Responsive Scrollable Menu

रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा, पत्नी का बयान आया:सुनीता आहूजा बोलीं- इंसानों को जितना प्यार करो, कोई फायदा नहीं, धोखा ही देते हैं

गणपति उत्सव के दौरान गोविंदा को अभिनेत्री और रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करते देखा गया। इसके बाद सुनीता आहूजा का एक बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने इंसानों को धोखेबाज बताते हुए जानवरों से प्यार को बेहतर बताया। हालांकि, सुनीता ने अपने बयान में गोविंदा का नाम नहीं लिया। दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी से बातचीत के दौरान सुनीता अपने पालतू कुत्ते विंटर के साथ थीं। पैपराजी से बात करते हुए सुनीता ने कहा कि इंसानों को जितना भी प्यार करो, कोई फायदा नहीं है। धोखा ही देते हैं। इनको प्यार करो, देखो, हमेशा चिपके रहते हैं। विंटर मुझे हमेशा छोड़ने आता है ना। उसको कैमरे में देखना भी बराबर आता है। इंसानों से अच्छे तो जानवर होते हैं भाई। जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं। धोखेबाज होते हैं इंसान। लालबागचा राजा के दरबार में कोमल के साथ दिखे गोविंदा गणपति उत्सव के दौरान गोविंदा लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान वह अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए थे। दोनों ने गणपति बप्पा के दर्शन किए। गणपति उत्सव में भी अलग नजर आया परिवार इस साल गणपति उत्सव के दौरान गोविंदा और सुनीता साथ नजर नहीं आए। गणेश चतुर्थी के मौके पर सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा का स्वागत किया गया। गणेशोत्सव के दौरान गोविंदा और सुनीता के बेटे यशवर्धन और बेटी टीना भी मौजूद थे। हालांकि, इस दौरान गोविंदा नजर नहीं आए। गणेश चतुर्थी के दिन सुनीता ने कहा था कि गोविंदा फिलहाल अमेरिका में हैं और रात तक वापस आएंगे। उन्होंने कहा था कि अगर सफर के बाद वह थके होंगे, तो आज बप्पा के दर्शन करने नहीं आएंगे। कल दर्शन करने जरूर आएंगे। बाद में गोविंदा दर्शन के लिए घर गए। वहां उनके बच्चे टीना और यशवर्धन नजर आए। हालांकि, गोविंदा पब्लिकली सुनीता के साथ नजर नहीं आए। वहीं, गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले रविवार को सुनीता आहूजा गणपति बप्पा को घर लेकर आईं। इस दौरान वह अकेली ही ढोल की थाप पर डांस करती नजर आईं। तब भी गोविंदा उनके साथ नजर नहीं आए थे। गौरतलब है कि पिछले एक साल से गोविंदा और सुनीता की शादीशुदा जिंदगी खबरों में है। पिछले महीने सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की याचिका वापस ले ली है। दरअसल, पिछले साल गणेशोत्सव के कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में दावा किया था कि सुनीता ने गोविंदा से तलाक की याचिका दायर की थी। हालांकि, गणेशोत्सव के दौरान दोनों साथ नजर आए थे। देखिए गोविंदा- सुनीता के पिछले साल के सेलिब्रेशन की झलक- वहीं, गणेश चतुर्थी से पहले सुनीता ने जूम को दिए एक इंटरव्यू में इस साल के गणेशोत्सव को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि इस बार वह खुद गणपति बप्पा को घर लेकर आएंगी। उन्होंने इसकी वजह भी बताई थी। सुनीता ने कहा था कि पिछले साल उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और बप्पा के आशीर्वाद से उन्हें दो टीवी शोज में काम करने का मौका मिला। उन्होंने यह भी बताया था कि उन्होंने अपने बेटे के साथ एक फिल्म की है। सुनीता ने यह भी बताया था कि उन्हें सबसे ज्यादा अच्छा तब लगता है, जब लोग उनके घर आकर गणपति बप्पा के दर्शन करते हैं। इस साल उन्होंने बप्पा से अपनी और परिवार की खुशियों के लिए प्रार्थना की है। इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने यह भी बताया था कि वह इस साल गणपति बप्पा से क्या मांगना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह और उनके बच्चे यशवर्धन आहूजा और टीना आहूजा अच्छे लोगों के साथ काम करते रहें। सुनीता ने कहा, “अगले गणपति तक मुझे अपना खुद का घर लेना है। ये मैं बप्पा से मांगूंगी। मुझे बस अपने बच्चों की सफलता, अपनी सफलता और खुशी चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि वह अपनी जिंदगी में किसी तरह का तनाव नहीं चाहतीं। सुनीता ने बप्पा से प्रार्थना की कि उनकी और उनके बच्चों की जिंदगी से सभी नेगेटिव लोग दूर हो जाएं। साथ ही उन्हें अच्छे लोगों के साथ अच्छा काम करने का मौका मिलता रहे। सुनीता आहूजा का वर्क फ्रंट वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनीता आहूजा जल्द एक्टिंग में डेब्यू करने वाली हैं। वह डायरेक्टर साजिद खान की फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत करेंगी। फिल्म में उनके बेटे यशवर्धन आहूजा, नितांशी गोयल और जेमी लीवर भी नजर आएंगे। यह फिल्म 7 जनवरी 2027 को रिलीज होने वाली है। गोविंदा की पत्नी सुनीता का भी बप्पा के आगमन का जश्न मनाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस दौरान न गोविंदा दिखे और न ही उनके बच्चे। उन्होंने इस दौरान चप्पल भी नहीं पहन रखी थी।

Continue reading on the app

भारत में पहली बार होगी साइक्लिंग रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप:पुणे को 2032 की मेजबानी; ग्रोनिंगन-ड्रेंथे में 2034 एडिशन

भारत पहली बार साइक्लिंग रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। इंटरनेशनल साइक्लिंग यूनियन (UCI) ने 2032 की चैंपियनशिप के लिए पुणे को मेजबान चुना है। इसका फैसला मॉन्ट्रियल में हुई UCI कांग्रेस में किया गया। नीदरलैंड्स के ग्रोनिंगन-ड्रेंथे को 2034 की चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। UCI प्रेसिडेंट डेविड लापार्तिएंत ने कहा कि पुणे और ग्रोनिंगन-ड्रेंथे की ओर से मजबूत दावेदारी पेश की गई थी। UCI ने दोनों आयोजकों के लिए मेजबानी का रास्ता निकाला है। 2032 में पहली बार भारत आएगी चैंपियनशिप पुणे की मेजबानी के साथ पहली बार UCI रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप भारत में होगी। यह भारत में इंटरनेशनल रोड साइक्लिंग के विस्तार के लिहाज से भी अहम है। UCI ने कहा कि भारत में यह आयोजन प्रतिस्पर्धी साइक्लिंग और आम लोगों के बीच साइकिलिंग को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। भारत 2030 में अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा 2036 ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने की भी उसकी योजना है। 1974 में पहली बार यूरोप से बाहर हुई थी चैंपियनशिप रोड साइक्लिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप लंबे समय तक यूरोप तक सीमित रही। 1974 में मॉन्ट्रियल में पहली बार यूरोप के बाहर इसका आयोजन हुआ था। इसके बाद 1990 में जापान रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी करने वाला पहला एशियाई देश बना। एशिया में इसके बाद 2016 में दोहा और 2028 में अबू धाबी को मेजबानी मिली। 2025 में रवांडा पहला अफ्रीकी मेजबान बना। 2032 के बाद 2034 में नीदरलैंड्स ग्रोनिंगन और ड्रेंथे को 2034 UCI रोड और पैरा-साइक्लिंग रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप की संयुक्त मेजबानी मिली है। यानी 2032 की मेजबानी पुणे को और उसके दो साल बाद 2034 का आयोजन नीदरलैंड्स में होगा। --------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… चेस ओलिंपियाड-प्रज्ञानानंद और गुकेश ने दिलाई भारत को जीत:इंग्लैंड को 2.5-1.5 से हराया; महिला टीम ने जर्मनी को 3.5-0.5 से मात दी 46वें FIDE चेस ओलिंपियाड के 7वें राउंड में आर. प्रज्ञानानंद और डी. गुकेश की जीत से भारत की मेंस टीम ने इंग्लैंड को 2.5-1.5 से हरा दिया। बुधवार को समरकंद में खेले गए मुकाबले में प्रज्ञानानंद ने टॉप बोर्ड और गुकेश ने चौथे बोर्ड पर जीत दर्ज की। इससे भारत ने पिछले राउंड में उज्बेकिस्तान से मिली हार के बाद वापसी की। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Video: चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर का जाना तय, किसका नाम रेस में सबसे आगे?

अजीत अगरकर का मुख्य चयनकर्ता के रूप में कार्यकाल सवालों के घेरे में है। टीम के प्रदर्शन, खासकर टेस्ट में, और वरिष्ठ खिलाड़ियों से जुड़े हालिया विवादों के बीच उनके कार्यकाल विस्तार या बदलाव पर चर्चा हो रही है। बीसीसीआई का रुख और आगामी विश्व कप को देखते हुए टीम के भविष्य पर इसके प्रभाव महत्वपूर्ण चर्चा के विषय हैं। Thu, 24 Sep 2026 15:16:46 +0530

  Videos
See all

News18 DEFCON 2026 : CDS NS Raja Subramani का बड़ा बयान, ‘सेना को हर मोर्चे पर रहना है तैयार’ #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T10:17:01+00:00

Rajasthan Politics: EVM पर कांग्रेस के सवालों से लेकर 51 लाख के दावे तक, अरुण चतुर्वेदी का पलटवार #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T10:16:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers