Responsive Scrollable Menu

US Dollar के मुकाबले Rupee 11 पैसे गिरकर 95.84 के स्तर पर पहुंचा

रुपये बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 11 पैसे टूटकर 95.84 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से अमेरिकी बॉन्ड पर प्रतिफल और डॉलर दोनों मजबूत हुए, जिसका असर रुपये पर पड़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, विदेशी पूंजी का प्रवाह घरेलू मुद्रा को सहारा देने में नाकाम रहा क्योंकि घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव और अमेरिकी मुद्रा में मजबूती बनी हुई है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 95.84 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में दबाव में रहा। यह पिछले बंद भाव से 11 पैसे की गिरावट है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद हुआ था।

इससे एक दिन पहले इसमें 16 पैसे की मजबूती आई थी। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 100.87 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.97 प्रतिशत नीचे था, लेकिन 102.08 डॉलर प्रति बैरल पर ऊंचे स्तर पर बना हुआ था।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 506.43 अंक गिरकर 74,321.82 अंक पर जबकि निफ्टी 181 अंक टूटकर 23,266.15 अंक पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,617.45 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

Continue reading on the app

Temple Prasad: मंदिर में मिले प्रसाद को रास्ते में ना करें ग्रहण, जानें धार्मिक और ज्योतिषीय कारण

Temple Prasad: मंदिर में मिले प्रसाद को रास्ते में खाने से जुड़ी धार्मिक मान्यता क्या है? जानें प्रसाद का महत्व, इसे ग्रहण करने की सही परंपरा, ज्योतिषीय दृष्टिकोण और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि भगवान के प्रसाद का सम्मान बना रहे.

The post Temple Prasad: मंदिर में मिले प्रसाद को रास्ते में ना करें ग्रहण, जानें धार्मिक और ज्योतिषीय कारण appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

तालिबानी खौफ के चलते अफगानी लड़की ने लड़का बनकर की ट्रेनिंग, अब एशियन गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

तालिबानी खौफ के चलते अफगानी लड़की ने लड़का बनकर ट्रेनिंग की और अब एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीता है। फरीबा हाशिमी ने तालिबानी हुकूमत को संदेश भी दिया है कि महिलाएं डरती नहीं हैं।  Thu, 24 Sep 2026 10:30:16 +0530

  Videos
See all

Yamuna Expressway Bus Fire: ड्राइवर केबिन के पास से लगी थी आग? FIR में यात्रियों ने लगाए आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:07:34+00:00

Saudi Arabia War Update: सऊदी में उतरी पाक सेना, हूतियों ने खदेड़ा? जीत गया ईरान! Saudi Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:15:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers