चूड़ी, ब्रेसलेट, नेकलेस से लेकर कॉस्मेटिक तक, मधुबनी का काली मंदिर रोड है महिलाओं की पसंदीदा मार्केट
बिहार के मधुबनी में महिलाओं और लड़कियों की शॉपिंग के लिए काली मंदिर रोड की मार्केट एक खास जगह मानी जाती है. यहां कॉस्मेटिक सामान के साथ लेटेस्ट डिजाइन की ज्वेलरी, चूड़ियां, ब्रेसलेट, नेकलेस, कपड़े और पर्स समेत फैशन से जुड़े कई आइटम मिलते हैं. खास बात यह है कि यहां अलग-अलग बजट के हिसाब से सस्ते से लेकर महंगे तक कई विकल्प उपलब्ध हैं. यह बाजार मधुबनी रेलवे स्टेशन से करीब 400 मीटर और जिला मुख्यालय से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां सुबह से शाम तक खरीदारों की भीड़ देखने को मिलती है.
Exhaust Fan Cleaning Tips : एग्जॉस्ट फैन पर जम गई है चिकनाई और काली मोटी परत? घरेलू नुस्खे से मिनटों में ऐसे चमकाएं
Exhaust Fan Cleaning Tips : त्योहार का सीजन शुरू होते ही घर की साफ-सफाई शुरू हो जाती है. सबसे मुश्किल होता है किचन में लगे एग्जॉस्ट फैन पर जमी चिकनाई और गंदगी को छुड़ाना. किचन में खाना बनाते समय निकलने वाला तेल, धुआं और भाप सिर्फ दीवारों और चिमनी पर ही नहीं जमती, बल्कि एग्जॉस्ट फैन पर भी धीरे-धीरे चिपकने लगती है. यही वजह है कि कुछ समय बाद एग्जॉस्ट फैन के ब्लेड और जाली पर काली-चिपचिपी परत नजर आने लगती है. अब अगर आप भी बिना परेशान हुए मिनटों में एग्जॉस्ट फैन को चमकाना चाहते हैं तो अपना लीजिए ये घरेलू टिप्स.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








