Responsive Scrollable Menu

जेलेंस्की बोले- रूस भारतीयों को बहला-फुसलाकर जंग में भेज रहा:47 देशों के नागरिकों को भर्ती किया; जंग में भारत के 51 लोगों की मौत

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को UN महासभा में दावा किया कि रूस 47 देशों के नागरिकों को बहला-फुसलाकर अपनी सेना में भर्ती कर रहा है। इनमें भारत के लोग भी शामिल हैं। जेलेंस्की ने कहा कि इन देशों के नागरिकों को धोखे से रूस लाया गया और बाद में युद्ध के मैदान में भेज दिया। भारत के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, रूसी सेना में 227 भारतीय नागरिक भर्ती हुए थे। इनमें से 139 को रूसी सेना से छुट्टी मिल चुकी है, जबकि 51 की मौत हुई है। भारत सरकार बाकी नागरिकों की वापसी के लिए रूस से बातचीत कर रही है। जेलेंस्की बोले- पुतिन ज्यादा जमीन कब्जाना चाहते हैं जेलेंस्की ने कहा कि रूस ज्यादा से ज्यादा लोगों को युद्ध में उतारकर यूक्रेन में अपनी पकड़ बढ़ाना चाहता है। उन्होंने दूसरे देशों से रूस पर दबाव बढ़ाने और उसकी युद्ध क्षमता कम करने की अपील की। रूस की कमाई रोकने की अपील जेलेंस्की ने रूस की कमाई पर रोक लगाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि युद्ध रोकने के लिए रूस को आर्थिक रूप से कमजोर करना होगा। उन्होंने भारत, चीन और तुर्किये से रूस के साथ ऊर्जा कारोबार कम करने की अपील की। उनके मुताबिक, अगर ये देश रूस से ऊर्जा खरीद कम करते हैं तो मॉस्को पर युद्ध रोकने का दबाव बढ़ेगा। उत्तर कोरिया पर रूस की मदद करने का आरोप जेलेंस्की ने उत्तर कोरिया पर भी रूस की मदद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने रूस की मदद के लिए अपने सैनिक भेजे हैं। जेलेंस्की का दावा है कि इसके बदले उत्तर कोरिया को आधुनिक सैन्य तकनीक मिल रही है। इसमें बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तकनीक से जुड़ी मदद भी शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन ने दो उत्तर कोरियाई युद्धबंदियों को दक्षिण कोरिया भेजा है। उनके मुताबिक, दोनों सैनिकों को जिंदा पकड़ना आसान नहीं था। सर्दियों में रूस की ऊर्जा सुविधाओं पर हमले की चेतावनी जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि अगर रूस यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे पर हमले जारी रखता है तो यूक्रेन भी रूस की हीटिंग और ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बना सकता है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका रूस और यूक्रेन के बीच ऊर्जा सुविधाओं पर हमले रोकने को लेकर समझौता कराने की कोशिश कर रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी कहा है कि अमेरिका ऐसे हमले रोकने के लिए समझौते की कोशिश कर रहा है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… ईरानी राष्ट्रपति ने दिखाई मृत बच्चों की तस्वीर: UN में बोले- 200 साल में कोई हमला नहीं किया ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण दिया। वे अपने साथ ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीर लेकर पहुंचे थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

सेंसेक्स में 600 अंक की गिरावट:74,200 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 200 अंक नीचे आया, बैंकिंग और मेटल शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 24 सितंबर को गिरावट है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा गिरकर 74,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक से ज्यादा की गिरावट है। ये 23,200 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, मेटल और ऑटो शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है। ए-वन स्टील्स और मनीव्यू के IPO आज से ओपन ए-वन स्टील्स और मनीव्यू के IPO आज से ओपन होंगे। निवेशक इनमें 28 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। ए-वन स्टील्स इस IPO के जरिए 405 करोड़ रुपए और मनीव्यू 1,091.68 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में 23 सितंबर को बढ़त रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 2,169 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी बढ़त इससे पहले कल यानी 23 सितंबर को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 299 अंक चढ़कर 74,828 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 118 अंक की बढ़त रही, ये 23,447 पर बंद हुआ था।

Continue reading on the app

  Sports

3 खिलाड़ी...जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया पर दिलाई जीत, 2 ने बल्ले से तो एक ने गेंद से फूंका मंतर

3 players star as SA beat AUS: मैथ्यू ब्रिट्जके के 112 रन और मार्को यानसेन के विस्फोटक 75 रनों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे में 297 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने 36 गेंदों में 60 रन बनाकर आक्रामक शुरुआत दी, लेकिन केशव महाराज की फिरकी का जादू चलते ही बाजी पलट गई. महाराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए महज 20 रन देकर 4 विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया 230 रनों पर ढेर हो गई और दक्षिण अफ्रीका ने 67 रन से मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. Thu, 24 Sep 2026 22:53:39 +0530

  Videos
See all

सिंधिया बने शेफ, रामेश्वरम कैफे में बनाया डोसा! #shorts #viralnews #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T21:50:23+00:00

मॉल रोड पर पति पत्नी में जमकर मारपीट, VIDEO वायरल! #shorts #viralnews #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T21:50:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers