भारत के यूपीआई ने बनाया वैश्विक रिकॉर्ड, हर महीने 20 अरब से अधिक ट्रांजैक्शन प्रोसेस कर रहा डिजिटल पेमेंट नेटवर्क
नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) अब हर महीने 20 अरब से अधिक ट्रांजैक्शन प्रोसेस कर रहा है और रियल-टाइम डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में वैश्विक बेंचमार्क स्थापित कर चुका है। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) की रिपोर्ट में गुरुवार को कहा गया है कि यूपीआई इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि किस प्रकार डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर) बड़े पैमाने पर विस्तार और वित्तीय समावेशन दोनों को एक साथ आगे बढ़ा सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक भुगतान उद्योग का राजस्व वर्ष 2030 तक 2.6 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि आने वाले वर्षों में इसकी वृद्धि दर कुछ धीमी होकर लगभग 5 प्रतिशत प्रतिवर्ष रहने का अनुमान है, जबकि पिछले पांच वर्षों में यह लगभग 7 प्रतिशत रही थी।
बीसीजी के प्रबंध निदेशक और भागीदार विवेक मंधाता ने कहा कि भारत का रियल-टाइम पेमेंट इकोसिस्टम डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि भारत ने वित्तीय समावेशन और बड़े पैमाने पर उपयोग दोनों के बीच संतुलन स्थापित किया है, जो दुनिया के कई देशों के लिए अध्ययन का विषय बन सकता है।
उन्होंने कहा कि यूपीआई के माध्यम से भारत ने करोड़ों लोगों को डिजिटल भुगतान व्यवस्था से जोड़ा है और इसके बावजूद लेनदेन की वृद्धि दर बेहद मजबूत बनी हुई है। इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड उपयोग भी विशेष रूप से ऑनलाइन भुगतान में तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बैंकों, फिनटेक कंपनियों और भुगतान सेवा प्रदाताओं के लिए मूल्य वर्धित सेवाएं विकसित करने के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के डिजिटल भुगतान बाजार का अगला चरण एआई और एजेंटिक कॉमर्स की ओर बढ़ेगा। भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-आधारित सिस्टम्स भुगतान अनुभव को और अधिक सहज, सुरक्षित और स्वचालित बना सकते हैं।
बीसीजी के अनुसार, एआई भुगतान और ट्रांजैक्शन बैंकिंग क्षेत्र को तेजी से बदल रहा है। इससे कंपनियों को लागत कम करने, उत्पादों में सुधार लाने और ट्रेड फाइनेंस तथा भुगतान संचालन जैसी पारंपरिक कागजी प्रक्रियाओं को स्वचालित करने में मदद मिल रही है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सर्वेक्षण में शामिल 73 प्रतिशत बड़े व्यापारियों ने संकेत दिया कि यदि उन्हें एजेंट-आधारित लेनदेन की बेहतर सुविधा और समर्थन मिलता है, तो वे अपने भुगतान सेवा प्रदाताओं को बदलने पर विचार कर सकते हैं। इससे स्पष्ट है कि भुगतान उद्योग में एजेंटिक कॉमर्स तेजी से एक महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धी कारक बनता जा रहा है।
अध्ययन के अनुसार, दुनिया भर में भुगतान संप्रभुता का महत्व बढ़ रहा है। वर्तमान में 137 देशों में चौबीसो घंटे इंस्टेंट पेमेंट सिस्टम उपलब्ध हैं, जिसके कारण वैश्विक भुगतान व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक विविध और व्यापक होती जा रही है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
एक साथ नजर आए ट्रंप, जिनपिंग और उनकी पत्नियां | #shorts #viralvideo #viralnews
एक साथ नजर आए ट्रंप, जिनपिंग और उनकी पत्नियां | #shorts #viralvideo #viralnews डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ ID_CA
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
News18








