Responsive Scrollable Menu

ओडिशा तट से टकराएगा चक्रवात:5,000 लोगों को सुरक्षित जगह भेजा गया; 7 जिलों में स्कूल बंद; आंध्र प्रदेश और बंगाल में भी भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। चक्रवात आज ओडिशा के कलिंगपट्टनम तट से टकरा सकता है। IMD के मुताबिक, यह 23 सितंबर की रात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट के बीच, विशाखापट्टनम और गोपालपुर के बीच कलिंगपट्टनम के पास गहरे दबाव के रूप में तट पार कर सकता है। ओडिशा में इसका सबसे ज्यादा असर होने की आशंका है। करीब 5000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य के कम से कम 7 जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं। सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। 11 जिलों के कलेक्टरों को राहत और बचाव की तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। सरकार ने कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रखने और मौसम की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान है। दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Continue reading on the app

भास्कर अपडेट्स:पीएम मोदी आज वडनगर से वाराणसी तक जा रहे बाइकर्स से मिलेंगे, सेवा यात्रा में शामिल हुए हैं मोटरसाइकिलिस्ट

पीएम मोदी गुरुवार सुबह ‘सेवा यात्रा’ के प्रतिभागियों से बातचीत करेंगे। यह मोटरसाइकिल रैली गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक जा रही है। यात्रा में शामिल बाइक सवार शहरों, जिलों और गांवों से गुजरते हुए स्थानीय लोगों से मिल रहे हैं और जरूरत के मुताबिक सेवा गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान यात्रा में शामिल 10 बाइक ग्रुप मौजूद रहेंगे। यह यात्रा सेवा, संपर्क, युवाओं की भागीदारी, सामाजिक कल्याण, सांस्कृतिक जुड़ाव और समुदाय को जोड़ने जैसे पहलुओं को एक जगह ला रही है। दो बाइक रैलियों को 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर रवाना किया गया था। एक रैली उनके जन्मस्थान वडनगर से वाराणसी और दूसरी वाराणसी से वडनगर के लिए निकली है। दोनों यात्राएं 7 अक्टूबर को पूरी होंगी। ये रैलियां मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को चिह्नित करने के लिए निकाली जा रही हैं। SIR के बाद अरुणाचल कांग्रेस ने मांगी जांच, हर नाम हटाने का आधार सार्वजनिक करने की मांग अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस ने SIR के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए विधानसभा क्षेत्रवार जांच की मांग की है। पार्टी ने कहा कि राज्य में मतदाताओं की संख्या पिछली सूची के मुकाबले 21% से ज्यादा घट गई है। कांग्रेस ने हर नाम हटाए जाने का कानूनी और सत्यापन योग्य आधार सुनिश्चित करने को कहा है। अरुणाचल प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची मंगलवार को जारी हुई। इसमें 6.96 लाख मतदाता हैं। यह SIR से पहले की संख्या से 1.91 लाख कम है। अंतिम सूची में 3,43,709 पुरुष, 3,52,315 महिलाएं और दो थर्ड-जेंडर मतदाता शामिल हैं। अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) ने कहा कि इतनी बड़ी कमी को देखते हुए चुनाव अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्रवार और श्रेणीवार आंकड़े सार्वजनिक करने चाहिए। पार्टी ने नाम जोड़ने और हटाने की संख्या के साथ, गोपनीयता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, नाम हटाने के व्यापक कारण भी सार्वजनिक करने की मांग की है। कांग्रेस ने कहा कि हर नाम हटाने का कानूनी और सत्यापन योग्य आधार होना चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रशासनिक गलतियों या दूरदराज के इलाकों तक पहुंचने में आने वाली दिक्कतों के कारण कोई पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 LIVE Today: रोशिबिना देवी ने रचा इतिहास, आधे घंटे के भीतर भारत को मिला दूसरा मेडल

Asian Games 2026 Live Updates, Day 6: आईची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 के छठे दिन की न्यूज18 की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है. आज भारतीय खिलाड़ी 14 खेलों में हिस्सा लेंगे, जिसमें शूटिंग, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, हॉकी, कबड्डी, रोइंग, स्क्वैश, स्विमिंग, ई-स्पोर्ट्स, कैनो स्प्रिंट, फेंसिंग, टेबल टेनिस और वुशु सरीखे खेल शामिल हैं. मैं अंशुल तलमले हूं और मैं आपको ताजा स्कोर, नतीजों और मेडल जीतने वालों के बारे में जानकारी देता रहूंगा. Thu, 24 Sep 2026 06:37:54 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका युद्ध लाइव | Hormuz | Trump | Houthi | IRGC | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T02:39:38+00:00

Iran Flights Suspended: दुनियाभर में ईरान की उड़ानें बंद? एयरस्पेस पर बड़ा संकट | Iran News | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T02:45:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers