Responsive Scrollable Menu

Sweet Corn Porridge Recipe: मक्का, गुड़ और देसी घी से बनती है स्पेशल बघेलखंडी डिश, चखते ही बार-बार खाने का करेंगा मन

Sweet Corn Porridge recipe: घेलखंड के देसी खाने का स्वाद अपने आप में खास है. यहां घर में मौजूद साधारण चीजों से भी स्वादिष्ट पकवान तैयार किए जाते हैं. ऐसी ही एक डिश है मक्के की मीठी दलिया, जिसे करीब 10 मिनट में आसानी से बनाया जा सकता है. अगर आप नाश्ते या शाम के समय कुछ हल्का और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं तो मक्के की मीठी दलिया अच्छा विकल्प हो सकती है. इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. मक्का, गुड़ और देसी घी से ही इसे तैयार किया जाता है. बघेलखंडी तरीके से बनी इस दलिया में गुड़ की मिठास और देसी घी की खुशबू इसका स्वाद बढ़ा देती है. घर पर इसे बनाना भी काफी आसान है. लोकल 18 को जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी अंजलि चतुर्वेदी ने बताया कि मक्के की मीठी दलिया घर पर आसानी से बनाई जा सकती है.

Continue reading on the app

ममता बनर्जी ने CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और बंगाल में दोबारा चुनाव की मांग उठाई

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले की मतदाता सूची के आधार पर फिर से चुनाव कराने की बुधवार को मांग की। बनर्जी ने साथ ही आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्वाचन आयोग ने इस साल की शुरुआत में हुए चुनाव को ‘‘लूट’’ लिया। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है, जब अंग्रेजी दैनिक इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक खबर में दावा किया गया है कि देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान विभिन्न राज्यों में नाम हटाए जाने समेत कई मुद्दों को लेकर चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने आपत्तियां जताई थीं।

इस खबर के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया। बनर्जी ने फेसबुक लाइव में कहा, “अब यह साबित हो गया है कि भाजपा और निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लूट लिया।” उन्होंने कहा, ‘‘जब तक ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहेंगे, तब तक देशभर में विरोध प्रदर्शन होंगे। उन्हें तुरंत गिरफ्तार करके जेल भेजा जाना चाहिए।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पद उनके जैसे व्यक्ति के लिए नहीं है। यह आजादी की एक और लड़ाई है—इस बार उस सीईसी से जिसकी निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं, और उस भाजपा से, जिसने भारत को बर्बाद कर दिया है।’’ खबर में दावा किया गया है कि संधू और जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार एसआईआर से जुड़े फैसलों और आदेशों पर औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराईं, जिनमें कुछ ऐसे फैसले भी शामिल थे, जो कथित तौर पर उनकी जानकारी के बिना लिये गए थे। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने कहा है कि एसआईआर से जुड़े फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी से सर्वसम्मति से लिये गए थे।

बनर्जी ने कहा, ‘‘पुरानी मतदाता सूची के साथ पश्चिम बंगाल में फिर से चुनाव होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगियों ने इस मुद्दे पर बात की है और वे जल्द बैठक करेंगे। बनर्जी की यह टिप्पणी निर्वाचन आयोग द्वारा ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और उसके आरक्षित जोड़ा फूल और घास’ चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगाए जाने के कुछ दिनों बाद आई है। आयोग ने यह कदम पार्टी पर नियंत्रण को लेकर जारी गुटीय विवाद के बीच उठाया था।

इसके बाद निर्वाचन आयोग ने छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनावों के लिए दोनों गुटों को अलग-अलग अस्थायी पहचान आवंटित की। ममता गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिह्न दिया गया, जबकि अरूप रॉय के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘लिफाफा’ चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।

Continue reading on the app

  Sports

कौन है किम-जोंग-उन के देश की महिला एथलीट, जिसने मीराबाई चानू से छीना एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल

Who is North Korea ri song gum: भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने बुधवार को एशियन गेम्स में महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग का सिल्वर मेडल जीता जबकि गोल्ड गया नॉर्थ कोरिया की री सॉन्ग गम के पास, ये उनका लगातार तीसरा एशियन गोल्ड मेडल था. मीराबाई ने अभी तक ओलंपिक से लेकर विश्व चैंपियनशिप में भी पदक जीते थे, लेकिन वह एशियाई खेलों में यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाई थी. Wed, 23 Sep 2026 18:06:21 +0530

  Videos
See all

गणपति कॉलोनी बनी गाजा पट्टी ! | Faridabad | Illegal Masjid | MCF | Bulldozer Action | Muslim | Jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T13:16:35+00:00

Election Commission में मतभेद की खबरों पर सियासी घमासान तेज हो गया है | Games of Gaddi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T13:15:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers