्षर हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
Haribhoomi









