Responsive Scrollable Menu

नोएडा में AC बस में आग लगी, 9 जिंदा जले:यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, 35 यात्रियों को लेकर महोबा जा रही थी

नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर AC बस में आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। 35 यात्रियों को लेकर बस नोएडा से महोबा जा रही थी। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Continue reading on the app

चीन के हाथ लगे अमेरिकी F-35 फाइटर जेट के पार्ट्स:ऑस्ट्रेलिया से अमेरिका आ रहे थे, रास्ते में हांगकांग पहुंचे; पेंटागन ने जांच शुरू की

अमेरिका के सबसे एडवांस्ड फाइटर जेट F-35 के कुछ पार्ट्स चीन के हाथ लग गए हैं। ये पार्ट्स ऑस्ट्रेलिया से अमेरिका भेजे जा रहे थे, लेकिन रास्ते में इनकी खेप हांगकांग पहुंच गई। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पेंटागन ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के पास पहुंचे सामान में F-35 की कॉकपिट कैनोपी और हथियार रखने वाले हिस्से का दरवाजा शामिल है। F-35 जॉइंट प्रोग्राम ऑफिस ने कहा है कि वह अमेरिकी अधिकारियों और इंडस्ट्री पार्टनर्स के साथ मिलकर इन पार्ट्स को वापस हासिल करने और घटना की जांच करने पर काम कर रहा है। साथ ही भविष्य में ऐसा फिर दोबारा न हो इसके लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया से मरम्मत के लिए अमेरिका भेजे गए थे ब्लूमबर्ग के मुताबिक, F-35 के ये पार्ट्स कुछ महीने पहले ऑस्ट्रेलिया से मरम्मत या नष्ट करने के लिए अमेरिका भेजे गए थे। लेकिन रास्ते में शिपमेंट अचानक हांगकांग पहुंच गई। यह साफ नहीं है कि इसे वहां क्यों और कैसे डायवर्ट किया गया। हांगकांग चीन के नियंत्रण में है, इसलिए अमेरिकी अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की है। ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने भी पार्ट्स के हांगकांग पहुंचने की पुष्टि की है। हालांकि, उनका कहना है कि ये संवेदनशील उपकरण नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया इस मामले में अमेरिका और F-35 बनाने वाली कंपनी लॉकहीड मार्टिन के संपर्क में है। अमेरिकी संसद में मुद्दा उठा, पूछताछ शुरू की पोलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले को लेकर अमेरिकी संसद में भी पूछताछ शुरू हुई है। चिंता यह है कि चीन को F-35 की बेहद गोपनीय तकनीक से जुड़े अहम हिस्सों तक पहुंच मिल सकती है। F-35 को अमेरिका का सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान माना जाता है। यह पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट है। इसमें दुश्मन के रडार से बचने वाली तकनीक के साथ एडवांस्ड रडार, सेंसर और नेटवर्किंग सिस्टम लगे हैं। F-35 का पहला विमान करीब 20 साल पहले अमेरिका के टेक्सास में तैयार हुआ था। अमेरिकी कांग्रेस की रिसर्च सर्विस के मुताबिक, अब तक 1200 से ज्यादा F-35 बनाए जा चुके हैं और 19 देशों ने इन्हें खरीदने के ऑर्डर दिए हैं। चीन पर पहले भी F-35 की जानकारी हासिल करने के आरोप लगे चीन पर पहले भी F-35 की तकनीक से जुड़ी जानकारी हासिल करने के आरोप लग चुके हैं। पेंटागन को सलाह देने वाले डिफेंस साइंस बोर्ड ने 2013 की एक रिपोर्ट में कहा था कि चीनी साइबर हमलों के जरिए अमेरिकी रक्षा कार्यक्रमों से जुड़ा डेटा हासिल किया गया था। इसमें F-35 जॉइंट स्ट्राइक फाइटर प्रोग्राम भी शामिल था। अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, F-35 की तकनीक लगातार अपडेट की जाती है।इसलिए कई साल पहले मिली जानकारी से आज के F-35 की पूरी तकनीक का पता नहीं चलता। खबर अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

  Sports

महिला वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वालीं 6 बल्लेबाज, 8 साल से कायम है विश्व कीर्तिमान

6 batsman Most runs in an Women ODI Innings: महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियों का यह सफर अद्भुत है. 2018 में न्यूजीलैंड की एमेलिया केर की ओर से आयरलैंड के खिलाफ खेली गई ऐतिहासिक पारी आज भी शीर्ष पर कायम है. इससे पहले 1997 में ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क ने दोहरा शतक जड़कर इतिहास रचा था. हाल में चमारी अटापट्टू, दीप्ति शर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट और हेली मैथ्यूज ने भी अपनी तूफानी पारियों से रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया है. Thu, 24 Sep 2026 19:56:28 +0530

  Videos
See all

Saurav Das। CJP। Gyanesh Kumar: अब CJP ने मांगा CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा। #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T14:39:23+00:00

CBI FIR के बाद Disha Salian Case में अगला कदम क्या? गणेशोत्सव के बाद एक्शन पर नजर | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T14:38:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers