Responsive Scrollable Menu

नहीं थम रहा रतलाम लॉ कॉलेज का गरबा विवाद, हिंदू संगठनों और छात्रों के बीच हुई जमकर नारेबाजी, जानिए क्या है पूरा मामला?

रतलाम के शासकीय डॉ. कैलाशनाथ काटजू लॉ कॉलेज में गरबा विवाद एक बार फिर सड़क पर पहुंच गया है। दरअसल हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र भी कॉलेज के बाहर आ गए जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और नारेबाजी हुई। हंगामे के बीच एक पदाधिकारी के बयान को लेकर विवाद और बढ़ गया जबकि कॉलेज प्रशासन ने दोहराया कि परिसर में कपल गरबा नहीं हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति संभाली।

दरअसल स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया। कॉलेज का मुख्य गेट बंद कराया गया और छात्रों को परिसर के अंदर भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों को अलग कर माहौल शांत कराया गया।

इस बयान के बाद बढ़ा विवाद

वहीं हंगामे के दौरान हिंदू जागरण मंच के प्रांत सदस्य राजेश कटारिया ने छात्रों से कहा “ज्यादा नचवाने का शौक है तो अपनी बहन-बेटियों को लेकर आओ।” इस बयान के बाद विवाद और तेज हो गया। हालांकि बाद में कटारिया ने कहा कि उनका उद्देश्य धार्मिक आयोजन में कपल गरबा को लेकर सवाल उठाना था। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अनुराधा तिवारी ने फिर स्पष्ट किया कि कॉलेज परिसर में कपल गरबा नहीं हुआ था। उनके मुताबिक गणेशोत्सव के तहत छात्र-छात्राओं ने सामूहिक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी थी और इसे गलत तरीके से कपल गरबा बताया गया।

जानिए सोमवार से बुधवार तक कैसे बढ़ा पूरा विवाद

दरअसल लॉ कॉलेज में 10 दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान सोमवार को आरती के बाद छात्राओं ने गरबा किया था। इसी दौरान हिंदू संगठनों के कुछ सदस्य कॉलेज पहुंचे और कपल गरबा होने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। उस समय भी पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा था। इसके अगले दिन कॉलेज के छात्र और स्टाफ कलेक्टर व एसपी के नाम ज्ञापन देने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी लोगों ने कॉलेज में घुसकर हंगामा किया और प्रिंसिपल तथा छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार किया।

इसी बीच सोशल मीडिया पर भी दोनों पक्षों के बीच बयानबाजी बढ़ी। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों का दावा है कि छात्रों ने चुनौती भरे संदेश भेजे थे जिसके बाद वे कॉलेज पहुंचे। बुधवार को हिंदू जागरण मंच के बैनर तले विरोध प्रदर्शन का ऐलान हुआ। इसमें राजेश कटारिया, सिद्धार्थ पंड्या, संस्कृति बचाओ अभियान के अभिषेक उपाध्याय समेत कई लोग पहुंचे। पुलिस के अनुसार भीड़ बढ़ने के बाद अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

Continue reading on the app

Samrat Choudhary के बचाव में उतरे JDU MLA Anant Singh| Jamui Incident| Bihar News

Samrat Choudhary के बचाव में उतरे JDU MLA Anant Singh| Jamui Incident| Bihar News #SamratChoudhary #AnantSingh #JDU #BJP #BiharPolitics #NDA #JamuiIncident #PoliticalStatement #BiharNews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

Women’s UPL 2026: देहरादून वॉरियर्स बनी उत्तराखंड प्रीमियर लीग की चैंपियन, फाइनल में मसूरी क्वींस को दी मात

Women's UPL 2026: विमेंस उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच देहरादून वॉरियर्स और मसूरी क्वींस की टीमें के बीच खेला गया. इस मैच में देहरादून वॉरियर्स ने 15 रनों से बाजी मारी. Fri, 25 Sep 2026 00:03:09 +0530

  Videos
See all

Bihar News : जमुई पीड़िता की मां ने एनकाउंटर पर क्या कहा ? #jamuinews #jamuicase #jamuivictim #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T19:34:09+00:00

Bihar Liquor Ban News: बिहार में शराबबंदी? | Sharabbandi | Breaking News | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T19:30:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers