Responsive Scrollable Menu

October Bank Holiday 2026: गांधी जयंती, नवरात्रि और दशहरा..अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लीजिए, क्योंकि अक्टूबर में त्योहारों (नवरात्रि/दशहरा) और साप्ताहिक छुट्टियों के कारण देश के कई राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर बैंकों में अवकाश रहने वाला है। इसमें कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी और कई छुट्टियां केवल कुछ राज्यों में ही रहेंगी।

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, मोबाइल बैंकिंग, Net Banking और ATM 24 घंटे सुचारू रूप से चालू रहेंगी। चेक क्लियरिंग और शाखा से जुड़े कैश ट्रांसफर जैसे कामों के लिए छुट्टियों की तारीखों को ध्यान में रखकर योजना बना सकते हैं।

अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक (प्रमुख त्योहार/ जयंती)

  • ​2 अक्टूबर (शुक्रवार): महात्मा गांधी जयंती
  • ​10 अक्टूबर (शनिवार): महालय अमावस्या (कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल )
  • ​17 अक्टूबर (शनिवार): महा सप्तमी / दुर्गा पूजा (पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, असम, ओडिशा,बिहार)
  • ​19 अक्टूबर (सोमवार): महा नवमी / दुर्गा पूजा
  • ​20 अक्टूबर (मंगलवार): विजयादशमी / दशहरा (गंगटोक और इंफाल को छोड़कर बाकी सभी जगह)
  • ​21 अक्टूबर (बुधवार): दुर्गा पूजा ( दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, बीजोया दशमी) (सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, पूर्वोत्तर)
  • ​26 अक्टूबर (सोमवार): महर्षि वाल्मीकि जयंती / लक्ष्मी पूजा (त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश)

​साप्ताहिक छुट्टियां (सभी राज्यों में अनिवार्य)

  • ​4 अक्टूबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • ​10 अक्टूबर: दूसरा शनिवार
  • ​11 अक्टूबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • ​18 अक्टूबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • ​24 अक्टूबर: चौथा शनिवार
  • ​25 अक्टूबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम (ATM) सेवाएं चौबीसों घंटे चालू रहेंगी। ग्राहक अपने डिजिटल ट्रांसफर, यूपीआई (Google Pay, phonePe, paytm) और नेट बैंकिंग से जुड़े काम बिना किसी रुकावट के पूरे कर सकते हैं। इसके अलावा पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

नोट: ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपने शहर की स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में जानकारी पता कर लें, क्योंकि भारत में बैंक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट या बैंक ऐप पर भी ताजा अपडेट्स चेक कर सकते हैं।

Continue reading on the app

OpenAI ने हैक की ऑस्ट्रेलिया की सरकारी वेबसाइट, PM अल्बानीज ने जताई चिंता

OpenAI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या काम आसान करने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसके गलत इस्तेमाल से साइबर सुरक्षा को लेकर भी नई चिंताएं सामने आ रही हैं. ऑस्ट्रेलिया ने दावा किया है कि ओपनएआई के एक AI एजेंट ने सरकारी स्वास्थ्य डेटा पोर्टल को हैक किया है. एजेंट ने बिना अनुमति के प्रवेश कर कुछ फाइलों तक पहुंच बनाई. सरकार के मुताबिक, यह किसी सरकारी वेबसाइट को AI एजेंट द्वारा हैक किए जाने का पहला ज्ञात मामला हो सकता है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि जून में ओपनएआई के एक AI एजेंट ने सरकारी स्वास्थ्य डेटा पोर्टल में सेंध लगाई थी. सरकार के मुताबिक, AI एजेंट ने सिस्टम में बिना अनुमति के प्रवेश किया और कुछ फाइलों तक पहुंच बनाई. ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, यह किसी सरकारी वेबसाइट को AI एजेंट द्वारा हैक किए जाने का पहला ज्ञात मामला हो सकता है. यह घटना अमेरिका के बाहर AI एजेंट के किसी बाहरी सिस्टम तक पहुंच बनाने के सबसे चर्चित मामलों में से एक बताई जा रही है.

प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने जताई चिंता

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने कहा कि ओपनएआई के एक AI एजेंट ने सरकारी मेडिकल स्टैटिस्टिक्स पोर्टल में बिना अनुमति के प्रवेश किया था. इस पोर्टल पर सार्वजनिक स्वास्थ्य खर्च समेत गैर-संवेदनशील स्वास्थ्य आंकड़े मौजूद थे. न्यूयॉर्क में एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान अल्बानीज ने कहा कि अभी तक मिली जानकारी के आधार पर सरकारी नेटवर्क में बड़े स्तर पर सेंधमारी नहीं हुई है.

हालांकि, उन्होंने कहा कि AI एजेंट का इस तरह बिना अनुमति सिस्टम तक पहुंचना पूरी तरह अस्वीकार्य है. अल्बानीज ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन के सामने इस घटना को लेकर गंभीर चिंता जताई है. साथ ही, उन्होंने सरकार को घटना की जानकारी देने में हुई देरी पर भी निराशा जाहिर की.

Continue reading on the app

  Sports

तालिबानी खौफ के चलते अफगानी लड़की ने लड़का बनकर की ट्रेनिंग, अब एशियन गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

तालिबानी खौफ के चलते अफगानी लड़की ने लड़का बनकर ट्रेनिंग की और अब एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीता है। फरीबा हाशिमी ने तालिबानी हुकूमत को संदेश भी दिया है कि महिलाएं डरती नहीं हैं।  Thu, 24 Sep 2026 10:30:16 +0530

  Videos
See all

Yamuna Expressway Bus Fire: ड्राइवर केबिन के पास से लगी थी आग? FIR में यात्रियों ने लगाए आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:07:34+00:00

Saudi Arabia War Update: सऊदी में उतरी पाक सेना, हूतियों ने खदेड़ा? जीत गया ईरान! Saudi Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:15:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers