Banking News: बैंक हड़ताल से पहले बड़ी राहत, 27 सितंबर को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक, जानें क्यों लिया गया फैसला
देश: बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर के आखिरी सप्ताह में राहत की खबर है। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले 27 सितंबर, रविवार को देश के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग की पहल पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रविवार को बैंकिंग सेवाएं जारी रखने की विशेष मंजूरी दी है।
दरअसल, 26 और 27 सितंबर को सप्ताहांत की छुट्टियां हैं। इसके ठीक बाद 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने का प्रस्ताव है। ऐसे में अगर 27 सितंबर को भी बैंक बंद रहते, तो ग्राहकों को लगातार पांच दिनों तक शाखाओं से जुड़ी सेवाओं में परेशानी हो सकती थी। इसी स्थिति को देखते हुए रविवार को बैंक खोलने का फैसला लिया गया है।
रविवार को कौन-कौन सी बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू?
27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाएं सामान्य दिनों की तरह काम करेंगी। इसके अलावा प्रशासनिक कार्यालय, एटीएम से जुड़ी शाखाएं और करेंसी चेस्ट भी खुले रहेंगे। इसका मकसद ग्राहकों को हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग काम निपटाने का अतिरिक्त मौका देना है।
बैंक कर्मचारी क्यों कर रहे हैं हड़ताल?
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगों में 5-डे बैंकिंग व्यवस्था लागू करना, पेंशन अपडेट करना, पेंशनरों के लिए समान महंगाई भत्ता (DA) फॉर्मूला और NPS कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) का विकल्प देना शामिल है।
30 सितंबर को हाफ-ईयरली क्लोजिंग
प्रस्तावित हड़ताल ऐसे समय हो रही है जब 30 सितंबर को बैंकों की हाफ-ईयरली क्लोजिंग होती है। इस दौरान रीकंसिलिएशन, प्रोविजनिंग, ट्रेजरी और अन्य वित्तीय काम पूरे किए जाते हैं। हड़ताल से इन कामों पर असर पड़ने की आशंका को देखते हुए सरकार और बैंक प्रबंधन ने यूनियनों से हड़ताल वापस लेने या स्थगित करने की अपील की है।
ग्राहकों को क्या करना चाहिए?
बैंकिंग सेवाओं में संभावित रुकावट को देखते हुए ग्राहकों को जरूरी काम पहले निपटाने की सलाह दी गई है। चेक क्लीयरेंस जैसे काम हड़ताल से पहले पूरे किए जा सकते हैं। वहीं, डिजिटल लेनदेन के लिए UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, ATM और बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट (BC) पॉइंट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Gold and Silver Price Today: सोने-चांदी के नए रेट जारी, 24 सितंबर को दिल्ली-मुंबई समेत 6 शहरों में कितना भाव?
Gold Silver Price 24 September 2026: भारत में सोने और चांदी के दाम ग्लोबल मार्केट, डॉलर की चाल और लोकल डिमांड के हिसाब से रोज बदलते हैं। 24 सितंबर को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में टैक्स और ट्रांसपोर्ट के चलते रेट्स अलग-अलग रहे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Asianetnews








