IPL 2027 ऑक्शन को लेकर सस्पेंस खत्म! भारत के इस शहर में लगेगी खिलाड़ियों की बोली, तारीख और वेन्यू का हुआ खुलासा
IPL 2027: आईपीएल 2027 सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. आगामी सीजन के लिए मिनी ऑक्शन होना है, जिसकी चर्चाएं काफी वक्त से चल रही थीं. पिछले 3 सालों से ऑक्शन भारत के बाहर विदेशों (दुबई, जेद्दा और अबू धाबी) में हो रहे थे, लेकिन अब BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने 23 सितंबर को अपने एक बयान में आईपीएल 2027 के ऑक्शन के वेन्यू और समय का खुलासा कर दिया है. उन्होंने बताया कि इस बार ऑक्शन भारत के गोवा शहर में दिसंबर महीने में आयोजित किया जाएगा.
आईपीएल ऑक्शन के आयोजन को लेकर एक बड़ा बदलाव सामने आया है. पिछले कुछ समय से खिलाड़ियों की यह नीलामी सऊदी अरब, दुबई और अबू धाबी जैसे विदेशी मंचों पर हो रही थी, लेकिन अब बीसीसीआई ने इस मेगा इवेंट को वापस भारत में आयोजित करने का मन बना लिया है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस बात की पुष्टि की है कि इस साल दिसंबर के महीने में आईपीएल का ऑक्शन गोवा में किया जाएगा.
इसका मतलब है कि विदेशी चकाचौंध को छोड़कर, इस बार खूबसूरत गोवा के तटीय माहौल में खिलाड़ियों की किस्मत चमकेगी और फ्रेंचाइजियां उन पर करोड़ों रुपये की बोली लगाते नजर आएंगी. हालांकि, ऑक्शन की सटीक तारीखों का ऐलान होना अभी बाकी है, जो जल्द ही सामने आ सकती हैं.
#WATCH | Guwahati: BCCI Secretary Devajit Saikia said, "This year, after hosting the IPL auction in three foreign locations, Saudi Arabia, Dubai, and Abu Dhabi last year, we are going to host it in Goa in the month of December."
— ANI (@ANI) September 23, 2026
On the India A Women vs Australia A Women… pic.twitter.com/PRnlZAAI8N
क्या चुनाव आयोग में CEC बाकी दो चुनाव आयुक्तों से ऊपर हैं; अभिषेक मनु सिंघवी ने याद दिलाई SC की कही बात
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि दोनों चुनाव आयुक्तों ने SIR की कवायद के दौरान 10 महीनों में 14 बार निर्वाचन आयोग के समक्ष आपत्ति जताई थी। इन आपत्तियों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने और प्रक्रियागत बदलावों को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan









