Responsive Scrollable Menu

कैसे ट्रंप के लिए खास हो गए जिनपिंग, क्या है 'चुंबक' का रहस्य?

Trump Jinping Meet Explainer: अमेरिका और चीन के बीच रिश्ते लंबे समय से तनाव, प्रतिस्पर्धा और आर्थिक निर्भरता के बीच झूलते रहे हैं. कई बार तो दोनों देशों के बीच कट्टर दुश्मनी जैसे हालात भी देखने को मिले हैं. लेकिन सितंबर 2026 में वॉशिंगटन में हो रही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात एक बार फिर दुनिया का ध्यान अपनी खींच रही है.

बता दें कि जिनपिंग 23 से 25 सितंबर तक अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं. खास बात यह है कि 11 वर्षों में पहली बार उनकी वॉशिंगटन यात्रा है. इस यात्रा की शुरुआत पर ट्रंप का जॉइंट बेस एंड्रयूज के रनवे पर पहुंचकर शी का स्वागत करना भी चर्चा में रहा. 

लेकिन इस मुलाकात की असली कहानी सिर्फ प्रोटोकॉल और स्वागत समारोह में नहीं है. इसके पीछे टैरिफ, रेयर अर्थ मैग्नेट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडरक्टर, ताइवान, ईरान और फेंटानिल जैसे कई बड़े मुद्दे शामिल हैं. दोनों देशों के बीच पिछले वर्षों में जिस तरह आर्थिक टकराव बढ़ा है, उसके बावजूद दोनों पक्ष अब संबंधों में स्थिरता बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं. 

शी जिनपिंग के स्वागत पर क्यों टिकी नजर?

सबसे बड़ी बात ट्रंप के लिए जिनपिंग इतने खास कैसे हो गए? क्यों शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा को लेकर प्रोटोकॉल से जुड़ी तस्वीरों ने भी काफी ध्यान खींचा है. ट्रंप का एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचना इस यात्रा के प्रतीकात्मक महत्व को दिखाता है. इसके बाद व्हाइट हाउस में औपचारिक स्वागत कार्यक्रम और राजकीय स्तर की मेजबानी हो रही है. 

हालांकि, केवल स्वागत समारोह के आधार पर दोनों देशों के रिश्तों में स्थायी बदलाव का निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी. असली महत्व उन वार्ताओं का है जिनमें दोनों नेता व्यापार और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे. 

चीन के 'चुंबक' ने कैसे बढ़ाया दबदबा?

अब असली मुद्दा. चुंबक वो रहस्य है जिसने ट्रंप को चीन की ओर खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है. इस पूरी कहानी में रेयर अर्थ मिनरल्स और उनसे बनने वाले मैग्नेट बेहद महत्वपूर्ण हैं.  इनका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहनों, इलेक्ट्रॉनिक्स, पवन टर्बाइनों, रोबोटिक्स और कई सैन्य तकनीकों में होता है. 

बता दें कि चीन लंबे वक्त से रेयर अर्थ की माइनिंग, प्रोसेसिंग और मैग्नेट निर्माण में दुनिीया का प्रमुख केंद्र बना हुआ है.  Reuters के मुताबिक चीन दुनिया के 90 फीसदी से ज्यादा प्रोसेस्ड अर्थ और रेयर अर्थ मैग्नेट का उत्पादन करता है. यही निर्भरता उन्हें अमेरिका-चीन आर्थिक रिश्तों में रणनीतिक महत्व देती है. 

यही वजह है कि रेयर अर्थ अब सिर्फ औद्योगिक कच्चा माल नहीं बल्कि व्यापार और रणनीतिक बातचीत का अहम औजार भी बन गया है. 

टैरिफ के बदले रेयर अर्थ का दबाव

अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ विवाद के दौरान बीजिंग ने रेयर अर्थ से जुड़े निर्यात नियंत्रणों का इस्तेमाल किया. 2025 में दोनों देशों के बीच हुए समझौते में चीन की ओर से नए रेयर अर्थ निर्यात नियंत्रणों पर एक साल की रोक और अमेरिका की ओर से कुछ टैरिफ में कटौती जैसे कदम शामिल थे. 

यही कारण है कि ट्रंप और शी की बातचीत में यह सवाल अहम रहेगा कि क्या चीन रेयर अर्थ और मैग्नेट की सप्लाई को लंबे समय तक स्थिर रखने की ठोस गारंटी देता है?

वहीं अमेरिका के लिए यह इसलिए अहम होगा क्योंकि घरेलू उत्पादन और वैकल्पिक सप्लाई चेन विकिसत करने में समय लग रहा है. 

ट्रंप और शी के बीच मुलाकात के अहम मुद्दे

1. टैरिफ और व्यापार

ट्रंप-शी बातचीत का सबसे पुराना और सबसे बड़ा विषय व्यापार युद्ध है.  दोनों देशों के बीच बीते वर्षों में भारती टैरिफ लगाए गए और जवाब में चीन ने भी अमेरिकी उत्पादों पर शुक्ल के साथ कई रणनीतिक निर्यात प्रतिबंध लगाए. हालांकि में दोनों देशों ने व्यापार तनाव कम करने के लिए अस्थायी समझौते किए. 

अब मौजूदा व्यापारिक समझौते की अवधि नवंबर में खत्म होने वाली है. यही कारण है कि बैठक में उसे बढ़ाने और नए समझौते की दिशा में कदम उठाने पर नजर रहेगी. 

किसका किस बात पर होगा फोकस?

अमेरिका का रुख चीन से ज्यादा स्थिर बाजार पहुंच और व्यापार संतुलन से जुड़े मुद्दों पर बातचीत पर हो सकता है. जबकि चीन अमेरिकी टैरिफ और तकनीकी प्रतिबंधों में राहत की मांग कर सकता है.

2. AI और चिप्स की जंग भी अहम

अब अमेरिका-चीन प्रतिस्पर्धा सिर्फ सामान और टैरिफ तक सीमित नहीं है.  AI और सेमीकंडक्टर दोनों देशों के बीच तकनीकी प्रतिस्पर्धा का बड़ा क्षेत्र बन चुके हैं. 

अमेरिका चीन को अत्याधुनिक चिप और कुछ महत्वपूर्ण तकनीकों तक पहुंच सीमित करने की कोशिश करता रहा है. वहीं दूसरी तरफ चीन अमेरिकी तकनीकी प्रतिबंधों में राहत चाहता है. 

दोनों की मुलाकात में AI से जुड़े सुरक्षा मानकों, तकनीकी नियंत्रणों और भविष्य की टेक्नोलॉजी प्रतिस्पर्धा पर बातचीत की संभावना है. Reuters और अन्य विश्लेषणों के मुताबिक एआई इस बार एजेंडे में महत्वपूर्ण मुद्दों में शामिल है. 

3. ताइवान पर भी रहेगी दुनिया की नजर

अमेरिका और चीन के बीच संवेदनशील रणनीतिक मुद्दों में ताइवान शामिल है. चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि अमेरिका ताइवान के साथ अपने संबंधन बनाए रखथा है और उसे रक्षा उपकरण भी मुहैया करवाता है. ऐसे में अमेरिकी हथियार बिक्री और ताइवान से जुड़े किसी भी बयान पर बीजिंग की प्रक्रिया महत्वपूर्ण हो सकती है. 

हालांकि व्यापार और आर्थिक मुद्दे इस यात्रा में प्रमुख रहेंगे, लेकिन ताइवान पर किसी भी बयान का असर दोनों देशों के व्यापाक रणनीतिक रिश्तों पर पड़ सकता है. 

4. ईरान और वैश्विक राजनीति का मुद्दा

अमेरिका-चीन वार्ता का दायरा द्विपक्षीय संबंधों से आगे भी जा सकता है. ईरान को लेकर दोनों देशों की भूमिका और चीन के ईरान के साथ संबंध भी चर्चा में रहने की संभावना है. 

Reuters ने इस बैठक के प्रमुख मुद्दों में ईरान को भी शामिल किया है. दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्तों को स्थिर रखने की कोशिश के साथ यह देखना भी अहम होगा कि क्षेत्रीय संकंटों पर दोनों पक्ष कितनी बातचीत करते हैं. 

5. फेंटानिल पर ट्रंप का दबाव

अमेरिका में फेंटानिल  संकट भी चीन के साथ बातचीत का पुराना मुद्दा है. अमेरिकी प्रशासन चीन से फेंटानिल बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों की अवैध आपूर्ति रोकने के लिए अधिक सहयोग की मांग करता रहा है. 
बैठक से ठीक पहले चीन ने दो और ड्रग-प्रिकर्सर रसायनों के निर्यात के लिए परमिट की आवश्यकता लागू की है. इसेस अमेरिकी- चीन काउंटर-नारकोटिक्स सहयोग फिर चर्चा में आ गया. है।

क्या यह मुलाकात रिश्तों को बदल देगी?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ट्रंप और शी की मुलाकात रिश्तों में तब्दील होगी.  इस साल यह दूसरी बड़ी मुलाकात है.  मई 2026 में दोनों नेताओं की बीजिंग में बैठक हुई थी. उसके बाद व्यापारिक तनाव को नियंत्रित करने के प्रयास हुए, लेकिन कई मूलभूत विवाद अब भी बने हुए हैं. 

ऐसे में वॉशिंगटन की बैठक को किसी एक मुद्दे पर अंतिम समाधान के बजाय दोनों देशों के बीच स्थिर संतुलन को बनाए रखने की कोशिश के रूप में देखना ज्यादा सटीक होगा. 

आखिर ट्रंप के लिए शी इतने महत्वपूर्ण क्यों?

शी जिनपिंग के पास चीन की विशाल अर्थव्यवस्था, वैश्विक सप्लाई चेन और रेयर अर्थ प्रोसेसिंग जैसी महत्वपूर्ण क्षमताओं से जुड़ी ताकत है. वहीं अमेरिका के पास विशाल उपभोक्ता बाजार, उन्नत तकनीक और वैश्विक  सप्लाई चेन और रेयर अर्थ प्रोसेसिंग जैसी महत्वपूर्ण क्षमताओं से जुड़ी ताकत है. 

वहीं अमेरिका के पास विशाल उपभोक्ता बाजार, उन्नत तकनीक और वैश्विक वित्तीय प्रभाव जैसे प्रमुख साधन हैं. यानी दोनों देश एक-दूसरे के प्रतिस्पर्धी भी हैं और कई क्षेत्रों में एक-दूसरे पर निर्भर भी.

यही विरोधाभास ट्रंप-शी मुलाकात को ज्यादा खास बनाता है. एक तरफ अमेरिका चीन की तकनीकी और रणनीतिक ताकत को सीमित करना चाहता है, दूसरी तरफ चीन से व्यापार और महत्वपूर्ण खनिजों की स्थिर 
सप्लाई भी चाहता है. चीन दूसरी तरफ अमेरिकी बाजार और तकनीक तक पहुंच बनाए रखना चाहता है, लेकिन अपनी रणनीतिक निर्भरता को भी कम करना चाहता है. 

इसलिए इस मुलाकात में सिर्फ यह देखना  महत्वपूर्ण नहीं होगा कि दोनों नेता कैमरों के सामने क्या कहते हैं. असली नजर इस बात पर रहेगी कि टैरिफ, रेयर अर्थ, AI-चिप्स, फेंटानिल, ताइवान और ईरान जैसे मुद्दों पर 
बातचीत के बाद दोनों देश कौन से ठोक कदम उठाते हैं. 

यह भी पढ़ें - हूतियों की 'नापाक हरकत'! पवित्र शहर मक्का पर दागा ड्रोन, सऊदी एयर डिफेंस ने किया नष्ट, पहली बार इमरजेंसी अलर्ट जारी

Continue reading on the app

ये तो हद हो गई! CRPF जवान और UP Police पर लगा Gangrape का आरोप! Women Safety | UP News

UP: अमरोहा में महिला से गैंगरेप का आरोप,हरियाणा की युवती से अमरोहा में गैंगरेप,फार्म हाउस में CRPF के 2 जवान, 2 पुलिसकर्मियों पर गैंगरेप का आरोप.अमरोहा: गैंगरेप के चारों आरोपी गिरफ्तार.CRPF के इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल पर आरोप.UP पुलिस के दारोगा और सिपाही पर भी गैंगरेप का आरोप.फार्म हाउस उत्तराखंड के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा का बताया जा रहा है ID_SS ID_SN News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig  न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates:  https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App  https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ news18 india live, hindi news live, us iran war, weather news, satyam vihar illegal construction, saharanpur mosque demolition, up rajya sabha election, cbse three language policy, iit bombay case, pm modi chintan baithak, sukesh chandrashekhar 200 crore case, shikohpur land scam, abhishek banerjee supreme court case, azamgarh triple murder, dhenkanal tourist harassment

Continue reading on the app

  Sports

नौकरी के लिए शुरू हुई थी गुलवीर की दौड़, एशियन गेम्स 206 में सिल्वर मेडल जीतने तक पहुंची

यूपी के अलीगढ़ के गुलवीर सिंह ने सेना में भर्ती के लिए दौड़ना शुरू किया था। गुलवीर सिंह एशियन गेम्स में रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी बने। गुलवीर सिंह हाफ मैराथन को एक घंटे से कम समय में दौड़कर पूरी करने वाले पहले भारतीय हैं। Sat, 26 Sep 2026 11:23:34 +0530

  Videos
See all

Viral Video | वैन चालक पर टूट पड़ा कुत्ता, VIDEO देख रह जाएंगे हैरान!| #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T05:37:56+00:00

कुछ देर में PM मोदी से मिल सकते हैं CM योगी | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T05:39:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers