Pitru Paksha: इन 5 कामों के बिना अधूरा रह जाता है पितृ पक्ष में श्राद्ध, जानें 'पंचबलि' की विधि और महत्व
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष 2026 में पंचबलि कर्म पितरों को प्रसन्न करने का महत्वपूर्ण तरीका है. जानें गाय, कुत्ते, कौए, देवता और चींटियों के लिए भोजन निकालने की विधि, महत्व और लाभ.
The post Pitru Paksha: इन 5 कामों के बिना अधूरा रह जाता है पितृ पक्ष में श्राद्ध, जानें 'पंचबलि' की विधि और महत्व appeared first on Prabhat Khabar.
ISRO Mangalyaan: 24 सितंबर को भारत ने रचा था इतिहास, बना मंगल की कक्षा में पहुंचने वाला चौथा देश
अंतरिक्ष के क्षेत्र में 24 सितंबर की तारीख भारत की एक अहम उपलब्धि के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान (मंगल यान) भेजने वाली विश्व की चौथी अंतरिक्ष एजेंसी बनी। एशिया के दो दिग्गज चीन और जापान को भारत ने पीछे छोड़ दिया, क्योंकि यह दोनों देश अपने पहले मंगल अभियान में सफल नहीं हो पाए थे।
देश-दुनिया के इतिहास में 24 सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1726 : ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर की अदालत स्थापित करने का अधिकार दिया गया। 1861 : भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मैडम भीखाजी रुस्तम कामा का जन्म। 1971: रूस के 90 राजनयिकों को जासूसी के आरोप में ब्रिटेन से निकाला गया।
1983 : पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर हाफिज मोहम्मद के पुत्र शोएब मोहम्मद ने भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरूआत की। 1990 : पूर्वी जर्मनी वारसा संधि से हटा। 2004 : हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए।
2006 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भारत के प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया। 2009 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए। 2014 : भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान (मंगल यान) भेजने वाली विश्व की चौथी अंतरिक्ष एजेंसी बनी।
2024: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने संसद भंग की। 2025: सीरिया के राष्ट्रपति ने 60 वर्ष में पहली बार संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









