Responsive Scrollable Menu

IIT-बॉम्बे स्टूडेंट ने मौत से पहले दोस्त को फोन किया:परीक्षा का जिक्र कर कहा था- गलती हो गई; कल एग्जाम हॉल का CCTV फुटेज आया

IIT बॉम्बे के स्टूडेंट साहिल वाकोडे ने मौत से कुछ घंटे पहले फोन पर अपनी करीबी दोस्त से बात की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बातचीत में उसने थर्मोडायनेमिक्स का पेपर खराब होने और “अब यह हो जाने” की बात कही थी। उसने यह भी कहा था- मुझसे गलती हो गई। इसके बाद साहिल ने दोस्त के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया। इस आखिरी बातचीत में साहिल ने जाति से जुड़ी किसी घटना या टिप्पणी का जिक्र नहीं किया था। यह घटना मिड-सेमेस्टर परीक्षा के कुछ घंटे बाद हुई। हालांकि, साहिल के माता-पिता ने दावा किया था कि उसने उन्हें जातिसूचक गालियां देने और भेदभाव की बात बताई थी। 22 साल के साहिल वाकोडे ने 18 सितंबर को पवई कैंपस के हॉस्टल सुसाइड कर लिया था। वह एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक सेकंड ईयर का छात्र था। आरोप है कि परीक्षा के दौरान साहिल ने मोबाइल फोन से ChatGPT का इस्तेमाल किया था। बुधवार को इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। साहिल के माता-पिता का आरोप- मुंबई से जबरन बाहर ले जाया गया आत्महत्या करने वाले IIT बॉम्बे के छात्र के माता-पिता ने आरोप लगाया कि बुधवार तड़के उन्हें उनकी इच्छा के खिलाफ निजी कार से मुंबई से बाहर ले जाया गया। परिवार के मुताबिक, उन्हें मुंबई से करीब 555 किलोमीटर दूर वाशिम जिले ले जाया गया। परिवार ने कहा कि वे मुंबई में रहकर IIT बॉम्बे के पवई परिसर के बाहर भूख हड़ताल शुरू करना चाहते थे। उन्होंने मामले में नामित प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला और संस्थान के निदेशक शिरीष केदारे की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। 18 सितंबर के एग्जाम हॉल की सीसीटीवी फुटेज में साहिल नजर आया साहिल की मौत के मामले में बुधवार को एग्जाम हॉल का 54 सेकेंड का CCTV फुटेज सामने आया था। इसमें साहिल काली टी-शर्ट में आगे की सीट पर बैठा दिख रहा है। हॉल में तीन सुपरवाइजर भी मौजूद हैं। फुटेज में प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला साहिल के पास आते और उससे बात करते दिख रहे हैं। इसके बाद साहिल उन्हें अपना मोबाइल फोन और आंसर शीट देता नजर आता है। फिर उसे एग्जाम हॉल से बाहर भेज दिया जाता है। क्राइम ब्रांच ने बताया- CCTV फुटेज में क्या दिखा 18 सितंबर को मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान दोपहर 12:30 से 12:45 बजे के बीच CCTV फुटेज में साहिल किसी चीज को देखने के लिए बार-बार नीचे झुकता दिखा। इसके बाद प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला ने उससे सवाल किया और साहिल एग्जाम हॉल से निकल गया। CCTV के अनुसार, साहिल करीब 1:25 बजे हॉस्टल के कमरे में पहुंचा और फिर बाहर नहीं निकला। बाद में वह कमरे में मृत मिला। क्राइम ब्रांच परीक्षा हॉल, कैंपस और हॉस्टल की CCTV फुटेज की जांच कर साहिल की आखिरी गतिविधियों और घटना से पहले के घटनाक्रम को समझने की कोशिश कर रही है। फुटेज अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। पिता बोले- FIR में नाम है तो गिरफ्तारी क्यों नहीं? साहिल के पिता रविंद्र वाकोडे ने कहा कि FIR में नामजद दोनों आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने सवाल किया कि अगर कार्रवाई की गई है तो परिवार को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। IIT बॉम्बे ने 10 सदस्यीय कमेटी बनाई संस्थान ने जांच के लिए 10 सदस्यीय हाईलेवल कमेटी बनाई है। कमेटी मौत से पहले की परिस्थितियों और आरोपों की जांच करेगी। इसकी अध्यक्षता IIT पालक्कड़ के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन प्रो. रमेश वेंकटेश्वरन करेंगे। कमेटी एक हफ्ते में रिपोर्ट देगी। संस्थान ने पहले कहा- साहिल नकल करते पकड़ा था, बाद में माफी मांगी साहिल की मौत को लेकर IIT बॉम्बे ने 19 सितंबर को कहा था कि मिड-सेमेस्टर एग्जाम के दौरान साहिल मोबाइल से नकल करते पकड़ा गया था। संस्थान के मुताबिक, फसने ChatGPT पर प्रश्नप्रत्र अपलोड करने की कोशिश की थी। हालांकि, 21 सितंबर को संस्थान ने माफी मांगते हुए अपना बयान वापस लिया। IIT ने कहा कि जांच पूरी होने से पहले बयान देना सही नहीं था। IIT बॉम्बे ने स्टूडेंट्स की 18 में से 2 मांगें मानीं साहिल की मौत के बाद IIT बॉम्बे में छात्रों का प्रदर्शन तीन दिन तक चला। छात्रों ने 18 सितंबर से कैंपस के मुख्य गेट के पास धरना शुरू किया था। उन्होंने साहिल की मौत की स्वतंत्र जांच, संबंधित प्रोफेसर पर कार्रवाई, मानसिक स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, छात्रों की संस्थागत निर्णयों में भागीदारी और प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई न करने समेत 18 मांगें रखीं। 20 सितंबर की रात करीब तीन घंटे की बैठक के बाद IIT बॉम्बे के डायरेक्टर प्रो. शिरीष केदारे ने छात्रों के 18 सूत्री चार्टर पर हस्ताक्षर किए। हालांकि, संस्थान की ओर से कहा गया कि कुछ मांगों पर नियमों के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। IIT बॉम्बे में इस साल 3 सुसाइड, देश में 9वां मामला इस साल IIT बॉम्बे में सुसाइड का यह तीसरा और देश का 9वां मामला है। पिछले 6 साल के दौरान 2025 में सबसे ज्यादा 16 IIT छात्रों ने सुसाइड किया था। ग्लोबल IIT एलुमनाई सपोर्ट ग्रुप के मुताबिक, पिछले 20 साल में IIT के कुल 160 छात्रों ने आत्महत्या की हैं।

Continue reading on the app

पेपर चुराया, फोटो खींची और 6 मिनट में लीक:146 दिन में 3 बड़े एग्जाम कैंसिल; बिहार में भर्ती परीक्षा का सिस्टम फेल क्यों?

अभ्यर्थियों के लंबे संघर्ष के बाद बिहार की दरोगा बहाली की परीक्षा रद्द कर दी गई। आयोग ने अपरिहार्य कारण बताया है। बीते 146 दिनों में यह तीसरा बड़ा एग्जाम है, जिसे रद्द किया गया है। आखिर BPSSC ने एग्जाम क्यों रद्द किया, बड़े एग्जाम बिना गड़बड़ी के क्यों नहीं हो पा रहे; जानेंगे, बूझे की नाही में…। सवाल-1ः दरोगा बहाली की परीक्षा रद्द क्यों हुई? जवाबः 1,799 पदों के लिए दरोगा बहाली की मुख्य परीक्षा दो शिफ्ट में 27 मई 2026 को हुई थी। एग्जाम बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने कंडक्ट कराया था। परीक्षा के दिन से ही अभ्यर्थी पेपर लीक का दावा कर रहे थे। आंदोलन कर रहे थे। लेकिन आयोग इसका लगातार खंडन कर रहा था। बाद में इस मामले की जांच EOU (आर्थिक अपराध इकाई) को सौंप दी गई। इस बीच 23 सितंबर 2026 को BPSSC ने बिना कोई ठोस कारण बताए एग्जाम को रद्द कर दिया। आयोग ने नोटिफिकेशन में कहा, ‘अपरिहार्य कारणों से 27 मई को हुई परीक्षा को रद्द किया जाता है।’ एग्जाम कैंसिल होने का असली कारण, जानिए… दरअसल, दरोगा बहाली की मुख्य परीक्षा में धांधली हुई है। इसका खुलासा पूर्णिया साइबर थाने की केस डायरी और चार्जशीट से हुआ है। चार्जशीट के मुताबिक, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर तैनात वीक्षक मृत्युंजय कुमार ने परीक्षा शुरू होने के बाद अनुपस्थित अभ्यर्थियों के खाली प्रश्न पत्र चुरा लिए। उसने केंद्र के भीतर ही अपने मोबाइल से उनकी तस्वीरें खींचीं। तस्वीरें अपने ममेरे भाई पप्पू कुमार को व्हाट्सएप पर भेजीं। यह पूरा खेल एग्जाम के दिन यानी 27 मई की दोपहर 2.44 से 2.50 बजे के बीच हुआ। यानी महज छह मिनट में प्रश्न पत्र की तस्वीरें बाहर भेज दी गईं। एग्जाम सेंटर पर मोबाइल बैन था। फिर भी मृत्युंजय कॉरिडोर में मोबाइल का इस्तेमाल करता CCTV में कैद हुआ। तस्वीरें भेजने के बाद उसने व्हाट्सएप चैट भी डिलीट कर दी। पुलिस ने 25 जुलाई को आरोप पत्र दाखिल किया। इसमें मृत्युंजय के खिलाफ द बिहार पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट, 2024 की धारा 3, 9 व 10(1) के तहत आरोप सही पाए गए। केस डायरी और चार्जशीट EOU को सौंप दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, EOU को भी गड़बड़ी के सबूत मिले हैं। जांच एजेंसी अपनी शुरुआती जांच के आधार पर बहुत जल्द राज्य सरकार को एक विस्तृत अंतरिम रिपोर्ट सौंपने जा रही है। इसके साथ ही संगठित अपराध और सिंडिकेट की गहरी पैठ को देखते हुए EOU इस पूरे प्रकरण में अलग से एक नया केस दर्ज करने की विधिक तैयारी में जुट गई है। सवाल-2ः क्या यह पेपर कैंसिल का पहला मामला है? जवाबः नहीं। बीते 146 दिनों में यह तीसरा बड़ा एग्जाम है, जिसको कथित धांधली के आधार पर कैंसिल करना पड़ा है। इसी मई में BPSC ने 2 बड़े एग्जाम के पेपर को रद्द किया था। वो पेपर भी लीक था। बिहार लोकसेवा आयोग (BPSC) ने 1 मई को सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) और सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी की परीक्षा रद्द कर दी थी। AEDO की परीक्षा 14 से 21 अप्रैल के बीच और अपशिष्ट प्रबंधन की परीक्षा 24 अप्रैल को ली गई थी। इस एग्जाम के लिए करीब 11 लाख अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा है। इस एग्जाम को भी रद्द करते हुए भी आयोग ने पेपर लीक होने या वायरल होने की बात से इनकार किया था। लेकिन पुलिस मुख्यालय की SIT जांच में धांधली का चौंकाने वाला सच सामने आ चुका है। सवाल-3ः पेपर लीक रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है? जवाबः बीते 2 महीनों में सरकार ने 2 बड़े काम किए हैं। 1. CM सम्राट ने बनाई परीक्षा सुधार कमेटी बिहार में सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए सम्राट सरकार ने 23 अगस्त को एक्सपर्ट कमेटी बनाने का फैसला किया। 1 सितंबर को सरकार ने परीक्षा सुधार कमेटी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। जस्टिस हरीश कुमार इसके अध्यक्ष बनाए गए हैं। यह कमेटी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC), बिहार तकनीकी सेवा आयोग, बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग और बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की परीक्षाओं में बदलाव करेगी। समिति इन सभी पांचों भर्ती एजेंसियों की मौजूदा नियमावली और व्यवस्था का अध्ययन करेगी। इस विशेषज्ञ समिति के गठन का सीधा असर राज्य के लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा। अब परीक्षाओं में सुधार की सिफारिशों से भर्ती प्रक्रियाएं पारदर्शी होंगी। 3 पॉइंट पर फोकस 2. एंटी-पेपर लीक बिल में संशोधन, 10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माने का प्रस्ताव पेपर लीक के खिलाफ कानून में कड़े प्रावधान जोड़ने के लिए सरकार ने 27 जुलाई 2026 को लोकसभा में संशोधन बिल पेश किया। इसमें पेपर लीक पर 10 साल की कैद और 10 करोड़ रुपए तक जुर्माने के प्रावधान हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया। सवाल-4ः आखिर बिहार में बड़े एग्जाम ठीक से क्यों नहीं हो पा रहे? जवाबः बड़े एग्जाम में गड़बड़ी होने के पीछे 3 बड़ी वजहें हैं… 1. एग्जाम एजेंसी से सेंटर तक पेपर लीक माफिया का मजबूत नेक्सस ज्यादातर पेपर लीक के मामलों में एक आपराधिक नेक्सस सामने आता है। इसमें कोचिंग सेंटर्स, बिचौलिए और एग्जाम एजेंसी से जुड़े भ्रष्ट ऑफिसर्स शामिल होते हैं। जैसे… 2. पेपर की प्रिंटिंग से डिलीवरी तक का काम प्राइवेट फर्म्स पर निर्भर एग्जाम में क्वेश्चन पेपर की प्रिंटिंग, पैकिंग, स्टोरेज और हजारों एग्जाम सेंटर्स तक ट्रांसपोर्टेशन का काम प्राइवेट एजेंसीज और वेंडर्स के जिम्मे रहता है। यही सब पैसे के लिए खेल करते हैं। वेंडर कर्मियों से तालमेल कर परीक्षा हॉल के गेट पर अंगूठे के निशान और चेहरे का मिलान मैनिपुलेट किया जाता था। जैसे… 3. आयोग की जवाबदेही तय नहीं होती बीते 9 साल में देखें तो बिहार में 13 एग्जाम के पेपर लीक हो चुके हैं। 3 एग्जाम के पेपर तो बीते साढ़े 4 महीने में ही कैंसिल हुए हैं। इसके बावजूद सरकार ने किसी आयोग के चेयरमैन या पदाधिकारियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। और ना ही उनकी जवाबदेही तय की गई है। पहले आयोग पेपर लीक से इनकार करता है, फिर छात्रों के हंगामे और जांच एजेंसियों की जांच बढ़ने पर पेपर कैंसिल कर देता है।

Continue reading on the app

  Sports

3 खिलाड़ी...जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया पर दिलाई जीत, 2 ने बल्ले से तो एक ने गेंद से फूंका मंतर

3 players star as SA beat AUS: मैथ्यू ब्रिट्जके के 112 रन और मार्को यानसेन के विस्फोटक 75 रनों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे में 297 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने 36 गेंदों में 60 रन बनाकर आक्रामक शुरुआत दी, लेकिन केशव महाराज की फिरकी का जादू चलते ही बाजी पलट गई. महाराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए महज 20 रन देकर 4 विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया 230 रनों पर ढेर हो गई और दक्षिण अफ्रीका ने 67 रन से मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. Thu, 24 Sep 2026 22:53:39 +0530

  Videos
See all

Trump and Xi in White House Rose Garden for military troop review. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T19:28:54+00:00

Bihar News : जमुई पीड़िता की मां ने एनकाउंटर पर क्या कहा ? #jamuinews #jamuicase #jamuivictim #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T19:34:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers