Responsive Scrollable Menu

सबरीमाला में फिर चोरी, इसबार सोने का मुकुट गायब, असली की जगह मिला नकली

Sabarimala Theft: सबरीमाला मंदिर में सोने के आभूषण को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सन्निधानम के स्ट्रॉन्ग रूम में रखा 446 ग्राम का सोने का मुकुट गायब मिला. उसकी जगह नकली मुकुट रखा गया था. हाईकोर्ट के निर्देश पर जस्टिस के.टी. शंकरन की अगुवाई में चल रही जांच के दौरान यह मामला सामने आया. जांच में आरणमुला देवस्वोम के स्ट्रॉन्ग रूम से चार ग्राम की सोने की माला भी गायब मिली. मुकुट साल 2012 में तमिलनाडु के भक्तों ने अर्पित किया था. इसे CCTV निगरानी से बाहर रखा गया था. अब देवस्वोम बोर्ड सुरक्षा चूक समेत पूरे मामले की जांच करेगा.

Continue reading on the app

MP में छह साल में 35,169 बीज नमूने अमानक, जीतू पटवारी ने सरकार से किए सवाल

मध्यप्रदेश में बीज की गुणवत्ता को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि छह साल में 35,169 बीज नमूने अमानक पाए गए। उन्होंने कहा कि इनमें सरकारी संस्थाओं के 16,380 नमूने शामिल हैं, जबकि 48 निजी कंपनियों के बीज बार-बार जांच में अमानक पाए गए।

कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि किसान की मेहनत और फसल के भविष्य के साथ यह लापरवाही कब तक होती रहेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में किसानों के हित में जिम्मेदारी और कार्रवाई तय क्यों नहीं की जा रही है।

जीतू पटवारी ने सरकार से किए सवाल

मध्यप्रदेश में अच्छी फसल की उम्मीद के साथ किसान बाजार से बीज खरीदकर बोवनी करते हैं। परेशानी तब सामने आती है जब बोवनी के बाद पता चलता है कि खरीदा गया बीज निर्धारित गुणवत्ता पर खरा नहीं उतरा। बीज की गुणवत्ता से जुड़ा ऐसा ही मामला अब राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2020-21 से 2025-26 के बीच छह साल में 35,169 बीज नमूने अमानक पाए गए। उन्होंने कहा कि इनमें सरकारी संस्थाओं के 16,380 नमूने भी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 48 निजी कंपनियों के बीज बार-बार अमानक पाए गए, इसके बावजूद सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

कांग्रेस नेता ने सवाल किया है कि किसानों की मेहनत और उनकी फसल के भविष्य से जुड़े इस मामले में जवाबदेही कब तय होगी। उन्होंने सरकार से यह भी पूछा कि अमानक बीज मिलने के बाद संबंधित कंपनियों और संस्थाओं के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई।

विधानसभा में भी उठ चुका है मामला

बीज की गुणवत्ता और अमानक बीज की बिक्री का मुद्दा मध्यप्रदेश विधानसभा में भी उठ चुका है। 24 फरवरी 2026 को कांग्रेस विधायक हेमंत सत्यदेव कटारे ने सरकार से बीज और खाद के नमूनों, उनकी जांच तथा अमानक पाए गए नमूनों से संबंधित कार्रवाई की जानकारी मांगी थी। विधानसभा के आधिकारिक जवाब में सरकार ने बताया था कि 33 जिलों की जानकारी उपलब्ध है, जबकि 19 जिलों से जानकारी एकत्रित की जा रही थी। अमानक बीज से संबंधित उत्पादक कंपनियों के नाम और उन पर की गई कार्रवाई का विवरण भी परिशिष्ट में दिए जाने की बात कही गई थी।

Continue reading on the app

  Sports

Women’s UPL 2026: देहरादून वॉरियर्स बनी उत्तराखंड प्रीमियर लीग की चैंपियन, फाइनल में मसूरी क्वींस को दी मात

Women's UPL 2026: विमेंस उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच देहरादून वॉरियर्स और मसूरी क्वींस की टीमें के बीच खेला गया. इस मैच में देहरादून वॉरियर्स ने 15 रनों से बाजी मारी. Fri, 25 Sep 2026 00:03:09 +0530

  Videos
See all

Massive fire in sleeper bus, 9 killed | स्लीपर बस में भीषण आग, 9 की मौत | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T20:00:33+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक ! #rbi #bankholiday #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T19:58:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers