S Jaishankar और Marco Rubio की न्यूयॉर्क में वार्ता, Russia Sanctions पर रखे भारत के हित
(योषिता सिंह) न्यूयॉर्क, 24 सितंबर भारत और अमेरिका ने रूस तथा ईरान के साथ आर्थिक संबंध रखने वाले देशों पर लगाए जा सकने वाले ‘‘प्रतिबंधों’’ पर चर्चा की और इस दौरान अमेरिका ने कहा कि वह क्षेत्रीय साझेदारों की ऊर्जा सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटने में मदद करने के लिए तैयार है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के इतर विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘रुबियो और जयशंकर ने पश्चिम एशिया और उससे आगे के घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
दोनों ने उन देशों पर लगाए जा सकने वाले प्रतिबंधों पर भी चर्चा की, जो रूस और ईरान के साथ आर्थिक रूप से जुड़े हैं।’’ रूबियो ने जोर देकर कहा कि अमेरिका क्षेत्रीय साझेदारों को उनकी ऊर्जा सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटने में मदद करने के लिए बेहतर स्थिति में है। दोनों राजनयिकों ने सुरक्षित, संरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने में अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका की पुष्टि की। बैठक में जयशंकर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हस्ताक्षर किए गए रूस प्रतिबंध कानून को लेकर भारत के ‘‘हितों और चिंताओं’’ को दोहराया तथा अमेरिका के साथ खाड़ी और यूक्रेन की स्थिति पर भी चर्चा की।
जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मिलकर अच्छा लगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कानून (एसआरआईए) को लेकर भारत के हितों और चिंताओं को दोहराया। खाड़ी और यूक्रेन की स्थिति पर भी चर्चा की।’’ इससे पहले रुबियो ने कहा था कि न्यूयॉर्क में जयशंकर से मिलकर ‘‘बहुत अच्छा लगा।’’ रुबियो ने कहा, ‘‘हम साथ मिलकर अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं और प्रमुख क्षेत्रीय प्राथमिकताओं तथा आगामी बहुपक्षीय प्रयासों पर समन्वय कर रहे हैं।’’ पिछले शुक्रवार को ट्रंप ने ‘लिंडसे ओ. ग्राहम रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कानून, 2026’ पर हस्ताक्षर किए। यह कानून रूस पर वैधानिक प्रतिबंधों, शुल्कों और प्रतिबंधात्मक प्रावधानों को अधिकृत तथा विस्तारित करता है और ईरान पर लागू मौजूदा प्रतिबंधों को जारी रखता है।
इस कानून का नाम दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत शुल्क लगाने वाले प्रतिबंध विधेयक का प्रस्ताव दिया था। संयुक्त राष्ट्र में मंगलवार को विश्व के नेताओं को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ‘‘शक्तिशाली नए कानून’’ पर हस्ताक्षर किए हैं, जो उन्हें रूस के तेल के बड़े खरीदारों पर ‘‘अत्यधिक नए शुल्क लगाने के अधिकार’’ प्रदान करता है। इन देशों में भारत और चीन शामिल हैं।
ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र की आम बहस में कहा, ‘‘यदि जरूरी हुआ तो मुझे इनका इस्तेमाल करना पड़ेगा। अब हत्या रोकने का समय आ गया है।’’ भारत ने कहा है कि वह अपने 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए वह विविध स्रोतों से ऊर्जा आपूर्ति जारी रखेगा।
रतलाम में तेजा दशमी के जुलूस में कॉन्स्टेबल को थप्पड़ मारने वाला युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने 6 अक्टूबर तक जेल भेजा
रतलाम के शिवगढ़ में तेजा दशमी के जुलूस के दौरान हुई एक घटना ने पूरे इलाके का ध्यान खींच लिया। दरअसल ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल कंवरलाल परमार को भीड़ के बीच एक युवक ने थप्पड़ मार दिया था। हालांकि शुरुआत में युवक ने थाने पहुंचकर माफी मांग ली थी जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया था। लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला फिर गरमा गया।
दरअसल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने पूरे मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने एसडीओपी किशोर पाटनवाला को जांच के निर्देश दिए। जांच में घटना की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
तेजा दशमी के जुलूस में हुआ विवाद
दरअसल सोमवार को शिवगढ़ में तेजा दशमी के जुलूस के दौरान कॉन्स्टेबल कंवरलाल परमार और कॉन्स्टेबल नितेश जाटव की ड्यूटी लगी थी। इसी दौरान पुलिस ने चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को रोककर पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार इसी दौरान भीड़ में मौजूद मिथुन मईड़ा अचानक भड़क गया और कॉन्स्टेबल कंवरलाल परमार को थप्पड़ मार दिया। पुलिस का कहना है कि थप्पड़ मारने के बाद आरोपी ने कॉन्स्टेबल का गला पकड़ने की भी कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे काबू कर लिया और बाइक पर बैठाकर थाने ले गए। दूसरी ओर कॉन्स्टेबल नितेश जाटव ने भीड़ को पीछे हटाकर स्थिति को नियंत्रण में रखा। घटना के दौरान किसी बड़े विवाद से बचने के लिए पुलिस ने तत्काल मौके पर व्यवस्था संभाल ली थी।
कोर्ट ने भेजा जेल
वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने शिवगढ़ बस स्टैंड के पास राजापुरा रोड पर घेराबंदी की और मिथुन मईड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। इसके बाद बुधवार शाम उसे सैलाना न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 6 अक्टूबर तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे भी जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Mp Breaking News










