Responsive Scrollable Menu

भारतीय वायु सेना के लिए एंटी-एयरफील्ड ग्लाइड बम बनाने के लिए भारत डायनेमिक्स को मिला 811 करोड़ रुपए का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की लंबी दूरी से सटीक हमला करने की क्षमता को मजबूत करने के लिए भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के साथ 810.79 करोड़ रुपए का एक महत्वपूर्ण अनुबंध किया है। इस समझौते के तहत वायुसेना के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन्स (एसएटी-एसएएडब्ल्यू) और संबंधित उपकरणों की खरीद की जाएगी।

रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, यह खरीद बाय इंडियन-इंडिजिनसली डिजाइन्ड, डेवलप्ड एंड मैन्युफैक्चर्ड श्रेणी के अंतर्गत की जा रही है। अनुबंध पर हस्ताक्षर रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हुए।

एसएटी-एसएएडब्ल्यू एक एयर-टू-ग्राउंड प्रिसिजन-गाइडेड ग्लाइड बम है, जिसे जगुआर, हॉक और सुखोई-30 एमकेआई जैसे लड़ाकू विमानों से दागा जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह दुश्मन के एयरफील्ड को काफी दूरी से निशाना बनाने में सक्षम है, जिससे लड़ाकू विमान दुश्मन की वायु रक्षा प्रणाली की सीमा में प्रवेश किए बिना हमला कर सकते हैं।

यह प्रणाली रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित की गई है। मंत्रालय के अनुसार, इसमें लगभग 60 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है। साथ ही इनिशियल मेजरमेंट यूनिट, लॉन्ग इम्पैक्ट डिले फ्यूज और ट्विन स्टोर कैरियर जैसे उप-प्रणालियों का भी स्वदेशीकरण किया गया है, जिससे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को और बढ़ावा मिलेगा।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि एसएटी-एसएएडब्ल्यू की आपूर्ति 2027-28 और 2028-29 के दौरान की जाएगी। इसके शामिल होने से भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और किसी भी संघर्ष की स्थिति में निर्बाध हवाई अभियान चलाने की क्षमता और मजबूत होगी।

ये स्मार्ट ग्लाइड बम विशेष रूप से रनवे, टैक्सी ट्रैक, मजबूत बंकर, विमान हैंगर, रडार प्रतिष्ठान, ईंधन भंडारण केंद्र और संचार सुविधाओं जैसे महत्वपूर्ण सैन्य ढांचों को निशाना बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इनका उद्देश्य संघर्ष के शुरुआती चरण में दुश्मन के एयरबेस को नुकसान पहुंचाकर उसकी हवाई शक्ति को कमजोर करना होता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, ग्लाइड बम पारंपरिक सामरिक मिसाइलों की तुलना में अपेक्षाकृत कम लागत वाले होते हैं, क्योंकि इनमें आगे बढ़ने के लिए अलग रॉकेट या जेट इंजन नहीं होता। यह लॉन्च करने वाले विमान की गति और एयरोडायनामिक ग्लाइड क्षमता का उपयोग कर लक्ष्य तक पहुंचते हैं।

एसएटी-एसएएडब्ल्यू में उच्च-विस्फोटक, प्री-फ्रैगमेंटेड डीप-पेनेट्रेशन वारहेड लगाया गया है, जो एयरफील्ड अवसंरचना को अधिकतम नुकसान पहुंचाने में सक्षम है। इसके साथ सैटेलाइट आधारित नेविगेशन प्रणाली इसे उच्च स्तर की सटीकता प्रदान करती है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

सड़कों पर महिला सुरक्षा के लिए दिल्ली में दौड़ेंगे 1300 दुर्गा EV ऑटो, दिल्ली कैबिनेट का बड़ा फैसला

महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली कैबिनेट ने बड़ा निर्णय लिया है. दिल्ली में दुर्गा EV ऑटो योजना को मंजूरी मिली है. इस योजना के तहत दिल्ली सरकार 1300 EV ऑटो चलवायेगी. ये ऑटो मात्र महिलाओं और ट्रांसजेंडर को दिया जाएगा. दिल्ली के हर जिले में 90 दुर्गा ऑटो का परमिट दिया जाएगा, वहीं पूरी दिल्ली में 130 ट्रांसजेंडर को   दुर्गा ऑटो का परमिट दिया जाएगा.

100 ई-ऑटो का आवंटन होगा

योजना के तहत दिल्ली के हर राजस्व जिले में अधिकतम 100 ई-ऑटो का आवंटन होगा. इनमें अधिकतम 90 ई-ऑटो महिलाओं और 10 ई-ऑटो ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए होंगे. योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की सुविधा होगी. इसके लिए अलग ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: भारत ने रिले रेस में जीता सिल्वर मेडल, ट्रक ड्राइवर की बेटी ने किया कमाल

भारत को मिक्स्ड रिले 4x400m में सिल्वर मेडल हासिल हुआ है. वम्मा मचेत्तिरा , विशाल थेन्नारासु, विथ्या रामराज और मनु थेकिन्नालिल ने मिलकर देश को मेडल जिताया. Thu, 24 Sep 2026 19:02:25 +0530

  Videos
See all

News18 DEFCON 2026 | "यह एक सराहनीय प्रयास है" | Rajnath Singh | #News18Defcon2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T14:12:30+00:00

Rahul Gandhi Press Conference: राहुल ने दी ज्ञानेश कुमार को बड़ी धमकी.? | Election Commission | CEC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T14:12:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers