Responsive Scrollable Menu

NSE IPO की आज धमाकेदार एंट्री होगी या फीकी पड़ेगी चमक? जानिए कितने प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं NSE के शेयर

NSE IPO Listing: एक्सपर्ट्स इसके शेयरों की 2% से 3% के मामूली प्रीमियम पर शुरुआत का अनुमान लगा रहे हैं.

Continue reading on the app

लखनऊ में 4526 प्लॉट की नई टाउनशिप, 24 सितंबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

लखनऊ में घर और प्लॉट खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की नैमिष नगर और वरुण विहार टाउनशिप योजनाओं का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. बुधवार शाम करीब चार बजे मुख्यमंत्री दोनों योजनाओं का भूमि पूजन करेंगे. इसी के साथ आवासीय भूखंडों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी.  इन दोनों योजनाओं के अलावा एलडीए की पांच अपार्टमेंट परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा. नैमिष नगर और वरुण विहार में कुल 4526 आवासीय भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

24 सितंबर से शुरू होगा पंजीकरण

दोनों आवासीय योजनाओं में भूखंडों के लिए पंजीकरण 24 सितंबर से 24 अक्टूबर तक किया जा सकेगा. यानी इच्छुक लोगों को आवेदन के लिए करीब एक महीने का समय मिलेगा.  एलडीए ने अलग-अलग आकार के भूखंडों के लिए अलग दरें तय की हैं. वरुण विहार और नैमिष नगर में भूखंडों की कीमत भी अलग रखी गई है.

वरुण विहार में 2847 प्लॉट

आगरा एक्सप्रेसवे के आसपास विकसित की जा रही वरुण विहार योजना में कुल 2847 आवासीय भूखंड रखे गए हैं. यहां 112.5 वर्ग मीटर से लेकर 450 वर्ग मीटर तक के प्लॉट उपलब्ध होंगे. इस योजना में भूखंड की कीमत 2800 रुपये प्रति वर्ग फुट तय की गई है. योजना को आगरा एक्सप्रेसवे क्षेत्र से जोड़ने की दिशा में भी एलडीए काम कर रहा है.

नैमिष नगर में 1679 भूखंड

सीतापुर रोड के पास विकसित की जा रही नैमिष नगर योजना में 1679 आवासीय भूखंड शामिल हैं। यहां अलग-अलग आकार के प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे. इनमें 72 वर्ग मीटर के 197, 112.5 वर्ग मीटर के 524, 162.5 वर्ग मीटर के 520, 200 वर्ग मीटर के 299, 288 वर्ग मीटर के 103 और 450 वर्ग मीटर के 30 भूखंड शामिल हैं. नैमिष नगर योजना में भूखंडों की कीमत 3800 रुपये प्रति वर्ग फुट   निर्धारित की गई है.

ये भी पढ़ें: रोज सुबह नाश्ते में खाएं भीगे मेवों का मिश्रण, स्वाद के साथ मिलेगी अच्छी सेहत

12,600 एकड़ में विकसित हो रही दोनों योजनाएं

एलडीए के मुताबिक नैमिष नगर और वरुण विहार को मिलाकर करीब 12,600 एकड़ क्षेत्र में विकास किया जा रहा है. इन योजनाओं के जरिए लखनऊ में आवासीय सुविधाओं के साथ नए शहरी क्षेत्रों को विकसित करने की योजना है.

आगरा एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ सकता है वरुण विहार

वरुण विहार को आगरा एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने के लिए एलडीए ने उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण और शासन को प्रस्ताव भेजा है. प्रस्ताव के तहत एक्सप्रेसवे से वरुण विहार में प्रवेश के लिए एक अलग रैंप बनाए जाने की योजना है. इससे एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन सीधे टाउनशिप में प्रवेश कर सकेंगे। हालांकि बाहर निकलते समय वाहनों को पहले की तरह सर्विस रोड का इस्तेमाल करना पड़ सकता है. चूंकि आगरा एक्सप्रेसवे UPEIDA के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए रैंप निर्माण को लेकर अंतिम निर्णय संबंधित विभागों की मंजूरी के बाद होगा.

कई रास्तों से बदलेगा यातायात का रूट

वरुण विहार और आसपास के क्षेत्रों में निर्माण और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग रास्तों से वाहनों की आवाजाही प्रस्तावित है. आगरा एक्सप्रेसवे और किसानपथ के कई अंडरपास से निकलने वाले वाहनों को घुरघुरी तालाब-मोहन रोड, बुद्धेश्वर और अन्य वैकल्पिक मार्गों से गुजरना पड़ सकता है. आगरा एक्सप्रेसवे अंडरपास, खुशहालगंज किसानपथ अंडरपास, मौंदा चौराहा, बबुरियाखेड़ा, बड़ागांव, कठहिंगरा, भलिया और झलियामऊ जैसे स्थानों से आने-जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट का प्रस्ताव रखा गया है. इन वैकल्पिक रास्तों का उद्देश्य नए विकसित हो रहे क्षेत्र में यातायात को व्यवस्थित रखना और मुख्य मार्गों पर दबाव कम करना है.  

ये भी पढ़ें: UN महासभा में जेलेंस्की ने उठाया बड़ा मुद्दा, भारत समेत 47 देशों से की खास अपील

Continue reading on the app

  Sports

तालिबानी खौफ के चलते अफगानी लड़की ने लड़का बनकर की ट्रेनिंग, अब एशियन गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

तालिबानी खौफ के चलते अफगानी लड़की ने लड़का बनकर ट्रेनिंग की और अब एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीता है। फरीबा हाशिमी ने तालिबानी हुकूमत को संदेश भी दिया है कि महिलाएं डरती नहीं हैं।  Thu, 24 Sep 2026 10:30:16 +0530

  Videos
See all

Saudi Arabia War Update: सऊदी में उतरी पाक सेना, हूतियों ने खदेड़ा? जीत गया ईरान! Saudi Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:15:32+00:00

Yamuna Expressway Bus Fire: ड्राइवर केबिन के पास से लगी थी आग? FIR में यात्रियों ने लगाए आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:07:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers