Responsive Scrollable Menu

4 दिसंबर को सांसद प्रिया सरोज संग सात फेरे लेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह, लखनऊ के रमाडा होटल में होगी शादी

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी से सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है। दरअसल दोनों 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में सात फेरे लेंगे। इससे पहले जून में दोनों की सगाई भी लखनऊ में हुई थी जिसमें खेल और राजनीति जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी में भी बड़ी संख्या में मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।

दरअसल पहले दोनों की शादी वाराणसी में करने की योजना थी लेकिन रिंकू सिंह के पिता के निधन के बाद कार्यक्रम टाल दिया गया था। अब दोनों परिवारों ने नई तारीख तय कर दी है और तैयारियां शुरू हो गई हैं।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तैयारियां शुरू

जानकारी दे दें कि रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हैं जबकि प्रिया सरोज मछलीशहर से सांसद हैं। दोनों की सगाई जून में लखनऊ में हुई थी और अब शादी के लिए भी राजधानी को ही चुना गया है। पहले शादी वाराणसी के एक होटल में प्रस्तावित थी लेकिन 27 फरवरी 2026 को रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह के निधन के बाद यह कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया गया था। अब 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में शादी होगी। वहीं दोनों परिवारों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शादी में खेल जगत और राजनीति से जुड़े लोगों के शामिल होने की संभावना है। रिंकू और प्रिया की सगाई में भी कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे थे। रिंकू हाल ही में दलीप ट्रॉफी में खेलते नजर आए थे। उन्होंने मैच की दो पारियों में 60 और 20 रन बनाए थे। इससे पहले जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे पर टी-20 सीरीज का हिस्सा भी रहे थे।

जानिए रिंकू सिंह का अंतरराष्ट्रीय करियर कैसा रहा है?

दरअसल रिंकू सिंह भारत के लिए वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 2 वनडे मैच खेले हैं जिनकी दो पारियों में 55 रन बनाए हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिंकू ने 48 मैच खेले हैं। इनमें 35 पारियों में उन्होंने 702 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.94 और स्ट्राइक रेट 156.34 रहा है। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 69 रन है। रिंकू ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाई। पिछले कुछ समय में वे मुख्य रूप से टी-20 प्रारूप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं।

Continue reading on the app

23 KM माइलेज, 6 एयरबैग...कीमत ₹8,29,990! ये हैं देश की सबसे अच्छी डीज़ल कार; गांव-देहात के लिए बेस्ट

Most Affordable Diesel Cars in India: अगर आप कम बजट में ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जो दमदार इंजन के साथ शानदार माइलेज भी दे, तो बाजार में अभी कई डीजल ऑप्शन मौजूद हैं. ₹8.29 लाख से शुरू होने वाली Tata Altroz Diesel से लेकर Mahindra Bolero, Bolero Neo, Kia Sonet और XUV 3XO तक, इन कारों में कीमत के साथ अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से खास फीचर्स मिलते हैं. जानिए किस कार में क्या खास है और कितना माइलेज मिलता है.

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya Injury Update: न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो गए हैं. ट्रेनिंग के दौरान हार्दिक पंड्या की दाहिनी पिंडली में फिर से चोट लग गई है. इस तरह एक बार फिर हार्दिक टीम इंडिया के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. हार्दिक इंडियन प्रीमियर लीग में ही चोटिल हुए थे, जिसके बाद से यह भारतीय ऑलराउंडर पूरी तरह उबर नहीं पाया है. Sat, 26 Sep 2026 08:32:17 +0530

  Videos
See all

Pak Journalsit के सवाल पर S. Jaishankar बोले- आतंकी देश सवाल पूछ रहा है #shortvideo #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T03:04:48+00:00

America Iran War Latest News: होर्मुज स्टेट पर महायुद्ध की नई धमकी | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T03:03:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers