Responsive Scrollable Menu

Amazfit T-Rex Dual Solar लॉन्च: मिलेगी डुअल-साइडेड सोलर चार्जिंग और 25 दिन की बैटरी लाइफ

 Amazfit ने अपना नया रग्ड स्मार्टवॉच T-Rex Dual Solar लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की पहली AMOLED स्मार्टवॉच है, जिसमें वॉच के फ्रंट और बैक दोनों तरफ सोलर पैनल दिए गए हैं। इसे खासतौर पर लंबी यात्राओं, ट्रेकिंग और ऐसे आउटडोर एडवेंचर के लिए डिजाइन किया गया है, जहां लंबे समय तक चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होती। इसकी कीमत 649.99 डॉलर रखी गई है।

25 दिन तक चलेगी बैटरी
Amazfit T-Rex Dual Solar सामान्य इस्तेमाल में 25 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है। वहीं, सबसे सटीक GPS मोड में लगातार GPS इस्तेमाल करने पर बैटरी करीब 41 घंटे तक चल सकती है। कंपनी के अनुसार, अगर वॉच को रोजाना तीन घंटे 50,000 लक्स की धूप मिलती है, तो फ्रंट सोलर पैनल बैटरी लाइफ में अतिरिक्त 9 दिन तक का इजाफा कर सकता है।

वॉच के पीछे दिया गया सोलर पैनल फ्रंट पैनल से करीब दो गुना बड़ा है। वॉच को उतारकर सामने की तरफ रखे जाने पर यह बड़ा पैनल ज्यादा सोलर एनर्जी कलेक्ट करने में मदद करता है।

Titanium Bezel और Sapphire Crystal
Amazfit T-Rex Dual Solar में Grade 5 Titanium Bezel दिया गया है। इसके अलावा डिस्प्ले को स्क्रैच से बचाने के लिए Sapphire Crystal का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इससे पहले T-Rex Ultra 2 में भी Titanium और Sapphire Crystal का इस्तेमाल किया था। हालांकि, उस मॉडल में सोलर चार्जिंग के बजाय बड़ी बैटरी दी गई थी।

3,000 Nits की AMOLED स्क्रीन
स्मार्टवॉच में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। यह वही ब्राइटनेस लेवल है जो इस साल की शुरुआत में लॉन्च की गई Active 3 Premium में देखने को मिला था। वॉच को 10 ATM वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है। इसके अलावा इसमें बिल्ट-इन फ्लैशलाइट और इमरजेंसी के लिए SOS बीकन भी दिया गया है।

ये भी पढ़े-ः iPhone 17 Pro पर मिल रहा तगड़ा ऑफर: ₹12,910 के बैंक डिस्काउंट के साथ मिलेगा Exchange Bonus, देखें डील

एडवांस नेविगेशन फीचर्स
T-Rex Dual Solar में आउटडोर नेविगेशन को खास महत्व दिया गया है। इसमें पहले से लोडेड फुल-कलर मैप्स, रूट प्लानिंग और चढ़ाई के दौरान स्लोप की जानकारी मिलती है। इसमें LiveShare फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से चुने गए कॉन्टैक्ट्स रियल टाइम में आपकी लोकेशन देख सकते हैं।

स्मार्टवॉच में 100 तक रूट स्टोर किए जा सकते हैं। खास बात यह है कि नए रूट सीधे वॉच से भी बनाए जा सकते हैं, जिसके लिए स्मार्टफोन की जरूरत नहीं पड़ती। अगर यूजर प्लान किए गए रूट से दूर चला जाता है, तो वॉच अपने आप नया रास्ता तैयार करने में भी सक्षम है।

Training और Recovery फीचर्स
Amazfit T-Rex Dual Solar में कंपनी के दूसरे स्मार्टवॉच मॉडल्स की तरह कई ट्रेनिंग फीचर्स दिए गए हैं। HybridCharge फीचर ट्रेनिंग लोड, रिकवरी और डेली स्ट्रेन को एक स्कोर में जोड़ता है। इसके अलावा स्मार्टवॉच TrainingPeaks, Runna और Intervals.icu के ट्रेनिंग प्लान को सपोर्ट करती है। पूरी की गई वर्कआउट एक्टिविटी को Strava के साथ सिंक किया जा सकता है।

अगर यूजर के पास Amazfit Helio Strap भी है, तो Zepp ऐप दोनों डिवाइस से मिले डेटा को एक साथ जोड़कर रिकवरी और फिटनेस की ज्यादा विस्तृत जानकारी दे सकता है।

कीमत और बॉक्स में क्या मिलेगा?
Amazfit T-Rex Dual Solar की कीमत 649.99 डॉलर है और यह बिक्री के लिए उपलब्ध है। बॉक्स में स्मार्टवॉच के साथ सिलिकॉन स्ट्रैप और USB-C चार्जिंग बेस मिलता है। कंपनी ने पैकेजिंग को पूरी तरह रिसाइक्लेबल रखा है और बॉक्स में अलग से चार्जिंग केबल शामिल नहीं की गई है।

Continue reading on the app

SIR Voter List Row: 2 Election Commissioners ने 14 बार जताई आपत्ति, CEC Gyanesh Kumar पर बढ़ा दबाव

SIR Voter List Row: 2 Election Commissioners ने 14 बार जताई आपत्ति, CEC Gyanesh Kumar पर बढ़ा दबाव

Continue reading on the app

  Sports

बारानिका एलांगोवान ने रचा इतिहास, पोल वॉल्ट में जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक

भारत की बारानिका एलांगोवान ने एशियाई खेलों में महिलाओं की पोल वॉल्ट स्पर्धा में देश को पहला कांस्य दिलाया। Fri, 25 Sep 2026 19:10:21 +0530

  Videos
See all

Sahil Joshi | क्या है CJP की मांगें? | Abhijeet Dipke | #shorts #electioncommission #abhijeetdipke #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T14:45:40+00:00

टक्कर इतनी जोरदार कि हवा में उछला बाइक सवार #ludhiana #caraccident #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T14:45:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers