Ganpati Bhog: गणपति विसर्जन से पहले बप्पा को लगाएं गुलाब मोदक का भोग, इस आसान रेसिपी से बनाएं
Gulab Modak Recipe: गणपति उत्सव के दौरान मोदक को भोग में खास जगह दी जाती है। अगर आप हर बार एक ही तरह के मोदक बनाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार गुलाब के स्वाद वाले मोदक बना सकते हैं। इनका गुलाबी रंग और गुलाब की खुशबू इन्हें बाकी मोदक से थोड़ा अलग बनाती है। विसर्जन से पहले बप्पा के लिए भोग में बनाएं गुलाब मोदक।
गुलाब मोदक बनाने के लिए सामग्री
- मावा – 1 कप
- नारियल का बूरा – ½ कप
- पिसी चीनी – 1 कप
- गुलाब की पंखुड़ियां – 1 से 2 चम्मच
- गुलाब जल – 1 छोटा चम्मच
- गुलाब का फूड कलर – थोड़ा सा
- इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स – 2 चम्मच
ऐसे बनाएं गुलाब के मोदक
1. मावा भून लें
सबसे पहले कड़ाही में मावा डालकर धीमी आंच पर करीब 2-3 मिनट तक भूनें। मावा को लगातार चलाते रहें ताकि वह कड़ाही में चिपके नहीं।
2. नारियल और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं
अब गैस बंद कर दें और इसमें नारियल का बूरा, पिसी चीनी, इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
3. दें गुलाब का स्वाद
मिश्रण में गुलाब जल और गुलाब की पंखुड़ियां डालें। अगर मोदक को गुलाबी रंग देना चाहते हैं, तो थोड़ा सा फूड कलर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
4. मिश्रण को ठंडा करें
मोदक का मिश्रण तैयार होने के बाद इसे कुछ देर ठंडा होने दें। मिश्रण बहुत गर्म रहेगा तो मोदक बनाना मुश्किल हो सकता है।
5. मोदक का आकार दें
अब मोदक के सांचे में थोड़ा सा मिश्रण भरें और अच्छी तरह दबाएं। सांचे से निकालकर मोदक को प्लेट में रख दें।
6. गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं
तैयार मोदक के ऊपर गुलाब की पंखुड़ियां और कटे हुए पिस्ते या दूसरे ड्राई फ्रूट्स लगाकर सजाएं। अब बप्पा के भोग के लिए गुलाब मोदक तैयार हैं।
मोदक सेट करने के लिए अपनाएं ये टिप
अगर मोदक का मिश्रण थोड़ा नरम लग रहा है, तो उन्हें आकार देने से पहले 20-30 मिनट के लिए फ्रिज में रख सकते हैं। इससे मिश्रण थोड़ा सेट हो जाएगा और सांचे में मोदक आसानी से बनेंगे।
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा को अपनी श्रद्धा और पसंद के अनुसार भोग लगाया जा सकता है। इस बार पारंपरिक मोदक के बजाय गुलाब मोदक बनाकर भोग की थाली में एक अलग स्वाद जोड़ा जा सकता है। भोग लगाने के बाद परिवार के साथ इसे प्रसाद के रूप में भी बांट सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बप्पा की विदाई से पहले घर में न करें ये गलतियां, वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान
Bank Strike: हड़ताल से पहले 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे बैंक, लेकिन शनिवार को बैंक की छुट्टी है या नहीं?
Sunday bank open news: हड़ताल से पहले पड़ रहे वीकेंड पर जनता को राहत देने के लिए सरकार और RBI ने 27 सितंबर (रविवार) को सभी सरकारी और ग्रामीण बैंक खोलने का आदेश दिया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
NDTV









